राजनीती

March 6, 2018
पटना. बिहार दलितों का कत्लखाना बना हुआ है. सूबे में बीजेपी और जेडीयू की सरकार है. ऐसे में बीजेपी के रामराज की संकल्पना पर काम होता नजर आ रहा है. राज्य में एक के बाद एक दलित अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं और सोशल जस्टिस की बात करने वाले नीतीश कुमार का प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब होता दिखाई दे रहा है. बिहार में दलित अत्याचार की बानगी 5 मार्च का हिंदुस्तान अखबार बयां कर रहा है....
March 6, 2018
कर्मचारी चयन आयोग (S S C) के पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग कर रहे छात्रों का धरना आज भी जारी है। देश के बड़े त्योहारों में से एक होली जब पूरा देश मना रहा था तो सैकड़ों की संख्या में छात्र  धरने पर बैठे थे । उसी समय प्रधान सेवक से लेकर मंत्री तक लोगों को होली की बधाई देने में और उसके सेलिब्रेशन में  मस्त थे।  Image Courtesy: scroll.in   सोशल मीडिया से लेकर...
March 6, 2018
सुबह-सुबह whatsaap पर वीडियो मिला। मेरे अजीज साथी ने भेजा था। वीडियो में हिंदुत्व तालिबानी संस्करण मतलब धार्मिक आंतकवादी त्रिपुरा में जहाँ अभी-अभी राज्य चुनाव में जीत कर सत्ता पर इन्होंने कब्जा किया है। सत्ता पर कब्जे के बाद पहली कार्यवाही शहीद भगत सिंह और उसके साथियों के आदर्श रहे, मेहनतकशों के महान नेता व शिक्षक कामरेड लेनिन के स्टेचू को  दक्षिण त्रिपुरा में जीत के नशे में चूर हिंदुत्ववादी...
March 6, 2018
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कांजा गावं की निवासी मंजूबाई का प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिला गैस कनेक्शन धूल खा रहा है. कनेक्शन लेने के बाद उन्होंने दूसरी बार सिलेंडर नहीं भरवाई है. अब उनके घर के एक कोने पर पड़ा सिलेंडर सामान रखने के काम आता है और घर का खाना पहले की तरह धुएं के चूल्हे पर बनने लगा है. यह अकेले मंजूबाई की कहानी नहीं है.  देश भर में उज्ज्वला योजना के ज्यादातर...
March 6, 2018
अगरतला. त्रिपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि उनकी पार्टी हिंसा से नहीं डरती. उनका कहना था और चुनाव जीतते ही भाजपाइयों ने त्रिपुरा में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद वहां हिंसा ने उग्र रुप ले लिया है. कई दुकानों में तोड़फोड़ और घरों में आग लगाने की खबरें सामने आ रही हैं. वामपंथी स्मारकों को पर...
March 5, 2018
यह ख़बर आपको कहीं नहीं मिलेगी इस तरह की खबरे दबाने के लिए ही मीडिया को खरीद कर काम पर लगाया जाता है , पोस्ट लम्बी तो है पर महत्वपूर्ण है इसलिए बहुत ध्यान से पढियेगा. क्या आप जानते है कि त्रिपुरा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार का बयान आया था कि काउंटिंग में फर्जीवाड़ा करने की कोशिश हुई है ? दरअसल माणिक राजधानी अगरतला से 63 किलोमीटर दूर पड़ने वाली धनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे थे. ओर...
March 5, 2018
नई दिल्ली: पिछले तीन-चार दिनों से मीडिया में लगातार इस बात का प्रचार ज़ोर-शोर से किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने इस बार हज जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराये में भारी कटौती कर दी है. लेकिन ये पूरी हक़ीक़त नहीं है. सच्चाई यह है कि इस ‘भारी कटौती’ के बाद भी इस बार हज पर जाने वाले हाजियों को पिछले साल की तुलना में अधिक किराया देना पड़ेगा. बता दें कि श्रीनगर एयरपोर्ट से हज पर...
March 5, 2018
केंद्र में साढ़े तीन बरस और दीगर राज्यों में लगभग डेढ़ दशकों के झूठ, फ़रेब, मक्कारी, औरत विरोधी, अमीरपरस्त- ग़रीब विरोधी, नफ़रत, ख़ून ख़राबा, ग़ैर संवैधानिक आचरण और देश को दुनिया में शर्मशार करने वाली, पूंजीवादी बर्बरता के पुख़्ता और ज़िन्दा सुबूत होने के बावजूद त्रिपुरा में भ्रष्ट और तानाशाही के हाथों “आपकी” ऐसी हार ……! वैसे तो जम्हूरियत ( लोकतंत्र ) के भीतर चुनाव में...
March 5, 2018
भारत सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है। सन् 2011 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध एक बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, जिसके अंतर्गत जनलोकपाल की नियुक्ति की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय तक धरना भी दिया गया था। इस आंदोलन का मूल स्वर कांग्रेस-विरोधी था। हां, बीच-बीच में संतुलन बनाए रखने के लिए भाजपा का नाम भी ले लिया जाता था। इस आंदोलन के नेता अन्ना हजारे को दूसरे गांधी की...
March 1, 2018
लखनऊ. रिहाई मंच ने योगी आदित्यनाथ के ऊपर मुकदमा चलाने कि अनुमति को हाईकोर्ट द्वारा ख़ारिज किये जाने को राजनीति से प्रेरित फैसला करार दिया है. मंच ने कहा कि योगी आदित्यनाथ किस तरह कि भाषा बोलते हैं यह जगजाहिर है. कोर्ट जिस सीडी को छेड़छाड़ किये जाने कि बात कर रही है वह याचिकाकर्ता द्वारा दी ही नही गयी थी. रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने बताया कि साल 2007 में हुए गोरखपुर सांप्रदायिक हिंसा मामले...