हिंसा
February 26, 2018
अपराध खत्म करने का सबसे सही तरीका यह होता है कि ‘अपराधियों’ को खत्म कर दो. ऐसा लगता है कि आर्थिक निवेश के लिए उत्तर प्रदेश को ‘सुरक्षित’ बनाने के मकसद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यही फार्मूला अपना लिया है. उत्तर प्रदेश निवेश समिट शुरू होने के दस दिन पहले से उस दिन तक चार मुठभेड़ हुए थे. इस सम्मेलन का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इसमें 18 केंद्रीय मंत्रियों...
February 26, 2018
पिछले मात्र 2-3 दिन में ही सीरिया के घौतवाड़ में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार और उसके सहयोगी रूस और अमेरिका द्वारा मिलकर 1463 बच्चों सहित कम से कम 13,000 नागरिकों को मारा जा चुका है. सीरिया में अबतक लगभग 3 लाख लोगों को बशर अल असद सरकार द्वारा मारा जा चुका है.
किसी देश की सरकार का अपने ही नागरिकों की बड़े पैमाने पर हत्या का यह एक और उदाहरण है. मज़ेदार बात यह है कि इतने बड़े नरसंहार...
February 25, 2018
लखनऊ. रिहाई मंच ने पूरे सूबे में बढ़ रही पुलिस उत्पीड़न पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तो प्रदेश में अपराधियों के हौसले वैसे ही बुलंद हैं दूसरे तरफ पुलिसकर्मियों भी अपराधी की भूमिका अदा कर रही है.मंच ने उन्नाव में दलित लड़की को सरेआम जिंदा जला देने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि योगी सरकार में दलित पिछड़े और मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं. मंच ने कहा कि इसके खिलाफ पूरे सूबे में अभियान चलाया जाएगा....
February 25, 2018
त्रिशूर. केरल में एक किलोग्राम चावल चुराने के शक में बुरी तरह पीटे गए युवक की मौत होने के बाद इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ जारी है. इस मामले में पुलिस ने शनिवार तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मधु की मौत सिर में चोट लगने से हुई है.
उसके सिर में गंभीर रूप से आंतरिक रक्तस्राव हुआ जिसके चलते जान चली गई. इस मामले में...
February 24, 2018
नई दिल्ली. गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई के बाद देशभर में आंदोलन की धार पहुंचाने वाले दलित नेता और वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने राज्य की पुलिस से अपनी जान को खतरे की आशंका जाहिर की है. जिग्नेश मेवाणी ने कुछ सीनियर पुलिस ऑफिसर्स के बीच कथित व्हाट्सऐप चैट के वायरल होने के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर संदेह जाहिर किया है.
शुक्रवार को एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर गुजरात के कुछ पुलिस...
February 23, 2018
यूपी/बिहार. महिलाओं पर अत्याचार के मामले यूं तो देशभर में बढ़ रहे हैं लेकिन दो दिन में यूपी बिहार में घटित हुई वारदातों ने सरकारों की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. बेगुसराय में महिला अधिकारों के लिये लड़ने वाली प्रियंका की हत्या कर दी गयी. प्रियंका का कसूर इतना था कि वह महिला अधिकार की लड़ाई निजी तौर पर लड़ रही थी. उसे पुरुषसत्तावादी इस व्यवस्था ने मार दिया.
यह समाज स्त्रियों...
February 22, 2018
जम्मू. इन दिनों जम्मू में एक बलात्कारी के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन की खबर मीडिया से परे सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है. चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि बलात्कार के आरोपी के समर्थन में लोग इकट्ठा हुए वो भी तिरंगा लेकर. बलात्कारी के समर्थन की वजह जान लीजिए. आज के दौर की सबसे बड़ी वजह है बलात्कारी का धर्म. जी हां, बिल्कुल सही समझ रहे हैं दरअसल बलात्कारी ने जिस बच्ची के साथ...
February 22, 2018
जयपुर. बीजेपी शासित राज्य राजस्थान में पहलू खान और अफराजुल के बाद एक और मुस्लिम युवक मोहम्मद फैजल सिद्दीकी को मार डाला गया. मोहम्मद फैजल सिद्दीकी राजस्थान के जयपुर में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता था. फैजल सिद्दीकी को बच्चा चोरी करने और एक छोटी बच्ची के साथ छेड़खानी करने के संदेह में भीड़ ने बेरहमी से पीटा, जिससे 25 वर्षीय शख्स की बुधवार (21 फरवरी) को मौत हो गई. मृतक मोहम्मद फैजल...
February 19, 2018
कश्मीर में इसके स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि न्याय पर अंधराष्ट्रवाद हावी है. 27 जनवरी को शोपियां जिले के गवानपुरा में हुई गोलीबारी के मामले में जब एक सेना अधिकारी पर एफआईआर दर्ज करने की बात आई तो यह स्पष्ट तौर पर दिखा. 12 फरवरी को भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने ‘सेना के मनोबल की रक्षा’ के मसले पर एक याचिका की सुनवाई की. अदालत ने आदेश दिया कि 10 गढ़वाल राइफल के मेजर...
February 19, 2018
प्रतापगढ़/लखनऊ. रिहाई मंच ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र दिलीप सरोज के परिजनों से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की. मंच ने दिलीप सरोज के हत्यारों को संरक्षण देने वाले भाजपा नेता मोनू सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि दिलीप सरोज के हत्यारों को संरक्षण देने वाले मोनू सिंह के ऊपर आपराधिक षड्यंत्र रचने और उनको मदद पहुंचाने के आरोप में तत्काल गिरफ्तार किया जाए.
गौरतलब है कि...