महिलाये
August 2, 2021
महिला संगठन की सदस्यों ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी कथित पहल के बावजूद पुरुष संगठनों ने मांग को नजरअंदाज किया।
महिलाओं के अधिकारों पर जोर देने की दिशा में एक प्रशंसनीय कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने हाल ही में सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की शिक्षिकाओं के लिए तीन दिन की पीरियड लीव की छुट्टी की मांग की है।
सबरंगइंडिया से बात करते हुए, संघ की अध्यक्ष सुलोचना...
July 22, 2021
खेती-किसानी का हमेशा से प्रकृति से एक घनिष्ठ संबंध रहा है तो लोकगीतों का आदिवासी संस्कृति और परंपरा में अपना अलग महत्व हैं। सामाजिक सांस्कृतिक वातावरण से घनिष्ठ जुड़ाव लोकगीतों की एक प्रमुख विशेषता रही है। यह जुड़ाव ही है जो श्रोताओं के मस्तिष्क पटल पर गहराई से छाप छोड़ता है और जिसमें श्रोतागण अपने सुख-दुःख के अनुभव की गाथा को टटोलने का प्रयास करते हैं। प्रायः अन्नदाता वर्ग की मनःस्थिति कृषिगत...
July 21, 2021
अरसे से काबिज काश्त की जा रही वन भूमि से अवैध बेदखली और लूट को लेकर नेगांव जामनिया, खड़वा के हजारों आदिवासियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और वनाधिकार कानून के तहत जल, जंगल, जमीन पर अधिकार बहाली और अवैध बेदखली तथा लूट के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। आदिवासियों ने एक सुर में हक लेकर ही दम लेने का आह्वान किया।
खास है कि 2 हफ्ते पहले खंडवा जिले के नेगांव जामनिया क्षेत्र...
June 23, 2021
जून की भरी दोपहर में बाजार में लोग कम थे। चाय की दुकान जिसपर मैं बैठा अखबार को पलट रहा था वहां मेरे और चाय वाले के अलावा दो और व्यक्ति बैठे थे जो आपस मे बातें किये जा रहे थे। एक युवा लड़का भी था जो सचिन पायलट सा दिखता था। वह ठीक मेरी बगल में बेंच पर बैठा था। मैंने अखबार पलटे तो उसमें सरकार के विज्ञापन, गुणगान के अलावा खबरें भी थीं। एक मिनट में ही अखबार पलटकर मैं फ्री हो गया। बगल में बैठे सचिन...
June 8, 2021
महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जिले में अनुसूचित जाति के युवक अलखराम को 18 जून को होने वाली अपनी शादी में घोड़ी चढ़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी मिलने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। अनुसूचित जाति की महिला ग्राम प्रधान को दबंगो ने कुर्सी से हाथ खींचकर जमीन पर बैठा दिया। उन्होंने कहा कि तुम दलित हो हमारे सामने कुर्सी पर नहीं बैठ सकती।
मुख्य आरोपी रामू राजपूत...
June 3, 2021
दक्षिणपंथियों की समर्पित ऑनलाइन ट्रोल आर्मी ने कठुआ बलात्कार मामले के साथ समानताएं जोड़ना शुरू कर दिया है, हालांकि आरोपी को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
दिल्ली पुलिस ने पूर्वोत्तर दिल्ली में एक मस्जिद के अंदर एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 48 वर्षीय मौलवी को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार सुबह गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार किया गया, जहां वह रहता था।...
June 2, 2021
दोजन बीबी सीजेपी की मदद से डिटेंशन कैंप से सशर्त जमानत पर रिहा होने वाली 40वीं शख्सियत बनीं
उसके बेटे की आवाज अभी भी उसके कानों में गूंज रही है, "अब्बा वे माँ को ले गए!" अब्दुल रज्जाक 7 मई, 2019 को, संयोग से रमजान के पहले दिन बाजार से घर वापस आया था, तो उसे अपने घर के बाहर भारी भीड़ मिली। उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी दोजान बीबी को उनसे छीन लिया गया है और असम के एक डिटेंशन...
May 31, 2021
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा नताशा नरवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। कोविड-19 संक्रमण से पिता की मौत के बाद कोर्ट से तीन सप्ताह की जमानत मिलने पर वे बाहर थीं। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नरवाल रविवार को वापस जेल आ गईं। इस दौरान उनके चेहरे पर निडर मुस्कान नजर आई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि नताशा नरवाल को...
May 25, 2021
पटना। देशभर में चल रही कोरोना महामारी के बीच बिहार से अंधविश्वास की चरम सीमा पार करने करने वाली खबर सामने आई है। बिहार के जमुई जिले में दो नाबालिग लड़कियों को डायन बताकर बुरी तरह पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं दोनों लड़कियों को अर्धनग्न कर उनके बाल भी काट दिये। ये शर्मनाक घटना सिमुलतला थाना क्षेत्र के गादी टेलवा की है।
PC- livehindustan.com
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक,...
May 18, 2021
पति गोपेश की संस्थागत हत्या के पांच महीने बाद बंगाली हिंदू महिला की रिहाई हुई है
दिसंबर 2020 में, sabrangindia.in ने अमला दास की स्टोरी प्रकाशित की थी, जिनके पति गोपेश की संस्थागत हत्या कर दी गई थी। उस वक्त सिटीजंस फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) ने अमला के लिए अस्थायी जमानत दिलाने में मदद की थी ताकि वह अपने पति का अंतिम संस्कार कर सके। अब, पांच महीने के बाद, सीजेपी ने अमला को...