हक़ और आजादी
December 29, 2018
मुंबई। शुक्रवार आधी रात चले तमाशे के बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को अभी होटल के कमरे में नजरबंद रखा गया है। कल महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें चैत्य भूमि से हिरासत में ले लिया था। आज उनकी मुंबई में जनसभा थी लेकिन होटल के कमरे में ही नजरबंद रखा गया है। भीम आर्मी ने चंद्रशेखर आजाद के हवाले से फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है,
''अघोषित इमरजेंसी की एक बड़ी...
December 29, 2018
मणिपुर के पत्रकार किशोरचंद्र वांग्खेम को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक साल की सज़ा हुई है। NSA का एक सलाहकार बोर्ड होता है। 11 दिसंबर को राज्य सरकार ने पत्रकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को इसके सामने पेश किया। 13 दिसंबर को बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी और NSA के तहत गिरफ्तारी को मंज़ूरी दे दी बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आरोपी की पिछली गतिविधियों पर विचार किया गया है। यह देखा गया है कि उसकी...
December 29, 2018
मेघालय में कोयला खदान में फंसे 15 श्रमिक मौत की कगार पर पुहंच गए हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि यह घटना पहली घटना नही है! साल 2014 में भी ऐसे ही खदानों में पानी भर जाने से 15 मजदूरों की मौत हो गई थी. उससे पहले भी इन खदानों में ऐसी मौते होती रही है.
2014 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय की शिलांग खंडपीठ ने मेघालय के साउथ गारो हिल्स जिले में 15 कोयला खनिकों की मौत पर एक जनहित याचिका दर्ज की गयी थी...
December 28, 2018
मुंबई। 29 दिसंबर को मुंबई और 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जनसभाएं निर्धारित थीं। महाराष्ट्र पुलिस ने इससे पहले ही चंद्रशेखर आजाद को मलाड के होटल मसूरी में डिटेन कर लिया था। इस मामले को लेकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने सरकार पर निशाना साधा है।
प्रकाश अंबेडकर ने अकोला में कहा कि सरकार ही टेंशन बढ़ा रही है। भीमा कोरेगांव जा रहे...
December 28, 2018
मुंबई। 29 दिसंबर को मुंबई और 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जनसभाएं निर्धारित थीं। महाराष्ट्र पुलिस ने इससे पहले ही चंद्रशेखर आजाद को मलाड के होटल मसूरी में डिटेन कर लिया था। इसके बाद उन्हें चैत्यभूमि से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। इसके बाद अब खबर है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है।
चंद्रशेखर आजाद ने खुद ट्वीट कर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी...
December 28, 2018
जयपुर: हाल ही में हुई संजली व नेहा की हत्या के विरुद्ध जयपुर के महिला संगठनों ने प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। इस मामले पर जयपुर के समस्त महिला संगठनों की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि आगरा की स्कूली छात्रा संजली (कक्षा 10) व पौडी गढवाल, उतराखण्ड की कॉलेज छात्रा नेहा (बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष) दोनों की हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वे पढ़ना चाहती थीं और उन दोनों...
December 28, 2018
भोपाल की एक अदालत ने सड़क पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। संबित पात्रा और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एसएस उप्पल के खिलाफ इस सिलसिले में एक परिवाद भुवनेश्वर प्रसाद मिश्र की ओर से अधिवक्ता यावर खान ने अदालत में दायर किया था।
इस मामले में मैजिस्ट्रेट...
December 28, 2018
प्रणाम सर,
"मेरी माताजी बिहार में आँगनवाड़ी सेविका हैं। उन्हें पिछले 12 महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय की राशि मात्र 3000 रुपये केंद्र सरकार की ओर से तथा मात्र 750 रुपये बिहार सरकार की ओर से है (कुल 3750 रुपये)। इसी तरह 2016 में भी 8 महीने मानदेय नहीं दिया गया था। माँ की कमाई के वो 3000 रुपये उनके लिए बड़ी बात है, आजीवन काम कर अपना गुज़ारा चलाने की अभ्यस्त रही हैं। सरकारी आँकड़ों के...
December 27, 2018
किसी भी प्रजातांत्रिक समाज के स्वस्थ होने का एक महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि उसमें अल्पसंख्यक स्वयं को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं। उतना ही महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि समाज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किस हद तक है। इन दोनों पैमानों पर भारतीय प्रजातंत्र पिछले कुछ वर्षों से खरा नहीं उतर रहा है। ऐसा लगता है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने के प्रयास हो रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों...
December 26, 2018
मेरठ। हाल ही में बुलंदशहर के स्याना में कथित गोकशी के चलते एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक युवक की हत्या कर दी गई। उन्मादी भीड़ गाय के नाम पर जब तब बेकाबू हो जाती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से देशभर में गाय के नाम पर हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से कथित गोरक्षकों के हंगामे की खबरें आती रही हैं।
योगी आदित्यनाथ द्वारा...