हक़ और आजादी
December 26, 2018
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों द्वारा हाल ही में सात नागरिकों की हत्या के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन किया गया। नेशनल अलायंस ऑफ पीपुल्स मूवमेंट, खुदाई खिदमतगार, PUCL (दिल्ली), दिल्ली सॉलिडेरिटी ग्रुप, सोशल युवजन सभा (SYS), सद्भाव मिशन आदि संगठनों के कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्रित हुए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों...
December 26, 2018
सरकारी नौकरी से संबंधित समस्याओं को देखकर लगता है कि एक समस्या खुद नौजवान भी हैं। अलग-अलग भर्ती परीक्षा के नौजवान अपनी परीक्षा के आंदोलन में तो जाते हैं मगर दूसरी परीक्षा के पीड़ित नौजवानों से कोई सहानुभूति नहीं रखते। उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि जब तक पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था के लिए नहीं लड़ेंगे, इस तरह की मीडियाबाज़ी और ट्वीटरबाज़ी से कुछ नहीं होगा। स्थानीय अख़बार छाप भी रहे हैं,...
December 25, 2018
क्या आपको पता है कि बैंकों को फिर से 410 अरब रुपये दिए जा रहे हैं? वित्त मंत्री जेटली ने संसद से इसके लिए अनुमति मांगी है। यही नहीं सरकार ने बैंकों को देने के लिए बजट में 650 अरब का प्रावधान रखा था। बैंकों की भाषा में इसे कैपिटल इन्फ्लो कहा जाता है। सरकार बैंकों को एक साल में 1 लाख करोड़ रुपये क्यों देना चाहती है? आप किसी भी विश्लेषण को पढ़िए, यही जवाब मिलेगा कि बैंकों ने पहले जो लोन दिए थे वो...
December 25, 2018
आगरा में 15 वर्षीय किशोरी पर पेट्रोल छिड़क कर उसकी हत्या करने के विरोध में भीम आर्मी ने आज आगरा बंद करने का फैसला लिया है। दलित किशोरी को न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी की ओर सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि इससे पहले भीम आर्मी ने आगरा में कलेक्ट्रेट पर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम अमित सिंह को ज्ञापन भी दिया था।...
December 24, 2018
खंडवा। मध्यप्रदेश की नवगठित कांग्रेस सरकार की कर्जमाफी की योजना के दायरे में कथित रूप से नहीं आने के कारण खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा क्षेत्र के अस्तरिया गाँव के 45 वर्षीय एक आदिवासी किसान ने कथित तौर पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह करीब 7 बजे उसी के खेत के एक पेड़ से रस्सी से लटकता मिला।
किसान के परिजनों का आरोप है कि सरकार की हाल ही में जारी कर्ज माफी के आदेश के...
December 24, 2018
नई दिल्ली। हिजाब पहनने के चलते दो छात्राओं को यूजीसी नेट की परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं देने का मामला सामने आया है। दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया में एमबीए की 23 वर्षीय छात्रा उमैया खान दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित ‘ओजस इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ में बीते गुरुवार दोपहर एक बजे परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि यहां हिजाब न उतारने के चलते खान को परीक्षा में बैठने नहीं दिया...
December 24, 2018
आगरा में संजलि हत्याकांड के बाद गांव लालऊ में दहशत का माहौल है। इसकी वजह यह है कि हमलावरों की गिरफ्तारी तो दूर उनके बारे में अभी तक कोई सुराग तक नहीं मिला है। घटना से सहमे ग्रामीणों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहले संजलि के हत्यारे गिरफ्तार किए जाएंगे, इसके बाद ही हम बेटियों को स्कूल भेजेंगे।
मामले की जांच के लिए लालऊ गांव पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया...
December 22, 2018
बुलंदशहर। 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोहत्या की अफवाह पर भड़की हिंसा में आरोपी बनाए गए चार लोगों को एसआईटी ने क्लीन चिट दे दी है। क्लीन चिट के बाद चारों को गुरुवार को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में इन लोगों का दर्द छलक उठा।
रिहा किए गए लोगों में से एक सर्फुद्दीन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि “मैं नहीं जानता कि...
December 22, 2018
नई दिल्ली। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा हाल ही में भीड़ द्वारा की गई हिंसा का परोक्ष हवाला देते हुए कहा था कि एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। इस बयान के लिए वे दक्षिणपंथी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। मॉब लिंचिंग पर नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयान पर दक्षिणपंथियों के विरोध के बाद अजमेर साहित्य महोत्सव के आयोजकों ने एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है जिसे...
December 22, 2018
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने वाले पहले दलित सूरज येंग्दे ने कहा कि देश की आजादी के सत्तर साल बाद भी देश की नीति निर्धारण में दलित को जगह नहीं मिल रही है. इस देश में दलित सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गए हैं.
येंग्दे शुक्रवार को विशाखापट्टनम में आयोजित इंडिया टुडे कनक्लेव में 'The Rage Within: Where is Ambedkar's Ethos?' विषय पर शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान...