हक़ और आजादी
May 17, 2019
क्या बिहार के साढ़े तीन लाख से अधिक शिक्षकों के व्हाट्स एप करने से उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा? कल सुबह से इन शिक्षकों ने मुझे ट्रोल करने का फैसला किया है। हज़ारों की संख्या में व्हाट्स एप पर मेसेज आए जा रहे हैं। जिन्हें पढ़ने और डिलिट करने में काफी वक्त लग जाएगा। मैं समझ सकता हूं कि इस वक्त वे परेशान हैं लेकिन मुझे क्यों परेशान कर रहे हैं, यह समझ से बाहर है। बिहार का मामला है। सभी हिन्दी...
May 15, 2019
लोकसभा चुनाव के दौरान हुई अनेकों जनसभा में पहली बार आदिवासियों के अधिकारों की बात की गई। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में हाइडिल मैदान की जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने आदिवासियों को सताने पर सरकार की कड़ी निंदा की। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ‘भारत माँ की जय’ होती है तो ‘धरती माँ की जय’ भी होनी चाहिए। इसके साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि अगर जल-जंगल की रक्षा करने वालों के साथ कुछ...
May 13, 2019
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अंतर्जातीय और अंतर धार्मिक प्रेमियों की आखिरकार गुहार सुन ली है। लखनऊ खंडपीठ ने आदेश दिया कि अगर आपसी सहमति से दो वयस्कों ने विवाह किया है और उनपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है तो उन्हें परेशान न किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया है।
जस्टिस अनिल कुमार और मनीष माथुर की खंडपीठ...
May 13, 2019
अहमदाबाद: हाल ही में राजस्थान में दलित महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले पर मायावती ने राज्य की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मायावती के इस बयान को एक जनसभा के दौरान भुनाते नजर आए। लेकिन उनके गृहराज्य में भी दलितों की हालत बदतर है।
गुजरात के अरवल्ली जिले में एक दलित की बारात रोकने के मामले सामने आया है। खुद को ऊंची जाति बताने वाले लोगों ने...
May 11, 2019
दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाली शिल्पकार, डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता लैला तैयबजी ने राष्ट्रीय राजधानी की जनता से अपील की है कि वे अपने बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए ही ईवीएम का बटन दबाएं। लैला तैयबजी ने कल एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दिल्ली के मतदाताओं से मतदान जरूर करने की अपील की है।
लैला तैयबजी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि 2014 में नरेंद्र मोदी चुनावी...
May 11, 2019
बिहार के तीन लाख अनुबंध शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बड़ा झटका लगा है। न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे और उदय उमेश ललित की खंडपीठ ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए इन शिक्षकों को नियमित करने से इंकार कर दिया है।
गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट ने 31 अक्टूबर 2017 को अनुबंध शिक्षकों के मामले में फैसला सुनाया था। अपने फैसले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्थायी शिक्षकों के बराबर अनुबंध...
May 10, 2019
10 मई को भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की खंडपीठ ने डॉ. कफील खान के निलंबन के संबंध में जांच को समय पर समाप्त करने का आदेश दिया है। साथ ही खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निर्देश दिया है कि डॉ. कफील खान को देय सभी निर्वाह भत्तों का भुगतान करने को कहा है।
डॉ. कफील की तरफ से उनका केस वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री...
May 10, 2019
पद्मश्री से सम्मानित, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवाधिकार कार्यकर्ता, और पत्रकार तीस्ता सीतलवाड़ ने मऊ में अपनी बात रखी। उन्होंने महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी आगे आने का आह्वान किया। साथ ही हेट हटाओ ऐप के माध्यम से खुद से जुड़ने और किसी भी साम्प्रदायिक आपत्तिजनक टिप्पणी को इस एप्प पर अपलोड करने को भी कहा। जनता को दिए गए सन्देश को इस वीडियो में देखें।
May 10, 2019
वाराणसी। बनारस के पांडेयपुर इलाके में 1 मार्च को सीवर में सफाई के लिए उतरे दो मज़दूरों के मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। पीपुल्स विजिलेंस कमेटी फॉर हयूमन राईट की जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति आरआर अग्रवाल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। इस खण्डपीठ ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था पर समय पर जवाब न देने पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए अंतिम दो सप्ताह का समय दिया है...
May 9, 2019
श्रीलंका में मुंह ढंकना वर्जित किए जाने के बाद भारत में बुर्के को लेकर बयानबाजी चल रही है। बुर्के पर विवादित बयान देकर घिरे आर्य समाज के स्वामी अग्निवेश ने माफी मांग ली है। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, परंतु फिर भी अगर ऐसा हुआ है तो वो माफी मांगते हैं और अपने शब्द वापस लेते हैं।
स्वामी अग्निवेश के बयान को देवबंद के उलेमा ने विवादित बताते...