हक़ और आजादी
November 4, 2018
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में जब-जब सांप्रदायिक हिंसा का मामला आता है तब-तब मुजफ्फरनगर का नाम सबसे पहले सामने आता है. ऐसा नहीं है कि मुजफ्फरनगर सबसे हिंसक जिला रहा है लेकिन राजनीतिक पार्टियां अपने लाभ के हिसाब से इस जिले में हिंसा प्रायोजित करती रही हैं जो कि आम जनता को भुगतना पड़ता है.
जिले में हिंसा भड़काने की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है. इस बार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे...
November 4, 2018
पिछले 16 अक्टूबर से रोड़वेज कर्मचारी हड़ताल पर थे। ये हड़ताल 18 दिन रही जो एक ऐतिहासिक कर्मचारी आंदोलन रहा। 2 नवंबर को माननीय हरियाणा एन्ड पंजाब उच्च न्ययालय के आश्वाशन पर की 12 अक्टूबर को सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत के माध्यम से सही फैसला कोर्ट करेगा। इस आश्वाशन पर रोड़वेज कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल समाप्त कर दी। ये कर्मचारियों की जीत है या सरकार की जीत है। ये सोचने का...
November 3, 2018
छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की पोल उस वक्त खुल गई जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर के गृह जिले धमतरी के जिला अस्पताल में सर्जन न होने से एक व्यक्ति का ऑपरेशन नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई।
धमतरी के सिविल सर्जन डॉ पीसी ठाकुर ने माना है कि अस्पताल में एक भी सर्जन नहीं है और जरूरतमंद मरीजों का समय पर ऑपरेशन नहीं हो पाता। सर्जन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक एक भी सर्जन की...
November 2, 2018
मेरठ- हाशिमपूरा, मेरठ की गली के लड़के अब नहीं पढ़ते हैं. ना पढने की वजह उनकी तीन दशक पुरानी हैं.
हाशिमपुरा को अंसारियो वाली गली भी कहते है. हाशिमपुरा काण्ड में मारे गए अधिकतर भी इसी समुदाय से थे, यह सभी गरीब बुनकर थे, इनमे कुछ मजदूर भी थे. अदालत के यह फैसला जिन पांच गवाहों की गवाही पर आया है उनमें से एक मिन्हाजउदीन बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं. उस दिन के चश्मदीद मिन्हाज तीन गोली खाकर भी...
November 2, 2018
राजस्थान में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण जीका वायरस का कहर जारी है। इसके साथ ही डेंगू बुखार के मामले भी लगातार सामने आते जा रहे हैं।
Representation Image
इन बीमारियों से लगातार मौतें भी हो रही हैं, लेकिन सरकार अब चुनावों में लग गई है तो लोगों की समस्याओं की तरफ उसका ध्यान नहीं जा रहा है।
राजस्थान में पिछले नौ दिनों में तीन मौत हो चुकी हैं। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की...
October 31, 2018
आज 31 अक्टूबर 2018 को जब सरदार पटेल पुतले का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते, गुजरात में नर्मदा के बीच हुआ, तब गुजरात के आदिवासी न केवल चिंतित बल्कि आक्रोशित थे बल्कि उन्होंने 29 तारीख को राजपिपला में कलेक्टर के सामने नर्मदा जिले में अपना आक्रोश जता ही दिया था. नर्मदा के किनारे से 1961 से उजड़े हुए 6 गांवों ने अभी तक न मुआवजा पाया न 2013 के जमीन के बदले जमीन देने के आदेश का पालन हुआ. ऐसी...
October 31, 2018
आयरन मैन सरदार पटेल को जन्मदिन पर नमन. आयरन लेडी इन्दिरा गान्धी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन. साथ ही लौह इरादों वाले दरभंगा के बाबूदीन को आज सलाम. जीयो बिहारी...
साल 2015. तीस हजारी कोर्ट से फैसला आया था. पीएसी के सारे आरोपी बरी हो गए थे. पीडितों से सवाल पूछा जाता था कि बताओं सामने जो जवान है, उसे पहचान सकते हो. जबकि कत्लेआम की वह घटना आधी रात को हुई थी और जवानों ने हेलमेट से अपना चेहरा भी...
October 31, 2018
11 अक्टूबर को हरिद्वार में गंगा की अविरलता के लिए अनशनरत प्रो.जी. डी. अग्रवाल का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे 111 दिन से अनशनरत थे और एक दिन पहले पानी पीना भी छोड़ चुके थे. 2011 में सन्यास लेने के बाद स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के नाम से जाने गए जी.डी.अग्रवाल गंगा की अविरलता के लिए अनशन कर रहे थे.
एक सरकार जो गंगा के नाम पर नमामी गंगे जैसी योजना चलाती है, उसी के राज में एक पूर्व...
October 31, 2018
अगर लोकतंत्र का मतलब चुनाव है तो फिर गरीबी का मतलब चुनावी वादा होगा ही। अगर लोकतंत्र का मतलब सत्ता की लूट है तो फिर नागरिकों के पेट का निवाला छिन कर लोकतंत्र के रईस होने का राग होगा ही। और इसे समझने के लिये 2019 में आजाद होने का इंतजार करने की जरुरत नहीं है। सिर्फ जमीनी सच को समझना होगा, जिसे मोदी सरकार भी जानती है और दुनिया के 195 देश भी जानते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य है। यानी दुनिया...
October 31, 2018
संभवत देश का बहुत बड़ा वर्ग अमिताभ साहब के साथ-साथ करोड़पति बनने के सपने देखता है या मंच पर गाने और नाचने की प्रतियोगिताओं को देखने में मशगूल होता है। दिन भर की काम थकान और शाम को बहुत सारे चैनल पर देश भक्ति की फसल का हिस्सा बनने पर मजबूर सा रहता है। फिर अपनी कुंठा को चमकती दमकती टीवी सीरियलों में डूबा देता है।
ऐसे ही समय पुणे की किसी जेल में पुलिस हिरासत में ...