हक़ और आजादी

March 7, 2019
लखनऊ। 13 फरवरी 2019 को वाइल्डलाइफ फर्स्ट, नेचर कंजर्वेशन सोसाइटी और टाइगर रिसर्च व कंजर्वेशन टेस्ट द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वन आश्रित समुदाय के लाखों लोगों को वन क्षेत्र से विस्थापित करने का फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा विस्थापित करने के आदेश से वे लोग प्रभावित होंगे जिन्होंने वनाधिकार कानून 2006 के तहत अपने आवास और कृषि भूमि पर मान्यता के दावे पेश किए थे...
March 6, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और असम की सरकारों से पासपोर्ट नियमों और विदेश नियमों से संबंधित दो अधिसूचनाओं पर जवाब मांगा है, जो पड़ोसी देशों में उत्पीड़न का सामना करने वाले धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारत में रहने के लिए अनुमति देते हैं, (मुस्लिमों को छोड़कर) भले ही वे वैध दस्तावेजों के बिना दर्ज किए गए हों। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने ‘...
March 6, 2019
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के लिलासी क्षेत्र में पुलिस द्वारा कथित तौर पर गलत तरीके से गिरफ्तार किए गए वन भूमि अधिकार कार्यकर्ता नंदू गोंड को कहां रखा गया है इसका पता नहीं चल पा रहा है। करीब सप्ताह भर पहले ही नंदू गोंड को गिरफ्तार किया गया था। सबरंग इंडिया इस मामले को 1 मार्च से रिपोर्ट कर रहा है इसके साथ ही सोनभद्र जिला प्रशासन से लगातार संपर्क कर नंदू गोंड की स्थिति का जायजा लेने की...
March 6, 2019
बस्तर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय बाद सरकार बदली लेकिन सरकारी शह पर आदिवासी ग्रामीणों पर लगातार अत्याचार कर मानवाधिकारों का हनन अभी भी बदस्तूर जारी है। 7 फरवरी 2019 को अबुझमाढ़ पहाड़ी पर स्थित तड़ीबल्ला, भैरमगढ़ तहसील, बीजापुर में बड़ी घटना हुई जिसे सरकार सैन्य बलों की बड़ी कामयाबी के तौर पर दर्शा रही है। लेकिन यहां सोनी सोरी, लिंगाराम कोडोपी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे तो उन्होंने इसकी जांच की...
March 5, 2019
नई दिल्ली। पंजाब में किसानों ने कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया जिसके चलते कई ट्रेनें रद्द की गईं और कई का रूट चेंज किया गया।  द् वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों के प्रदर्शन के कारण अमृतसर में मंगलवार को कम से कम 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि सात अन्य का मार्ग परिवर्तित कर...
March 5, 2019
3 मार्च, जब टीवी चैनल भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल बना रहे थे तब मज़दूर अधिकार संघर्ष अभियान (MASA) के आह्वान पर देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों मज़दूर एकजुट होकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली आए हुए थे। लेकिन ये मजदूर मीडिया डिस्कोर्स से बाहर थे।  देशभर के कई हिस्सों से आए मजदूरों ने रामलीला मैदान से जंतर मंतर तक मार्च निकला। इस मार्च में मज़ूदरों के अधिकार के लिए लड़ने वाले...
March 5, 2019
नई दिल्ली। 13 प्वाइंट रोस्टर पर मचे घमासान और एससी/एसटी/ओबीसी संगठनों द्वारा बुलाए बंद पर मोदी सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों में आरक्षण खत्म करने की साजिश वाला 13 प्वाइंट रोस्टर को अध्यादेश लाकर बदलने के लिए केंद्र सरकार तैयार हो गई है।  इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार 200 पॉइंट रोस्टर के पक्ष में है और हम इसे...
March 5, 2019
नई दिल्ली। देश के वंचित समुदाय के लोग आज सड़कों पर हैं और मोदी राज में सरेआम की जा रही उनकी हकमारी के खिलाफ आंदोलनरत हैं। दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग ने आज भारत बंद बुलाया है। मोदी सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों में आरक्षण पर सरेआम डाका डालने का आरोप लगाकर बहुजन समुदाय बसें और ट्रेन रोककर अपना विरोध जता रहा है।  यूपी, बिहार, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही भारत बंद का...
March 4, 2019
रिहाई मंच ने अपील जारी कर 5 मार्च के भारत बंद का किया समर्थन. सवर्ण आरक्षण, 13 प्वाइंट रोस्टर के खिलाफ, आदिवासी जनता के हक-हुक़ूक़, निजी क्षेत्रों में आरक्षण, न्याय पालिका में आरक्षण, कॉलेजियम सिस्टम को ख़त्म करने, जाति आधारित जन गणना करके 100% आरक्षण लागू करने, 2 अप्रैल 2018 को हुए भारत बंद के दौरान जेलों में बंद लोगो को रिहा करने और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने जैसे सवालों से कोई समझौता नहीं हो...
March 4, 2019
आदिवासियों को लंबे समय से जल जंगल और जमीन के लिए संघर्ष करना पड़ा है। उन्हें तमाम तरह के षडयंत्र कर आर्थिक उन्नति से दूर रखने के पुरजोर प्रयास किए जाते रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विद्या भूषण रावत ने 2016 में बुंदेलखंड के कुछ आदिवासियों से बात की और इस बातचीत का वीडियो 2017 में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इस वीडियो में बताया गया है कि आदिवासियों के साथ सरकारों...