कानून का बोलबाला

May 11, 2019
बिहार के तीन लाख अनुबंध शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बड़ा झटका लगा है। न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे और उदय उमेश ललित की खंडपीठ ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए इन शिक्षकों को नियमित करने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट ने 31 अक्टूबर 2017 को अनुबंध शिक्षकों के मामले में फैसला सुनाया था। अपने फैसले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्थायी शिक्षकों के बराबर अनुबंध...
May 10, 2019
10 मई को भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की खंडपीठ ने डॉ. कफील खान के निलंबन के संबंध में जांच को समय पर समाप्त करने का आदेश दिया है। साथ ही खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निर्देश दिया है कि डॉ. कफील खान को देय सभी निर्वाह भत्तों का भुगतान करने को कहा है।   डॉ. कफील की तरफ से उनका केस वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री...
May 10, 2019
वाराणसी। बनारस के पांडेयपुर इलाके में 1 मार्च को सीवर में सफाई के लिए उतरे दो मज़दूरों के मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। पीपुल्स विजिलेंस कमेटी फॉर हयूमन राईट की जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति आरआर अग्रवाल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। इस खण्डपीठ ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था पर समय पर जवाब न देने पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए अंतिम दो सप्ताह का समय दिया है...
May 9, 2019
गुजरात हाईकोर्ट ने यह सिद्ध कर दिया कि संविधान की नजर में सभी व्यक्ति व सभी धर्म एक समान हैं। मुजाहिद नफ़ीस की याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने सभी धर्मों के पवित्र स्थानों को प्रदेश के "पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड" में शामिल करने का आदेश दिया है। माइनॉरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी के कन्वेनर मुजाहिद नफ़ीस ने गुजरात सरकार और पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के खिलाफ जनहित याचिका दायर...
May 9, 2019
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम पतकालबेड़ा में 17 आदिवासी परिवारों की लगभग 30 एकड़ भूमि पर प्रशासन द्वारा जबरन कब्ज़ा कर लिए जाने की घटना सामने आई है. आदिवासी परिवारों के पास वन अधिकार मान्यता कानून के अंतर्गत इस ज़मीन के लिए व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र भी मौजूद है. इस स्थिति में ग्राम सभा अनुमति, सम्बंधित भूस्वामियों को पूर्व नोटिस व मुआवज़े आदि की प्रक्रिया पूरी की जानी थी....
May 7, 2019
सीजेआई रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के मामले में  क्लीनचिट मिलने पर शिकायतकर्ता महिला ने जांच रिपोर्ट की कॉपी की मांग की है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की आंतरिक समिति ने सीजेआई रंजन गोगोई को क्लीनचिट देते हुए कहा था कि उसे उनके खिलाफ कोई 'ठोस आधार' नहीं मिला। सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल के कार्यालय की एक नोटिस में कहा गया था कि न्यायमूर्ति एसए बोबडे...
May 7, 2019
प्रयागराज. शादी-विवाह का बंधन आज की युवा पीढ़ी को बंधन ही लगता है। आए दिन तलाक के मामले सामने आते हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में हुई शादी को तोड़ने के मामले पर अहम फैसला दिया है। तलाक के एक मुकदमा को रद्द करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि शादी के एक साल पूरे होने से पहले तलाक लेना मुमकिन नहीं है। यह निर्णय प्रयागराज के अर्पित गर्ग एवं आयुषी जयसवाल के मुकदमे को निरस्त करते हुए जस्टिस...
May 6, 2019
दलित समुदाय से एक आईएएस अफसर ने प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों पर जातीय भेदभाव का आरोप लगाया है। मुख्य सचिव स्तर के आईएएस जगमोहन सिंह राजू ने पीएमओ के प्रधान सचिव पी.के मिश्रा और तीन अन्य शीर्ष अधिकारियों पर एससी-एसटी कानून के तहत, उनपर अत्याचार करने और जातीय पूर्वाग्रह के कारण नौकरी में प्रगति रोकने का आरोप लगाए हैं। जगमोहन सिंह राजू 1985 बैच के आईएएस  हैं।...
May 6, 2019
जातीय भेदभाव और सामाजिक अन्याय ने एक बार फिर दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में दूसरी जाति के लड़के से शादी करने वाली अपनी बेटी और उसके पिता को आग लगा दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोहार समुदाय की रुक्मणि रणसिंह के शरीर का 70 फीसदी हिस्सा झुलस गया था, इसके बाद उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं पासी समुदाय का उसका 23 वर्षीय पति रणसिंह के शरीर का...
May 5, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के बीच विवादित बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। अब पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ज्यादा होशियारी दिखाई तो वह उत्तर प्रदेश से लोगों को बुलाकर उन्हें कुत्ते की मौत मारेंगी।  भारती घोष ने घाटल लोकसभा में क्षेत्र में प्रचार के दौरान यह...