हक़ और आजादी
July 4, 2019
नई दिल्ली: पिछले महीने भारतीय सेना के एक पूर्व जवान मोहम्मद सनाउल्लाह को विदेशी करार दिए जाने पर हो हल्ला हुआ था। एक सैनिक जो कारगिल युद्ध में अपनी सेवा दे चुका है वह असम एनआरसी की चपेट में आकर एक ही झटके में विदेशी करार दे दिया गया। इतना ही नहीं सनाउल्लाह को डिटेंशन सेंटर में रखा गया लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया। इस मामले पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा में लिखित जवाब...
July 4, 2019
नई दिल्ली। गुजरात सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय बनाए। अल्पसंख्यक आयोग मॉबलिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर क़ानून, The Minorities (Prevention Of Atrocities) Act बनाए। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बजट में ठोस आवंटन किया जाए। इन मांगों के साथ 18 जुलाई को गांधीनगर में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा।
माइनॉरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी (MCC) काफ़ी समय से राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के विकास...
July 3, 2019
नई दिल्ली: बीते 26 जून को असम के शिवसागर जिले के नाजिरा सब डिविजन में स्थित बाउली मैदम में रहने वाले 31 साल के गन्यानदीप गोगोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोगोई पर भारत सरकार द्वारा गैरकानूनी और आतंकी संगठन घोषित किए जा चुके एक संगठन के समर्थन में अपने विचार सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। वे ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) में असिस्टेंट रिगमैन के रूप में काम करते हैं।
उन्हें...
July 3, 2019
लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व प्रमुख सचिव न्याय रंगनाथ पाण्डेय ने हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। जस्टिस पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में लिखा है कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में न्यायधीशों की नियुक्तियों में कोई निश्चित मापदंड नहीं है। प्रचलित कसौटी केवल परिवारवाद व जातिवाद है।
जस्टिस रंगनाथ...
July 3, 2019
नई दिल्ली: 2 जुलाई 2019 को दिल्ली के असम असोसिएशन, क़ुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में भूमि अधिकार आंदोलन के बैनर तले दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श भूमि और वन अधिकार आन्दोलन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश भर के 12 राज्यों से 200 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की।
इस कार्यक्रम में तीन प्वाइंट जोरदार तरीके से उठाए गए....
• देश भर में 22 जुलाई को...
July 2, 2019
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ का गौरवशाली/क्रांतिकारी इतिहास रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने देश को आंदोलनकारी, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, संविधानविद, इतिहासकर, कलाकार, साहित्यकार, डॉक्टर, वैज्ञानिक आईएएस, पीसीएस तो दिये ही हैं। लेकिन मेरे लिए छात्रसंघ के मायने इससे भी कहीं ज़्यादा इसलिए है कि यह आम छात्र को मौक़ा देता है, सीखने, लड़ने का, खुद की पहचान बनाने का।
एक आम छात्रा जिसने...
July 2, 2019
बात सिर्फ कहने से बड़ी नहीं होती है। बड़ी इसलिए भी होती है वह किन चुनौतियों के बीच कही जा रही है। इस बॉलीवुड में एक से एक क़ाबिल निर्देशक हैं। जिनके पास जोखिम उठाने के लिए संसाधनों की कमीं नहीं हैं। लेकिन उनमें से किसने हमारे सामने गुज़र रहे समय पर फ़िल्म बनाई है। ये बड़े निर्देशक राजनीति से डर गए। ट्रोल की भीड़ से काँप गए। अनुभव सिन्हा ने न सिर्फ दो दो बार जोखिम उठाया बल्कि ट्विटर पर आकर ट्रोल...
July 1, 2019
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके पदाधिकारी और फैकल्टी सदस्य अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने से बचें।
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट पर एक पेज बनाएं जहां इससे जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकें और ऐसी किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई...
June 29, 2019
असम असोसिएशन द्वारा भूमि और वन अधिकार आन्दोलन में भविष्य की रणनीति पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वनाश्रितों के भविष्य व सरकार की उदासीनता और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। असम असोसिएशन द्वारा इस मामले को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
असम असोसिएशन ने कहा कि वनाधिकार मामले पर 13 फरवरी, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के...
June 29, 2019
सबरंग इंडिया से बातचीत के दौरान, कचरा वाहतुक श्रमिक संघ के मिलिंद रनाडे ने देश में दलित समाज के कामगारों की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, आज भी किसी दलित को नौकरी देना, उसपर एहसान करना माना जाता है। साथ ही यह भी बताया कि कैसे ब्राह्मणवाद के अनुसार समाज की रूपरेखा तय की जाती है?