चूरू: चूरू में सरदार शहर पुलिस की हिरासत में दलित युवक की मौत का मामला दिन-प्रतिदिन गरमाता जा रहा है। पुलिस हिरासत में मारे गए नेमीचंद नायक की मौत और मृतक की भाभी से पुलिसकर्मियों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने मामले को लेकर भीम आर्मी प्रमुख मंगलवार को चुरू पहुंचे। रैली को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर उसे छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने चूरू में इंद्रमणि पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। इस बीच मध्य प्रदेश में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर आ गई। जिसे देखते हुए चंद्रशेखर आजाद ने सीएम कमलनाथ को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया- ''अभी मैं चुरू राजस्थान में हूँ अभी सूचना मिली है कि मध्यप्रदेश में हमारी टीम को पुलिस ने हिरासत में लिया है मैं @OfficeOfKNath को साफ शब्दों में बोल देता हूँ कि हमारी टीम को जल्दी रिहा करें वरना मैं अभी राजस्थान से मध्यप्रदेश आ रहा हूँ तानाशाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी।''
बता दें कि गत 6 जुलाई की रात सोनपालदेसर निवासी चोरी के आरोपी नेमीचंद नायक की सरदारशहर पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी। उसके बाद मृतक की भाभी ने भी पुलिस पर प्रताड़ित करने और सामूहिक रेप करने का आरोप लगाते हुए सरदारशहर के तत्कालीन थानाप्रभारी और समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में सरदारशहर थाने का पूरा स्टाफ बदल दिया गया है। थानाप्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और शेष 26 को लाइन हाजिर किया जा चुका है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक को भी एपीआ कर दिया गया है। वहीं सरदारशहर के पुलिस उपाधीक्षक को सस्पेंड किया जा चुका है।