राजनीती
January 4, 2019
तिरुवनंतपुरम। 'मैं हैरान थी, जब पीछे से किसी ने मेरी पीठ पर एक लात मारी. ये मेरे प्रोफेशनल करियर का सबसे बुरा अनुभव था.' ये शब्द शाजिला अली फातिमा के हैं. शजिला कैमरापर्सन हैं. बीते 2 जनवरी को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही थीं. इस दौरान उन पर हमले हुए और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जाने लगी. तस्वीर में शजिला अपने आंसूओं को रोकने की...
January 4, 2019
नई दिल्ली। स्वीडन की टेलिकॉम इक्विपमेंट कंपनी एरिक्सन ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि अगर आरकॉम उसका 550 करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुकाती है, तो वह कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी के देश छोड़ने पर पाबंदी लगाए और उन्हें सिविल जेल में डालने का आदेश जारी करे।
एरिक्सन ने शीर्ष अदालत से अपील की है कि वह मामले में अवमानना याचिका स्वीकार करने के अलावा टेलिकॉम कंपनी के लेंडर्स को उसका बकाया ब्याज...
January 4, 2019
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते बुधवार को देर रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए। भूपेश सरकार ने दो रेंज के आईजी बदल दिए। इसके साथ ही रमन सरकार में बस्तर आईजी की जिम्मेदारी निभाते हुए विवादों में रहे एसआरपी कल्लूरी को भी भूपेश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।
किसी समय कल्लूरी को आदिवासियों का दमन करने वाला दुर्दांत अधिकारी बताने वाले भूपेश बघेल ने एसआरपी कल्लूरी को एंटी करप्शन...
January 4, 2019
भीम आर्मी ने देशभर से दलित छात्र-छात्राओं को संगठन में जोड़ने के लिए अभियान शुरु कर दिया है। इसके लिए संगठन की छात्र शाखा को भीम आर्मी स्टुडेंट फेडरेशन का नाम दिया गया है। इसके लिए अभियान शुरु किया गया है।
भीम आर्मी का कहना है कि वह एक सामाजिक संगठन है, ऐसे में इससे युवाओं को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्टूडेंट फेडरेशन का गठन किया है।...
January 4, 2019
2019 के चुनाव को लेकर सत्ता के सामने सवाल दो ही है। पहला , ग्रामीण भारत की मुश्किलो को साधा कैसे जाये। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर पर निर्णय लिया क्या जाये। और संयोग से जो रास्ता मोदी ने पकडा है वह उस वक्त भी साफ मैसेज दे नहीं रहा है जब आम चुनाव के नोटिफेकिशन में सौ दिन से भी कम का वक्त बचा है। ग्रामीण भारत को राहत देने के लिये तीन लाख करोड की व्यवस्था रिजर्व बैक से की तो जा रही है लेकिन राहत...
January 4, 2019
गुरुवार को संसद में राफेल मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमले किए. वहीं अब राहुल गांधी ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है राफेल पर खुली किताब परीक्षा से डरकर पीएम संसद से भाग गए हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'ऐसा लगता है पीएम संसद से और अपने ओपन बुक राफेल एग्जाम से भाग गए हैं. इसकी जगह पर...
January 4, 2019
अपने विवादित बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब उनका एक और बयान चर्चाओं में है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि गोतस्कर और गोहत्यारे आतंकवादी जैसे ही हैं। यही नहीं, उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से गोतस्करी और हत्या का विरोध करने की मांग की है।
अलवर में मीडिया से...
January 3, 2019
आज की तारीख़ में राजनीति अपनी स्वाभाविक स्वायत्ता धीरे-धीरे खोती जा रही है। पिछले कुछ बरसों या यूं कहें कि तक़रीबन एक दशक से यह कहीं और से निर्देशित-नियंत्रित-संचालित हो रही है। और, जम्हूरियत की सेहत के लिए यह ठीक नहीं है। भारतीय लोकतंत्र का जिस्म तो बुलंद लगता है, मगर इसकी रूह बड़ी बीमार हो चली है। और, वक्त रहते गर इसकी तीमारदारी नहीं हुई, तो यह असमय कालकवलित हो सकता है। आर जी इगरसोल ने ठीक ही...
January 3, 2019
नई दिल्ली। पहलू ख़ान और अकबर ख़ान की हत्या से बदनाम हुआ राजस्थान का अलवर ज़िला मॉब लिंचिंग की वजह से एक बार फिर शर्मसार है। रविवार यानी 30 दिसंबर की सुबह करीब चार बजे ज़िले के मिर्ज़ापुर गांव के मोहम्मद सगीर कथित गोरक्षकों के हत्थे चढ़ गया। गोतस्करी के शक में भीड़ ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सगीर फिलहाल अलवर के ज़िला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में ज़िंदगी और...
January 3, 2019
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले दिन अपने कार्यकाल का पहला इंटरव्यू दिया है। पीएम मोदी का इंटरव्यू चर्चाओं में बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने इंटरव्यू में सबरीमाला से लेकर तीन तलाक, राम मंदिर से लेकर मॉब लिंचिंग आदि मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस इंटरव्यू में वे सवालों का सुविधाजनक तरीके से जवाब देते नजर आए।
पीएम मोदी इस इंटरव्यू में सवालों के जवाब देने के बजाय...