राजनीती

November 13, 2018
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार ने सरकारी स्कूलों को अपने चहेते लोगों के एनजीओ के हवाले करके बरबाद करने की जो साजिश की, उसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। स्कूली बच्चों को पढ़ाने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का काम अब एनजीओ के हवाले ही है। नईदुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत सारे संस्थान अलग-अलग जिलों में अपना प्रयोग कर रहे हैं, और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)...
November 13, 2018
जयपुर सेंट्रल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल नई दिल्ली की टीम ने सोमवार रात राजधानी के मोतीडूंगरी इलाके में छापा मारकर वन्यजीवों के अंग बरामद किए है। पत्रिका के मुताबिक इन अंगों को तस्कर जादू टोना के नाम पर बेचता था। जयपुर सेंट्रल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल नई दिल्ली की टीम ने पहले बोगस ग्राहक बनाया और फिर रंगे हाथों गिरफ्तार कर तलाशी लेते हुए कई सामान बरामद किए हैं। आधी रात तक टीम मकान की...
November 12, 2018
पत्रकार प्रभात सिंह कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में चुनाव कराना आज भी उतना ही कठिन हैं जितना १५ साल पहले था। चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए परिस्थितियां उतनी ही विपरीत हैं जितनी कि पहले थीं। पिछले १५ सालो में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जिस सरकार का दायित्व था कि नक्सली समस्या का निवारण करे उसने उस समस्या को सलवा जुडूम बना कर हालात इतने बुरे कर दिए हैं, कि १००० से भी ज्यादा आदिवासियों की...
November 12, 2018
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लगातार चौथी बार जीत की राह में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस नहीं, बल्कि उसके अपने ही बागी नेता बनते जा रहे हैं। पार्टी ने जिन नेताओं के बारे में कभी सोचा तक न था, वो भी बगावत का झंडा उठाए भाजपा को हराने के लिए निकल पड़े हैं। भोपाल में वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर तक बागी होने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी बहू को टिकट देकर बात संभाल ली, लेकिन प्रदेश भर में कई...
November 12, 2018
नई दिल्ली। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने से शुरू किया नए नामकरण का सिलसिला फैजाबाद तक जा पहुंचा है। इस बीच गुजरात की भाजपा सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। भाजपा के नामकरण के एजेंडे में पिछड़ते विकास को लेकर विभिन्न सवाल उठ रहे हैं। विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों द्वारा नाम बदलने की कवायद पर जाने-माने इतिहासकार इरफान हबीब ने टिप्पणी की है। हबीब ने...
November 12, 2018
2014 के घोषणापत्र में बीजेपी ने नई शिक्षा नीति का वादा किया था। इंटरनेट पर सर्च कीजिए, वो नई शिक्षा नीति कहां है,अता-पता नहीं चलेगा। हमने अख़बारों में छपे इस संदर्भ में उनके बयानों का विश्लेषण किया है और साथ ही उनके ट्विटर हैंडल के ट्विटस और री-ट्विट्स का जिससे हम देख सकें कि प्रकाश जावड़ेकर देश की शिक्षा को लेकर कितने ट्विट करते हैं और बीजेपी को लेकर कितने। जावड़ेकर के ट्विट्स बताते हैं कि उनके...
November 12, 2018
मध्यप्रदेश के भाजपा शासन में पुलिस वाले अपराधियों के हाथों भले ही पिटते रहे हों, लेकिन आम जनता का हाल ये है कि जन्मदिन मनाने पर भी पुलिस आकर पिटाई कर जाती है। डबरा के पाटई गांव में हुई ऐसी ही घटना इस बात का प्रमाण है। घाटीगांव थाना इलाके के इस गांव में आदिवासी कॉलोनी में मुरारी आदिवासी अपने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मना रहा था तो दो सिपाहियों ने आकर उसकी पिटाई कर दी। जब मुरारी की पत्नी...
November 12, 2018
छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार में शौचालयों के निर्माण तक में घोटाला हुआ है और भाजपा की तमाम कोशिशों के बाद भी ये उजागर हो ही गया है। हालांकि घोटाले से बेपरवाह, भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग नगर निगम की महापौर चंद्रिका चंद्राकर को दुर्ग से विधानसभा का टिकट भी दे दिया है। दुर्ग के इस शौचालय घोटाले में नगर निगम ने एक शौचालय बनाकर दो-दो एजेंसियों को भुगतान किया गया है। पूरे मामले के खुलासे...
November 11, 2018
पटना. बिहार में मॉब लिंचिंग यानी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का एक मामला सामने आया है. बिहार के सीतामढ़ी में तीन हफ्ते पहले हुई हिंसा में एक बुज़ुर्ग को ज़िंदा जला दिया गया. इस घटना के बाद पुलिस के रवैये पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. न तो इस मामले में कोई अब तक गिरफ्तार हुआ है और न ही परिवार को पुलिस पर भरोसा है.  प्रशासन पर अपराधियों को बचाने का भी आरोप लग रहा है. बताया जा रहा है कि पिछले...
November 11, 2018
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस चुनावी घोषणापत्र के माध्यम से राहुल गांधी की कांग्रेस ने बीजेपी और संघ पर बड़ा गहरा घाव दिया है. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि अगर वह सरकार बनाती है तो सरकारी कार्यालयों और परिसर में RSS की शाखा नहीं लगने दी जाएगी. साथ ही पार्टी अपने पिछले फैसले को भी वापस लेगी जिसमें सरकारी कर्मियों को आरएसएस की शाखा में जाने की...