हक़ और आजादी
May 26, 2021
17 वर्षीय फैसल को उन्नाव पुलिस ने उठाया और कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए बेरहमी से पीटा; सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई
Image Courtesy:cjp.org.in
छह लोगों के अपने परिवार के लिए एकमात्र कमाने वाला मोहम्मद फैसल हुसैन, एक युवा सब्जी विक्रेता था जिसे 20 मई को उन्नाव पुलिस ने कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला था। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से...
May 26, 2021
आज किसान आंदोलन के 6 महीने व किसान विरोधी मोदी सरकार के 7 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में किसान नेताओं ने आज के दिन को ब्लैक डे यानी काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। जगह-जगह किसान काले कपड़े, झंडे और पगड़ी पहनकर काला दिवस मना रहे हैं।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि सभी प्रदेशों में गांव-गांव, घर-घर किसानों ने 'ब्लैक डे' के रूप में अपने घरों, ट्रैक्टरों और...
May 25, 2021
भारत के दक्षिण पश्चिम तट पर स्थित प्रवाल से निर्मित, क्रिस्टल नीले पानी और लैगून के लिए विख्यात भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप स्थित है जो आज राजनीतिक कारणों से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के केंद्र में हैं. भारत की मुख्य भूमि से लगभग 300 किलोमीटर की दुरी पर स्थित यह द्वीप समूह देश का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है. जिसकी आबादी 2018 के अनुसार 78,570 है जिसमें लगभग 96 प्रतिशत...
May 24, 2021
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सिलगर गांव में सीआरपीएफ के सुरक्षा शिविर के खिलाफ आदिवासियों के प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में तीन लोगों की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की गई है। दरअसल सुरक्षाबलों ने मारे गए लोगों को माओवादी बताया था और मृतकों के परिजनों ने इस बात से इनकार किया है।
सुकमा जिले के अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जगरगुंडा थाना...
May 22, 2021
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सभी कैदी अपना मेडिकल रिकॉर्ड पाने का अधिकार रखते हैं। यह उनका मूलभूत अधिकार है। इस रिकॉर्ड में मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट व दवाओं का समावेश है। कोर्ट ने भीम कोरेगांव के एल्गार परिषद मामले में आरोपी सुधा भारद्वाज को उनकी मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए उपरोक्त बात कही।
सुधा भारद्वाज की बेटी ने अपनी मां की सेहत ठीक न होने...
May 21, 2021
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के 6 माह सफलता पूर्वक पूरे होने से किसान संगठन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज हैं। इस दौरान किसानों ने सरकारी दमन के साथ-साथ प्रकृति (आंधी बारिश) की क्रूरता का भी बड़ी बहदुरी से सामना किया है लेकिन हौसले में कमी नहीं आई। 6 माह पूरे होने पर देश भर में काला दिवस मनाने के आह्वान के साथ संयुक्त मोर्चा ने केंद्र सरकार से फिर से बातचीत शुरु करने को कहा है। किसान आंदोलन के...
May 18, 2021
हमीरपुर व बक्सर में गंगा में बहाए जा रहे शवों का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि यूपी में गंगा किनारे के उन्नाव आदि 27 जिलों के 1140 किलोमीटर में 2,000 से ज्यादा शव मिलने की दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट ने सभी को हिलाकर रख दिया। ताजा मामला संगम नगरी प्रयागराज का है जहां भी गंगा नदी के किनारे अनगिनत शवों (Dead Bodies) को रेत में दफनाए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करीब डेढ़ महीने में...
May 8, 2021
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड रोगियों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया है। नई नीति के मुताबिक कोरोना से संक्रमित हर व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 के संदिग्ध मामले वाले मरीज को केस की गंभीरता के मुताबिक संदिग्ध वॉर्ड सीसीसी, डीसीएचसी और डीएचसी में भर्ती किया जाएगा। किसी भी मरीज को किसी भी वजह से सेवाएं देने से मना नहीं...
May 5, 2021
मुंबई। बम्बई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह सामाजिक कार्यकर्ताओं रोना विल्सन और शोमा सेन की उन याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करे जिसमें उन्होंने एल्गार परिषद मामले में अपने खिलाफ आरोप रद्द करने का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पितले की पीठ ने मामले की जांच कर रही एनआईए को भी निर्देश दिया कि वह सेन की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करे...
May 5, 2021
लखनऊ। एक सख्त टिप्पणी में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से कोविड-19 मरीजों की मौत को आपराधिक कृत्य करार देते हुए कहा कि यह उन अधिकारियों द्वारा ‘नरसंहार से कम नहीं’, जिन्हें इसकी सतत आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ ने कहा कि हम लोगों को इस तरह से मरने कैसे दे सकते हैं। अदालत ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं उन...