महिलाये

January 10, 2020
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार और मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को अपने अपने प्रदेशों मे टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी। अपने ट्वीट मे उन्होने लोगों से अपील भी की है कि ये फिल्म ज़रूर देखें। “समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे...
January 10, 2020
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जो वर्तमान मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं उनके निजी सचिव ओपी गुप्ता पर 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दो साल तक बलात्कार करते रहने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। गुप्ता पर आरोप है कि उसने बच्ची को 2 साल तक घर मे बंधक बनाए रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह के गृहज़िला राजनांदगाव में रहने वाले...
January 9, 2020
लखनऊ। नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में बीते 19 दिसंबर को लखनऊ में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार रिटायर्ड आईपीएस, सामाजिक कार्यकर्ता एसआर दारापुरी और कांग्रेस नेत्री, एक्ट्रेस सदफ़ जाफ़र को मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई होते ही दारापुरी और सदफ ने योगी सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दारापुरी ने कहा- जब हिंसा हुई थी, तब मैं घर में नजरबंद था। इसके बाद मुझे गिरफ्तार किया गया।...
January 9, 2020
वे सिर फोड़ेगें उन्हें *** बोलेगें अपने घर से लाये कंडोम गिनेगें. वे कुल्हाड़ी लेकर आयेगें सरिया लहरायेगें उन्हें नफरत है बोलती लड़कियों से. वे डरते हैं देश के बारे में सोचती लड़कियों से वे जानते हैं जेएनयू ऐसी जगह थी जहाँ बेखटक बस्ता लादे रात के एक बजे कोई लड़की जा सकती थी लाइब्रेरी से हास्टल. वे जानते हैं कि जेएनयू वाले लड़कियों को देवी नहीं कहते वहाँ लड़कियां मुक्कमल...
January 3, 2020
आज देश की पहली महिला अध्यापिका व नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेत्री सावित्रीबाई फुले का जन्म दिन है। इसे लेकर विगत एक सप्ताह से सोशल मीडिया में उस बहुजन समाज के जागरूक लोगों के मध्य भारी उन्माद है जो उन्हें अब राष्ट्रमाता के ख़िताब से नवाज रहा है। सोशल मीडिया से पता चलता है कि आज के दिन देश के कोने-कोने में भारी उत्साह के साथ बहुजनों की राष्ट्रमाता की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए निश्चय ही हमें...
December 9, 2019
हैदराबाद गैंगरेप फिर हत्या, उन्नाव गैंगरेप फिर हत्या और भी देश के कई कोनों से इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। त्रिपुरा में भी एक युवती से गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। युवती ने शनिवार को दम तोड़ दिया। अगरतला। देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप के बाद हत्या की वारदातें सामने आ रही हैं। एक 17 वर्षीय लड़की को उसके प्रेमी और लड़के की मां ने मिलकर शुक्रवार को साउथ त्रिपुरा से शांतिरबाजार...
December 9, 2019
हैदराबाद और उन्नाव की घटनाएं अपनी तरह ही शुरुआती घटनाएं नही हैं, पूरे देश में ही महिलाओं के साथ हो रही यौनिक हिंसा हैवानियत का रूप ले रही है. ताज़ा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले का है. दो महीने पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में रह रहे इन्द्रपाल टोंडे ने एक महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल साईट्स में डाल दिया था. पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया...
December 5, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्राइम के मामले में अव्वल दर्जे पर बना हुआ है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुराना नाम लेने पर उनके भक्तों की भावनाएं आहत हो जाती हैं लेकिन रेप और मर्डर के मामले पर वे असंवेदनशील बने नजर आ रहे हैं। राज्य के उन्नाव जिले में एक गैंगरेप पीड़िता को गुरुवार (5 दिसंबर) सुबह जिंदा जलाने का मामला सामने आया है।  पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट...
November 30, 2019
24, 212 बलात्कार और यौन हिंसा के मामले इस साल के पहले छह महीने में दर्ज हुए हैं। यह आँकड़ा सुप्रीम कोर्ट में राज्यों के हाईकोर्ट और पुलिस प्रमुखों ने दिया। इसमें बच्चियों, किशोरियों के साथ बच्चे भी हैं लेकिन लड़कियों की संख्या अधिक है। यानि हर दिन बलात्कार और यौन हिंसा के 132 मामले होते हैं। 18 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ। चित्र सौजन्य: अपराजिता शर्मा क्या आप इन्हें सांप्रदायिक...
November 29, 2019
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद महिला डॉक्टर की लाश भी जला डाली। यह घटना बुधवार (27 नवंबर) रात हुई। उस वक्त पीड़िता स्कूटी पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। माना जा रहा है कि 2 लोगों ने मदद करने के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में किसी...