हक़ और आजादी

May 21, 2017
Photo Courtesy: Tv 18 २१ मई २०१२ को हरियाणा के हिसार जिले के भगाना गाँव के लगभग १५० दलित परिवार ताकतवर जाटो की दबंगई और आर्थिक सामाजिक बहिष्कार के चलते गाँव छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था . गाँव के बच्चे, बूढ़े , युवा जिसमे महिलाए भी शामिल थी, सभी तपती धूप में एक अनिश्चय की नयी जिंदगी की और पलायन कर रहे थे . उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा के उनकी सरकार उन्हें न्याय नहीं दे पाएगी और वो पांच...
May 20, 2017
पिछले दिनों यूपी में एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस को युवाओं के साथ बदतमीजी की छूट देकर योगी सरकार ने काफी बदनामी बटोरी थी। इसलिए अब इस अभियान की री-ब्रांडिंग की जा रही है। स्क्वाड का नया नाम नारी सुरक्षा बल रखा गया है। Anti-Romeo squad in action: Punishing a brother and his sister. Photo credit: Newscrunch छेड़खानी के नाम पर सरेआम युवाओं को परेशान करने वाले योगी सरकार ने अपने एंटी-रोमियो...
May 20, 2017
Photos credit: Two Circles बिजनौर: यूपी के बिजनौर ज़िले का पेदा गांव फिर से ख़बरों में है. यहां के मुसलमानों ने पुलिसिया अत्याचार की वजह से पलायन का ऐलान कर दिया है. 6 परिवार घर छोड़कर जा भी चुके हैं. मुसलमानों के पलायन के गवाह इस गांव के दीवार भी हैं. लोगों ने अपने घरों पर लिखवा दिया है कि इस गांव के मुसलमान पुलिस के उत्पीड़न से त्रस्त होकर गांव छोड़ रहे हैं. गांव से पलायन करने...
May 19, 2017
भड़काऊ भाषण के मामले में योगी आदित्यनाथ पर अदालत की तलवार लटकी हुई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की जस्टिस उमेश चंद्र श्रीवास्तव और जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने इस मामले में गोरखपुर कोर्ट को एक अहम आदेश देने से रोक दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि गोरखपुर कोर्ट 2007 में आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में सीबी-सीआईडी की क्लोजर रिपोर्ट पर कोई आदेश न पारित करे। हाई कोर्ट का यह आदेश 11 मई...
May 19, 2017
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि जब आदिवासी सीएम नहीं बनाना है तो झारखंड बना ही क्यों। नीतीश कुमार ने अपनी यह शिकायत रांची में सेंगेल अभियान से जुड़े समारोह में कार्यक्रम में दर्ज कराई। दरअसल राज्य में पहले से ही हाशिये पर रह रही आदिवासी आबादी के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से जिस तेजी से अभियान चले हैं, उसने गैर भाजपाई नेताओं को इस पर बोलने को मजबूर कर दिया है। झारखंड में आदिवासियों की...
May 19, 2017
सहारनपुर में शब्बीरपुर के दलितों पर हमले की जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शब्बीरपुर गाँव के दलितों पर हमले, आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना 5 मई, 2017 को घटित हुयी जिस में 14 दलित बुरी तरह से घायल हुए थे, लगभग 60 घर जलाये गए तथा लूटपाट की गयी. इस घटना की जांच 8 राज्यों: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश के सामाजिक संगठनों के 28...
May 19, 2017
Image credit: DNA बात उस वक़्त की है जब बाबासाहब अपनी अंतिम पुस्तक "बुद्ध और उनका धम्म" लिख रहे थे। उस वक़्त वो बंगला न. 26, अलीपुर रोड, दिल्ली में रहते थे। एक शाम खाना खाने के बाद लगभग 8 बजे के आसपास वो अपने अध्धयन कक्ष में गए और लिखना शुरू कर दिया। उनके निजी सहयोगी 'नानकचन्द रत्तू ' जरूरी काम निबटा कर उनकी कुर्सी के पास खड़े हो गए और उनके आदेश की प्रतीक्षा करने लगे।...
May 19, 2017
Image Courtesy: People's Democracy सरकार की बागडोर संभालते ही मोदी ने हर साल एक करोड़ रोजगार पैदा करने का वादा किया था। लेकिन यह वादा अब उनके गले की हड्डी बनता जा रहा है। लेबर ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट ने इसकी तसदीक कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इकोनॉमी में हर साल सात फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद पिछले साल रोजगार सृजन में महज 1.1 फीसदी का इजाफा हुआ। अर्थव्यवस्था के गैर कृषि क्षेत्र...
May 18, 2017
विपक्ष के बड़े नेता मोदी सरकार के ‘डर्टी गेम’ से सतर्क हो चुके हैं और उनके बीच एकता की कोशिश दिखने लगी है। राष्ट्रपति चुनाव में साझा उम्मीदवार खड़ा करने के बहाने बड़े राजनीतिक दलों के एक मंच पर आने की रिहर्सल शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को तोड़ने की कोशिश के अभियान में भले ही सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसी एजेंसियों का सहारा ले रही हो...
May 18, 2017
यूपी में दलितों पर बढ़ते हमले से उनके अंदर गुस्सा पनप रहा है। मुसलमानों को निशाना बनाने के बाद अब दलितों के खिलाफ हमले बढ़ने शुरू हुए हैं। यूपी में जातीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के आते ही दलितों पर दबंग जातियों के हमले में तेजी आ गई है। ठाकुरों ने सहारनपुर के बाद अब आगरा में दलितों को निशाना बनाया है। बुधवार को आगरा के केशोपुर जौफारी गांव में नाली बनाने को लेकर...