एटीएस द्वारा गिरफ्तार आईएसआई एजेंट लगा चुके हैं सरकार को 2 हजार का करोड़ चूना

Published on: February 27, 2017
भोपाल: बीते दिनों मध्य प्रदेश में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किये गए कार्यकर्ता आईएसआई एजेंटों द्वारा  गैर कानूनी ढंग से चलाई जा रही टेलीफोन एक्सचेंज से भारतीय सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई के इन जासूसों ने  इस तरह की १०० या उससे भी ज्यादा टेलीफ़ोन एक्सचेंज चला रखी थी।

BJP worker
 
जिससे वह पाकिस्तान को भारत की गतिविधियों की सूचना भेजते थे। मध्य प्रदेश द्वारा इस सन्दर्भ में  केंद्र सरकार को भेजी एक जांच रिपोर्ट में बताया गया की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे इन जासूसों ने सरकार को २  हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। गौरतलब है की इसमें बीजेपी के आईटी सेल का कार्यकर्ता ध्रुव सक्सेना और उसका साथी भी शामिल है। इसके अलावा इसके तार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ भी जुड़ रहे हैं।

मामला बहुत ही संगीन है इसलिए इस मामले की जांच सुरक्षा एजेंसियां बहुत ही ध्यानपूर्वक कर रही हैं। आपको बता दें की पिछले साल पुलिस द्वारा जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में आईएसआई के दो एजेंट गिरफ्तार किए थे जोकि पाकिस्तानी को भारत की गुप्त जानकारी देते थे। उनके द्वारा पुलिस को पता चला की वह मध्य प्रदेश के सतना में रह रहे बलराम जोकि एक आईएसआई एजेंट है के लिए काम करते थे और वह उन्हें इसके लिए पैसे देता था। जिसके बाद मध्यप्रदेश एटीएस ने बलराम समेत कुल ११ आईएसआई एजेंटों को गिरफ्तार किया है और अभी और धरपकड़ जारी है।
 

बाकी ख़बरें