हक़ और आजादी
October 23, 2018
मंगलदोई: असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के अपडेटेड मसौदे के नाम पर केंद्र सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन दशकों से यहां रहने वाले लोगों को एक पल में पराया होना इतना अखर रहा है कि वे आत्महत्या करने को मजबूर हैं. खारुपेटिआ गांव के जानेमाने बुद्धिजीवी, अध्यापक और वकील निरोद बरन दास ने आत्महत्या कर ली है. कहा जा रहा है की NRC के कारण नागरिकता छिन जाने के डर ने अब तक 28 लोगों की...
October 22, 2018
करीब तीन माह से लंबित मजदूरी मांगने पर सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा मजदूरों के साथ मारपीट करने और चोरी के मामले में फंसाने का मामला सामने आया है। इसमें सात मजदूर घायल होने पर उन्हें खालवा और खंडवा अस्पताल में भर्ती किया गया है। कंपनी प्रबंधन के इशारे पर हुई इस घटना पर आक्रोश जताते हुए मजदूरों ने प्लांट का काम बंद कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध...
October 22, 2018
राजस्थान में पिछले माह चली रोडवेज की हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को हड़ताल के दिनों का वेतन नहीं मिलेगा। वसुंधरा राजे सरकार का कहना है कि हड़ताल 20 दिन चली थी इसलिए इन 20 दिनों का वेतन कर्मचारियों को नहीं दिया जा सकता। ऐसे में हड़ताली कर्मचारियों को 15 दिन का ही वेतन इस माह मिल सकेगा।
रोडवेज के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुई इस हड़ताल में ज्यादातर कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी शामिल थे।...
October 20, 2018
मध्यप्रदेश में कभी भारतीय जनता पार्टी बिजली, पानी और सड़क के मुद्दों पर सत्ता में आई थी, लेकिन अब ये तीनों ही मुद्दे उसके सत्ता से बाहर होने के कारण बनते दिख रहे हैं।
Image Courtesy: https://naidunia.jagran.com/
कई इलाके ऐसे हैं जहां के लोग इन मुद्दों को लेकर चुनावों तक का बहिष्कार करने लगे हैं। खंडवा का खड़की गांव भी इन्हीं में से एक है, जहां सड़क न बनने से नाराज गांव वालों ने...
October 20, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना 'आयुष्मानÓ का छत्तीसगढ़ में दम घुट रहा है। निजी अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का उपचार नहीं हो रहा है। स्मार्टकार्ड होने के बावजूद मरीज परेशान हैं। निजी अस्पतालों में प्रबंधकों द्वारा साफ-साफ कह दिया जा रहा है कि 'नगदी है तो इलाज कराओ, वर्ना लौट जाओ। आयुष्मान से इलाज अभी संभव नहीं है। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग के आला...
October 19, 2018
भाजपाशासित राज्य राजस्थान में जीका वायरस उसी तरह से बेकाबू होता जा रहा है, जैसा नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में गुजरात में स्वाइन फ्लू हो गया था।
राजस्थान में अब तक जीका वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। पीड़ितों में से 23 गर्भवती महिलाएं हैं। बुधवार को जयपुर और पास के दो जिलों में 20 नए मरीज सामने आए।
जीका वायरस पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने...
October 19, 2018
महिलाओं पर अत्याचारों में आगे रहने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में एक और शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमें थाने में पुरुष कर्मचारियों के सामने ही मां-बेटी को निर्वस्त्र करके पिटाई की गई।
मामला बिलासपुर सिटी कोतवाली थाने का है। पुलिस ने रविवार की रात कपड़ा चोरी के आरोप में जमशेदपुर निवासी सपना मिश्रा और उसकी बेटी मोना मिश्रा को हिरासत में लिया और फिर धारा 370, 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया था।...
October 18, 2018
भारतीय सेना के रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जमीरउद्दीन शाह अपने संस्मरणों पर लिखी किताब 'द सरकारी मुसलमान' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. साल 2002 में हुए गुजरात दंगों को लेकर उन्होने इस किताब में तत्काली राज्य की मोदी सरकार की आलोचना की है. शाह ने कहा था कि वह सरकारी मुसलमान नहीं हैं...
October 18, 2018
प्रोफेसर अग्रवाल की प्रधानमंत्री के नाम ये चिट्ठी दरअसल लोकतंत्र का शोकगीत है. जिसका हर एक शब्द जनता की बेबसी और लाचारी से निकलता है. जिसके धुन तंत्र की निरंकुशता के नोट्स पर तैयार होते है. जो कर्णप्रिय तो नहीं है, लेकिन मौजूदा लोकतंत्र का यथार्थ है. लोकतंत्र का यही यथार्थ अक्सर लोकतंत्र का भ्रम पैदा करता है...इस यथार्थ और भ्रम के बीच कोई है तो बस आम आदमी और प्रोफेसेअर अग्रवाल जैसे लोग...जो इस...
October 17, 2018
10 महीने के बाद भी पुरुष जेल में क़ैद हैं और उनकी पत्नियाँ न्याय के लिए दर दर भटक रही हैं.
12 जनवरी, 2018 को, पुणे में भीमा कोरेगांव एल्गार परिषद कार्यक्रम के दो हफ्ते बाद, महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद विरोधी दल (एटीएस) ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के चार श्रमिकों, एक ठेकेदार और एक अनियत श्रमिक को उठा लिया. गिरफ्तारी से पहले घंटों तक देर रात झोपड़पट्टी में उनके घरों पर छापा मारा गया था....