कानून का बोलबाला

September 14, 2020
नई दिल्ली। फरवरी 2020 में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे उमर खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उमर खालिद की यह गिरफ्तारी गैर कानून गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत की गई है। खबरों के मुताबिक उमर को सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, पूछताछ के कुछ घंटों के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।  उमर की गिरफ्तारी की चर्चा सोशल...
September 12, 2020
पानीपत। हरियाणा के पानीपत में एक 28 वर्षीय युवक अखलाक पर कथित हमले के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर तेजी से शेयर हो रही है। युवक के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी भुजाओं पर '786' टैटू देख गुस्साए हमलावारों ने उसका हाथ आरा मशीन से काट दिया है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि शुरूआती जांच से संकेत मिलता है कि 28 वर्षीय युवक ने एक बच्चे से छेड़छाड़ की और भागने...
September 11, 2020
आजादी के 73 साल बाद ही सही, उत्तराखंड ने अपने वन टोंगिया ग्रामों को राजस्व का दर्जा देने की पहल की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद उत्तराखंड के टोंगिया परिवारों को वन भूमि पर अधिकार (हक़) देने का ऐलान किया। कहा 50 हज़ार लोगों को इसका लाभ होगा। यह इसलिए और भी महत्वपूर्ण है कि यह सभी टोंगिया गांव, राजाजी राष्ट्रीय पार्क के अंदर स्थित हैं। लेकिन जिस, उप्र से सीख लेकर उत्तराखंड ने...
September 10, 2020
देश में ऐसे मामले कम ही हैं जहाँ सरकार ने अपनी गलती मानी हो और पीड़ित को किसी तरह का मुआवजा दिया हो। मुआवजा देने का अर्थ है की आपने ये किसी चीज़ के एवज में दिया। जब आपकी ज़मीन किसी विकास परियोजना के लिए डुबाई जाती है तो उसके बदले में, मतलब एवज में आपको मुआवजा दिया जाता है। अब वो कम है या पर्याप्त, वो सवाल अलग है और वो एक ही तराजू पर नहीं तुल पाता। लेकिन अगर मुआवजा दिया है तो ये तय है कि किसी एवज,...
September 10, 2020
दिल्ली के अंबेडकर विश्वविद्यालय में एमए समाजशास्त्र की कक्षाओं में भाग लेने के लिए भारती हर सुबह इंटरनेट बैंडविड्थ ढूंढने के लिए संघर्ष करती है।  उसने ऑनलाइन क्लासों और असाइनमेंटों को पूरा करने के लिए बिना पर्याप्त बिजली या इंटरनेट के अगस्त के माह में अधिकांश सुबहें बिताई। हालांकि 2 सितंबर 2020 को विश्वविद्यालय की ओर से मिलने वाली पूर्ण शुल्क माफी खत्म कर दी गईं जिससे उसे समस्या का सामना...
September 9, 2020
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश का पहला डिटेंशन सेंटर गुपचुप तरीके से बनकर तैयार हो गया है।  खबरों के मुताबिक गाजियाबाद से सटे नंदग्राम में यह डिटेंशन सेंटर तैयार हो गया है। इस पर बीते एक साल से काम चल रहा था। इस डिटेंशन सेंटर में यूपी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को रखा जाएगा। अक्टूबर में इस डिटेंशन सेंटर के उद्घाटन की संभावना भी जताई जा रही है। इस डिटेंशन सेंटर की दीवारों पर...
September 9, 2020
रिश्वत देने की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई यह तो पता नहीं चला लेकिन फेसबुक पर टिप्पणी के लिए पेज चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने भाजपा पर पत्रकारों को रिश्वत देने का आरोप लगाया था। हालांकि उसी दिन जमानत मिल गई। पर परेशान करने और धमकाने का मकसद तो पूरा हो ही गया। भले संबंधित व्यक्ति पर असर न हो, दूसरों पर तो होगा ही। दिलचस्प यह है कि शिकायत मिलने पर पेज चलाने वाले पत्रकार Tsewang...
September 9, 2020
मध्य प्रदेश वन विभाग की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है। बुरहानपुर जिले के वन विभाग द्वारा कोर्ट में आए वन अधिकार दावेदार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से अपहरण कर रेंज ऑफिस में रातभर बंद रख बर्बरतापूर्व मारपीट की गई जबकि इसी जिले में वन अमले के संरक्षण में बड़े पैमाने पर वन की अवैध कटाई की जा रही है तथा कोर्ट से उठाए गए आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश जमरे एवं प्यारसिंह वास्कले द्वारा...
September 8, 2020
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जेलों में कैदियों की स्थिति आदि को लेकर जारी हालिया आंकड़े कोरोना संकट में भयावह स्थिति को दर्शाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जेलों में क्षमता से बहुत ज्यादा तक कैदी रखे जा रहे हैं। पूरे देश मे यह आंकड़ा, क्षमता का 118.5% हैं।  एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसम्बर 2019 तक भारत की विभिन्न जेलों में 4,78,600 कैदी बंद थे, जबकि जेलों के पास केवल 4...
September 8, 2020
मुंबई। एल्गार परिषद मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए ने दो कलाकारों सागर गोरखे और रमेश गाइचोर को गिरफ्तार किया है, इसके साथ इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 14 हो गई है।  एनआईए द्वारा पूछताछ के लिए कई और लोगों को बुलाया गया है, उनमें से ज्यादातर शिक्षाविद, वकील और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता हैं। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, सागर गोरखे और रमेश गायक, पुणे स्थित...