कानून का बोलबाला
September 8, 2020
मुंबई। एल्गार परिषद मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए ने दो कलाकारों सागर गोरखे और रमेश गाइचोर को गिरफ्तार किया है, इसके साथ इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 14 हो गई है। एनआईए द्वारा पूछताछ के लिए कई और लोगों को बुलाया गया है, उनमें से ज्यादातर शिक्षाविद, वकील और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता हैं।
समाचार रिपोर्टों के अनुसार, सागर गोरखे और रमेश गायक, पुणे स्थित...
September 7, 2020
नई दिल्ली। केंद्र सरकार भारतीय रेलवे को पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तेज कर रही है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव को उनके पद से हटाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है। बोर्ड के कई प्रमुख पदों को खत्म कर दिया गया है। बोर्ड के कई महत्वपूर्ण पदों को खत्म कर दिया गया है। ये खत्म किए गए पद स्टाफ के कर्मचारियों, इंजीनियरिंग और मैटरियल मैनेजमेंट से...
September 7, 2020
आपने शेखचिल्ली की कहानी सुनी होगी जिसमें शेखचिल्ली रोज एक एक अंडा हासिल करने के बजाए एक साथ ही सारी मुर्गियों का पेट काटकर सारे अंडे एक ही दिन में हासिल कर लेना चाहता है। अब जो नीति मोदी सरकार अपना रही है वो शेखचिल्ली की ही नीति है, पहले हमें लग रहा था सरकार अपने थोड़े बहुत शेयर बेच कर पैसा निकालेगी लेकिन नोटबन्दी GST ओर ड्रेकोनियन लॉक डाउन के सम्मिलित प्रभाव से अब सरकार अपनी सम्पूर्ण भागीदारी...
September 7, 2020
देहरादून। उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश सिंह नेगी के खिलाफ आखिरकार रविवार को देहरादून पुलिस ने बीते 16 अगस्त को की गई एक महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कर लिया है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला ने विधायक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता की याचिका पर सुनवाई करने के बाद जिला जज ने एक आदेश दिया था,...
September 5, 2020
पूर्णिया। बिहार की नीतीश सरकार में दलितों-महादलितों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा खबर यह है कि पूर्णिया जिले में अज्ञात हमलावरों ने महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार आधी रात को जानकीनगर पुलिस थाने के तहत चांदपुर भंगाहन गांव में हुई, जब कुछ हथियारबंद लोग...
September 5, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया है कि न्यायपालिका के बारे में चर्चा रोकने या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने की कोशिश में न्यायालय की अवमानना की शक्ति का कभी-कभी दुरुपयोग किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि न्यायालय की अवमानना को लेकर उच्चतम न्यायालय ने भूषण को हाल ही में दोषी ठहराया था और उन पर जुर्माना लगाया है। भूषण ने बीते बुधवार को एक कार्यक्रम...
September 4, 2020
आज से कुछ दशकों बाद जब मोदी सरकार के कार्यकाल को याद किया जाएगा तो बिना सोचे समझे किये गए लॉकडाउन को भारत की आर्थिक बर्बादी के सबसे महत्वपूर्ण कारक के रूप में याद किया जाएगा। नोटबन्दी भी इसके सामने कुछ नही था हर तरफ आज निराशा का माहौल है। एक ऐसी बीमारी के लिए जिसकी मृत्यु दर 1 प्रतिशत से भी कम है हमने दो महीने से अधिक समय के लिए सब कुछ रोक दिया, यह आर्थिक तबाही को न्योता देना था।
ब्रिटेन...
September 3, 2020
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मथुरा जेल से नौ महीने बाद रिहा होने के बाद डॉक्टर कफील खान ने वीडियो जारी अपनी आपबीती सुनाई। डॉ. खान को बीते साल दिसंबर में सीएए विरोधी प्रदर्शन में कथित भड़काऊ भाषण को लेकर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगा दिया गया था। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को आदेश देते हुए डॉ. खान को रिहा कर दिया।
इस वीडियो में डॉ....
September 2, 2020
क्या ऐसा संभव है कि सुप्रीम कोर्ट के सामने एक विशेष उद्योग समूह के मामले केवल एक बैंच के सामने आए और हर बार वह बैंच उस उद्योग समूह के पक्ष में ही फैसला सुनाती रहे।
आप कहेंगे कि यह तो असम्भव है। लेकिन यह भारत देश है यहां सब सम्भव है। 2019 के बाद से न्यायमूर्ति मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच में अडानी समूह की कंपनियों से जुड़े एक बाद एक लगातार छह मामले आए और हर बार फ़ैसले इस ग्रुप के पक्ष में गये...
September 2, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा डॉ। कफील खान को तुरंत रिहा करने के आदेश दिए गए थे, जिसके चलते मंगलवार देर रात उन्हें मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहाई के बाद कफील ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से जुड़े रहे डॉ कफील खान को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीए के विरोध के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।...