हक़ और आजादी
February 21, 2019
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश के 16 राज्यों के 10 लाख से अधिक आदिवासियों और जंगल में रहने वाले अन्य लोगों को जंगल की जमीन से बेदखल करने का आदेश दिया है। आदिवासियों और जंगल में रहने वाले अन्य लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बने एक कानून का केंद्र सरकार बचाव नहीं कर सकी, जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है।
बिजनेस स्टैंडर्ड की ख़बर के अनुसार, अब अन्य राज्यों को भी अदालत का आदेश...
February 20, 2019
मुंबई। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार द्वारा पिछले साल मांगें मानने का आश्वासन किसानों के लिए अभी तक आश्वासन ही बना हुआ है। ऐसे में ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले आज से किसान आंदोलन शुरू हो रहा है। आंदोलन के तहत किसान नासिक से मुंबई तक लॉन्ग मार्च निकालेंगे। कहा जा रहा है कि शाम चार बजे सभी आंदोलित किसान मुम्बई नाका और नासिक में जुटेंगे। फिर इसके बाद मुम्बई के लिए पैदल कूच करेंगे। 6 दिन का लम्बा...
February 20, 2019
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने RCom बनाम एरिक्सन मामले में आर कॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी को अवमानना का दोषी करार दिया है। इनके साथ ही दो अन्य निदेशकों को भी दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने कहा कि ये साफ है कि रुपये देने की अंडरटेकिंग देने के बावजूद कंपनी रुपये नहीं देना चाहती थी। अनिल अंबानी व अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में दी अंडरटेकिंग का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने साथ ही कहा, 'यह जानबूझकर किया गया है...
February 19, 2019
नई दिल्ली। पिछले साल आधार डेटा को लेकर लंबी बहस चली थी। आधार डेटा को यूआईडीएआई हमेशा से सुरक्षित बताता आया है। लेकिन तमाम तरह की कंपनियों के माध्यम से आधार डेटा लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। ताजा मामला इंडेन गैस ऐजेंसी का सामने आया है।
एक फ्रेंच रिसर्चर ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि देश की नामी घरेलू गैस वितरण कंपनी इंडेन में जमा लाखों लोगों के आधार नंबर की डिटेल्स लीक हो गई...
February 19, 2019
पटना। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर से राज्य के तकरीबन 40 मजदूर-किसान संगठनों के बैनर तले बीसियों हजार मजदूर-किसानों ने सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में दस्तक दी। पटना भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ मजदूर-किसानों की ऐतिहासिक रैली का गवाह बना। गांधी मैदान से लेकर डाकंबगला चौराहा का पूरा इलाका मजदूर-किसानों की मांगों व नारों से गुंजायमान था। मजदूर-किसानों ने विधानसभा मार्च के जरिए...
February 19, 2019
आज पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में दस हज़ार के करीब लोग जुटे. इनमें से अधिकांश दलित बहुजन समाज के लोग थे. हालाँकि, मंच पर भाषण देने वालों में दलित पिछड़े आदिवासियों के शायद 10 प्रतिशत लोग भी न रहे हों. खैर महत्व इस बात का है कि लड़ाई लड़ी जानी चाहिए. लेकिन ये भी आवश्यक है यदि हम कहते हैं कि हमने कोई आन्दोलन किया है तो इसकी सफलता इस बात से आंकी जानी चाहिए कि आपके आन्दोलन ने उन दबी कुचली जातियों का...
February 18, 2019
लखनऊ के हजरतगंज चैराहे पर लगी डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर 16 फरवरी, 2019 को मुझे 200 दलित छात्रों द्वारा आयोजित दो दिन पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला। दलित छात्रों का कार्यक्रम घटना में गम्भीर क्षति को देखते हुए सौम्य था तथा छात्रों ने कोई नारे न लगाने का निर्णय लिया था। वहीं बगल में स्थित महात्मा गांधी की...
February 18, 2019
श्रीनगर। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से बाहर रह रहे कश्मीरियों को दी जा रही धमकियों की खबरों के मद्देनजर श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ हेल्पलाइन ने शनिवार को उनसे कहा कि वे किसी भी तरह के उत्पीड़न के मामले में उनसे संपर्क करें। सीआरपीएफ ने कहा है कि वह प्रदेश के लोगों की हरसंभव मदद को पूरी तरह तैयार हैं।
सीआरपीएफ 'मददगार' हेल्पलाइन ने इस सिलसिले में एक ट्वीट कर कहा है कि...
February 18, 2019
नई दिल्ली। 14 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में NH-44 (नेशनल हाईवे) से गुजर रहे CRPF के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस आत्मघाती हमले में देश के 44 बहादुर जवान शहीद हो गए थे और दर्जनों अन्य घायल हुए थे।
इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश काफी गुस्से और आक्रोश में है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियों में जाकर खुद के अंदर आक्रोश की बात कह रहे हैं। टीवी...
February 18, 2019
14 फरवरी को सीआरपीएफ के दस्ते पर आतंकी हमले में 44 जवानों की जान चली गई। कश्मीर में तैनात अर्धसैनिक बलों के आने-जाने के लिए 1 जनवरी 2018 को दिल्ली-श्रीनगर हवाई सेवा शुरू की गई थी। लेकिन, 31 जुलाई 2018 को इसे बंद कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि 1 जनवरी से हवाई सुविधा शुरू करने के आदेश की चिट्ठी 11 अप्रैल को जारी की गई थी। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने भी इस हमले को लेकर...