हक़ और आजादी
June 28, 2019
हरियाणा के जुलाना जिले में किसान के रेल रोको आंदोलन के चलते दिनभर तनाव के हालात बने रहे। यह आंदोलन, कुरुक्षेत्र से नारनौल तक निकलने वाले नेशनल हाइवे 152-डी के लिए अधिग्रहित जमीन का किसानों को मार्केट रेट पर भुकतान दिलाने के लिए हो रहा है। कल सुबह ही किसानों ने इस बात का आश्वासन दिया है कि, प्रशासन द्वारा राशि बढ़ाने का पत्र दिए जाने के बाद रेल नहीं रोकी जाएगी। परन्तु, साथ ही रेल रोको आंदोलन वापस...
June 28, 2019
प्रधानमंत्री मोदी जी के सरदार सरोवर बांध पर दिए गए बयान का नर्मदा घाटी में कड़ा विरोध किया जा रहा है। नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़े सदस्यों का कहना है कि मोदी जी का यह बयान झूठा है, ज़मीनी हालात प्रधानमंत्री के दावों से बिल्कुल अलग हैं। आंदोलन का मुख्य रूप से नेतृत्व कर रहीं, मेधा पाटकर का कहना है कि, ‘सरदार सरोवर बाँध से किसानों की खेती के लिये और, कच्छ, सौराष्ट्र व राजस्थान के सूखे इलाके में...
June 27, 2019
असम में NRC प्रक्रिया के दौरान अधिकारीयों की लापरवाही को लेकर एक मामला सामने आया है। प्रदेश पुलिस की गलतियों के कारण बिना वजह 59 वर्ष की महिला को जीवन के तीन साल डिटेंशन कैंप (नजरबंदी शिविर) में गुजारना पड़ा है। खबर के अनुसार, पुलिस ने उसे गलती से विदेशी घोषित कर दिया था। हालांकि, अब पुलिस ने अपनी गलती मान ली है।
पुलिस अधिकारीयों की गलती मानते हुए, चिरांग जिले के पुलिस अधीक्षक सुधाकर...
June 25, 2019
केरल हाईकोर्ट ने मशहूर फिल्मकार आनंद पटवर्धन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'विवेक' की स्क्रीनिंग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया है। कोर्ट ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'विवेक' को स्क्रीनिंग की अनुमति दे दी है।
हाईकोर्ट ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ये तर्क सही नहीं है कि इस फिल्म को दिखाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इस कारण...
June 25, 2019
तीस्ता सेतलवाड़ ने केंद्र सरकार से अन्य राज्यों में NRC लागू किए जाने के इरादे पर चिंता जताई है। उन्होंने NRC को विस्तार से समझाया और असम के मानवीय संकट की गहराई पर प्रकाश डाला। साथ ही, लोगों से इस मुद्दे को लेकर जागरूक होने के लिए अपील भी की है। इस सामाजिक कार्यकर्ता ने डिटेंशन कैंप की कड़वी सच्चाई और अधिकारीयों के दुर्व्यवहार जैसे पहलुओं पर भी चर्चा की।
June 24, 2019
भारत के अधिकांश इतिहास में हिरासत में (कस्टोडियल) यातनाओं को महिमामंडित किया गया है। मुख्यधारा की फिल्मों के अधिकतर मर्दाना नायक "अपने हाथों में कानून लेने" के लिए उत्सुक हैं और बिना कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए, बिना देरी के न्याय देने का काम करते नजर आते हैं। प्रिंट मीडिया का एक धड़ा भी ऐसे लोगों द्वारा वर्दी में की गई ज्यादती पर सवाल नहीं उठाते हैं। दुर्भाग्य से, भारत में पुलिस को...
June 21, 2019
गुवाहाटी: चार, घातक 'डीएस' (डी वोटर्स, घोषित विदेशी (डीएफ), डिटेंशन शिविर और वर्तमान में चल रही एनआरसी प्रक्रिया का संदिग्ध आचरण) ने 19 जून को दो अलग-अलग घटनाओं में असम में दो और लोगों की जान ले ली। 19 जून को एक पति ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी पत्नी को विदेशी घोषित कर दिया गया था। दूसरे मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु इसलिए हो गई क्योंकि उसे विदेशी होने की सूचना मिली थी।...
June 19, 2019
देश में मानवाधिकार के मामलों को प्रमुखता से उठाने वाले संगठन लॉयर्स कलेक्टिव पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई की है। लॉयर्स कलेक्टिव ने इस कार्रवाई के विरोध में एक बयान जारी किया है। ‘लॉयर्स कलेक्टिव’ संगठन ने मंगलवार को एनजीओ और इसके संस्थापक आनंद ग्रोवर के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी को बेबुनियाद बताया।
संगठन ने दावा किया कि यह प्राथमिकी उन्हें चुप...
June 18, 2019
केरल के नवजागरण के अग्रदूत अय्यंकालि के गुजरे 78 साल हो गए हैं। इस समाज सुधारक के बारे में उत्तर भारत के स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाता, जबकि उनका असर समाज में बहुत ज्यादा है।
भारत को आधुनिक बनाने, दलितों और पिछड़ों में आत्म सम्मान की भावना पैदा करने और महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने में महात्मा अय्यंकालि की भूमिका ठीक वैसी ही है, जैसी ज्योतिबा फुले, डॉ। भीमराव आंबेडकर, नारायण गुरुऔर...
June 17, 2019
वंचित बहुजन अघाड़ी संगठन ने चुनाव आयोग से अपील की है कि ईवीएम टैंपरिंग मामलों की जांच कराई जाए। संगठन ने कहा कि अगर संभव हो तो 2019 लोकसभा चुनाव फिर से आयोजित कराए जाएं।
हाल में संपन्न हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में कई तरह की घटना और विवाद देखने को मिले। पूरे चुनाव के दौरान ईवीएम सबसे ज्यादा चर्चा में रही। देशभर के कई हिस्सों से ईवीएम फेल होने की खबरें सामने आईँ। ऐसे में कई जगह पर ईवीएम के...