हक़ और आजादी
October 4, 2018
'खबरदार इंडिया वालों! दिल्ली में भारत आ गया है।'
यह शब्द थे महान किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत के, जब 1988 में उन्होंने 7 लाख किसानों को लेकर बोट क्लब पर धरना दिया था तो लुटियंस जोन में उस दिन अफरा तफरी मच गयी थी दिल्ली का सिहांसन भी उस दिन डोल गया था.
कहते हैं कि उन दिनों बोट क्लब पर इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर होने वाली रैली के लिए रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। जो...
October 4, 2018
भारत में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जिन्होंने देश को निराश किया है. नेता-अफसर तो उन लोगों में हैं ही जिनकी वजह से देश आज मानव विकास में दुनिया का सबसे गया-बीता देश है. वैज्ञानिकों ने भी देश को नोबेल पुरस्कारों से निहाल कर दिया हो ऐसा नहीं है. हम आम तौर पर पश्चिम की विकसित की गई टेक्नोलॉजी की नकल करके अपनी पीठ ठोकने वाले देश हैं.
हमारी श्रेष्ठ प्रतिभाएं आज भी विदेशी कंपनियों के लिए सस्ता...
October 4, 2018
उसके कत्ल पे मैं भी चुप था मेरा नंबर अब आया
मेरे कत्ल पे आप भी चुप हैं अगला नंबर आपका है- नवाज देवबंदी
ये लाइने सिर्फ लाइने नही है। ये हमारे आज के समाज की कोरी सच्चाई है।
उत्तर प्रदेश जिसमे भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यहाँ राम-राज्य आया हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद सम्भालते ही पुलिस को हर उस आवाज को सत्ता के खिलाफ उठती है, दफन करने की छूट दी। एक सफल तानाशाह की तरह...
September 29, 2018
राजस्थान में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के 11 दिन बाद भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया जिस कारण कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के समर्थन में गुरुवार से जयपुर में रोडवेज मुख्यालय के कर्मचारी भी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए। पत्रिका के अनुसार, 54 साल में पहली बार रोडवेज मुख्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं।
प्रदेशभर में 52 डिपो के मुख्य प्रबंधक भी एक दिन के आकस्मिक...
September 29, 2018
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका की जीपीएफ की रकम इस कदर नियमों में उलझी कि वह मौत से जूझ रही अपनी बच्ची तक का इलाज नहीं करा पाई और आखिरकार बच्ची की मौत हो गई।
नईदुनिया की रिपोर्ट के अनुसार, जबलपुर के अधारताल संकुल के शासकीय प्राथमिक स्कूल आनंद नगर की शिक्षिका सुषमा तिवारी की 25 वर्षीय बेटी शगुन आचार्य कैंसर से पीड़ित थी। बेटी का इलाज कराने में उनकी पूरी जमा पूंजी...
September 29, 2018
भारत में महिलाओं के अधिकार के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा. केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 साल से 50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर रोक के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हर उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने और पूजा करने की मंजूरी दी है. फैसला सुनाते हुए सीजेआई दीपक मिश्रा ने कहा कि सबरीमाला मंदिर की यह परंपरा असंवैधानिक है.
सीजेआई दीपक मिश्रा ने कहा, धर्म एक है,...
September 29, 2018
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक बार फिर अजीबो-गरीब बयान दिया है. आनंदीबेन ने स्कूल की छात्राओं को बाल न कटवाने और खाना बनाने की सलाह दे डाली. जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल आनंदीबेन प्रदेश के राजगढ़ के कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से मिलने पहुंचीं थीं.
राज्यपाल आनंदीबेन ने हॉस्टल की छात्राओं से कहा कि अगर...
September 28, 2018
मैं नेताओं के हिम्मत की दाद देता हूं। वाकई ये समझने लगे हैं कि हमारे नौजवानों को हिन्दू मुस्लिम टापिक के अलावा कुछ नहीं चाहिए। बिहार मे इस वक्त 80,000 से अधिक छात्र अपने एडमिट कार्ड का इंतज़ार कर रहे हैं। 1 अक्तूबर से परीक्षा होनी है। एडमिट कार्ड नहीं आने से परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे और उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। एक साल बर्बाद होना कम नहीं होता है। मगध यूनिवर्सिटी के स्नातक तीसरे वर्ष के 80,...
September 27, 2018
28 अगस्त की सुबह का समय था, रांची शहर के लोग पिछले दिन की भारी बारिश के बाद खुले आसमान के नीचे दिनभर की योजना बनाते सुकून से टहल रहे रहे थे. जनप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता फ़ादर स्टेन स्वामी के घर पर अचानक हुई छापेमारी की ख़बर से लोगों के ये सुकून भरे कदम वहीँ थम गए.
बागीचा परिसर, जो कि फ़ादर स्टेन स्वामी का निवास भी है, पर महाराष्ट्र और झारखंड पुलिस ने सुबह 6 बजे छापेमारी...
September 27, 2018
छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में रोजगार तो युवाओं को मिल नहीं रहा साथ ही इन युवाओं को भर्ती के नाम पर लूटा भी जा रहा है। सरकारी विभागों और निजी कंपनियों में खाली पदों के विज्ञापन निकालकर हजारों युवों से लाखों रुपए आवेदन की फीस के नाम पर ले लिए जाते हैं और फिर वो भर्ती परीक्षाएं होती ही नहीं, न उनका पैसा वापस किया जाता है।
पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर के दाऊ कल्याण सिंह सुपर...