राजनीती

March 1, 2018
फोन कीजिए मगर अपनी भावुकता हम पर मत लादिए। हमें पता है इस सिस्टम ने आपको कहीं का नहीं छोड़ा है। लेकिन यह उचित नहीं है कि आप फोन पर रोने लगें, कहने लगे कि हमें न्याय नहीं दिलाएंगे तो जान दे देंगे। एक दो फोन चलता है, जब संख्या बढ़ जाती है तो फोन रखने के बाद सांस अटकी रहती है कि दूसरी तरफ की आवाज़ खामोश तो नहीं हो गई। एक रिपोर्टर एंकर को इस तरह से सताना ठीक नहीं है। अदालत है, पुलिस है, विधायक है,...
March 1, 2018
कासगंज. उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, कांग्रेस और बीजेपी की सरकारें आती रहीं लेकिन लोगों की मानसिकता नहीं बदल पाई. कासगंज में एक दलित युवक कथित सवर्ण बाहुल्य गांव में अपनी बारात चढ़ाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है. जातिवाद का दंभ इस कदर है कि पुलिस ने भी बारात निकालने की परमीशन नहीं दी. मामला यूपी के कासगंज का है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि दूल्हा दलित है और उसके बारात निकाले जाने से इलाके में...
February 28, 2018
अब तक हम इसी बात का जश्न मनाते आ रहे हैं कि हमारे देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है. लेकिन इस बात से बेख़बर हैं कि हमें ख़बर पहुंचाने वाली मीडिया हमारे लोकतंत्र की गला घोटने की कोशिश में दिन-रात लगी हुई है, इसकी गरिमा को नित्य प्रतिदिन तार-तार कर रही है. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से भारतीय समाज के प्रबंधन में लोकतंत्र का सबसे बड़ा योगदान रहा है. लोकतंत्र का शाब्दिक अर्थ जनता का...
February 28, 2018
ऑस्ट्रेलिया में अडानी को कारमाइकल खदान के प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा नुकसान होने जा रहा है. अडाणी समूह ऑस्ट्रेलिया में कोयला खदान, रेलवे और बंदरगाह परियोजना पर 3.3 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुका है और उसे इस प्रोजेक्ट के लिए मोदी जी ने भारतीय स्टेट बैंक से 6200 करोड़ का लोन दिलवाया था. वह भी तब जब 6 अंतराष्ट्रीय बैंकों ने इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण को खतरा बताते हुए फाइनेंस करने से मना कर दिया था. यह...
February 28, 2018
छत्तीसगढ़। पूर्व सांसद पी. आर. खुंटे ने लिखित आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार में आने के पहले एक झंडा बैनर के लिये तरसते थे। भाजपा कार्यकर्ता के पास साइकिल के पंचर बनाने के लिये पैसा नहीं होता था, आज भाजपा कार्यकर्ता एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियों में घूमते फिर रहे हैं। स्वयं डॉ. रमन सिंह कवर्धा विधानसभा उप चुनाव हारने के बाद साढ़े पांच लाख रूपये के कर्ज में लदे थे। आर्थिक...
February 27, 2018
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समिति कक्ष इंग्लिशयालाइन वाराणसी में आयोजित होने वाली कार्यशाला को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को पुलिस का भी समर्थन मिलता प्रतीत हुआ. यूपी पुलिस ने ''सोशल मीडिया के दौर में मुख्य धारा की पत्रकारिता'' विषय पर आयोजित होने वाली इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता और प्रशिक्षक तीस्ता सेतलवाड़ को कार्यक्रम में जाने से रोका. ...
February 26, 2018
वे मेरे पुराने मित्र हैं। हम उनके घर गए। वे बहुत उदास थे। उनकी अभी हाल में शादी हुई थी। छोटा सा घर था जिसमें बीच में परदा लगाकर किचेन को घर से अलग किया गया था। दीवार से सटी एक कुर्सी पर वे बैठे थे। हमारे पहुंचने पर दो फोल्डिंग वाली कुर्सियां निकालकर उन्होंने फैला दी। हम कुर्सी पर बैठ गए। हमारे सिर के ठीक ऊपर एक छोटा सा लकड़ी का मंदिर दीवार के सहारे लटका दिया गया था।    यह भारतीय...
February 26, 2018
नई दिल्ली. नोटबंदी किए जाने से पहले ही कई लोगों के पास नए नोट पहुंच चुके थे. ये नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अब इनमें एक नाम और जुड़ गया है निरव मोदी का. पीएनबी घोटाले में फरार चल रहे सिलेब्रिटी जूलर नीरव मोदी ने नोटबंदी से पहले पंजाब नैशनल बैंक की एक शाखा में 90 करोड़ रुपये जमा किए थे. यह दावा है नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद माजिद मेमन का. एनसीपी सांसद ने एक रिपोर्ट का हवाला...
February 26, 2018
दो दिनों से यह खबर सुर्खियों में है कि DRI ने पतंजलि द्वारा चीन भेजी जा रही लाल चंदन की लकड़ियां जब्त कर ली हैं. DRI और कस्टम डिपार्टमेंट ने लाल चंदन की लकड़ियों के साथ लकड़ियां ले जा रहे पतंजलि के प्रतिनिधि के दस्तावेज और पासपोर्ट भी जब्त कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि पतंजलि के पास ग्रेड-सी की चंदन की लकड़ियों के एक्सपोर्ट करने की इजाजत है. जबकि जब्त चन्दन ए और बी केटेगरी का है....
February 26, 2018
अपराध खत्म करने का सबसे सही तरीका यह होता है कि ‘अपराधियों’ को खत्म कर दो. ऐसा लगता है कि आर्थिक निवेश के लिए उत्तर प्रदेश को ‘सुरक्षित’ बनाने के मकसद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यही फार्मूला अपना लिया है. उत्तर प्रदेश निवेश समिट शुरू होने के दस दिन पहले से उस दिन तक चार मुठभेड़ हुए थे. इस सम्मेलन का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इसमें 18 केंद्रीय मंत्रियों...