राजनीती

December 28, 2018
बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में 1 जनवरी 2019 को नए साल पर होने वाले जश्न को लेकर बजरंग दल भड़क गया है। गुरुवार (27 दिसंबर) को संगठन ने उसे अनैतिक और धर्म विरोधी बताया। साथ ही कहा है कि वे लोग शहर में इन जश्न और आयोजनों का कड़ा विरोध करेंगे। उनके मुताबिक, “ये हमारे धार्मिक सिद्धांतों के विपरीत हैं।”  बेंगलुरू में बजरंग दल के संयोजक सूर्यनारायण ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स...
December 28, 2018
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गायों को लेकर गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। इलाके में एक दर्जन गायों को जिंदा दफनाने की सूचना से सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अलीगढ़-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। घंटों मशक्कत के बाद गायों को जमीन से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दावा किया कि सिर्फ मरी हुई गायें ही दफन की गई थीं।  अलीगढ़...
December 28, 2018
भोपाल की एक अदालत ने सड़क पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। संबित पात्रा और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एसएस उप्पल के खिलाफ इस सिलसिले में एक परिवाद भुवनेश्वर प्रसाद मिश्र की ओर से अधिवक्ता यावर खान ने अदालत में दायर किया था।   इस मामले में मैजिस्ट्रेट...
December 28, 2018
प्रणाम सर, "मेरी माताजी बिहार में आँगनवाड़ी सेविका हैं। उन्हें पिछले 12 महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय की राशि मात्र 3000 रुपये केंद्र सरकार की ओर से तथा मात्र 750 रुपये बिहार सरकार की ओर से है (कुल 3750 रुपये)। इसी तरह 2016 में भी 8 महीने मानदेय नहीं दिया गया था। माँ की कमाई के वो 3000 रुपये उनके लिए बड़ी बात है, आजीवन काम कर अपना गुज़ारा चलाने की अभ्यस्त रही हैं। सरकारी आँकड़ों के...
December 27, 2018
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार (26 दिसंबर) को दावा किया कि उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली में छापेमारी कर आईएसआईएस से प्रेरित एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। एनआईए ने इस सिलसिले में करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर राजनीतिक हस्तियों और दिल्ली में सरकारी प्रतिष्ठानों सहित उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में हमले की योजना बनाने का आरोप है। एनआईए ने ‘हरकत उल...
December 27, 2018
किसी भी प्रजातांत्रिक समाज के स्वस्थ होने का एक महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि उसमें अल्पसंख्यक स्वयं को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं। उतना ही महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि समाज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किस हद तक है। इन दोनों पैमानों पर भारतीय प्रजातंत्र पिछले कुछ वर्षों से खरा नहीं उतर रहा है। ऐसा लगता है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने के प्रयास हो रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों...
December 27, 2018
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र के मलपुरा के लालऊ में आठ दिन पहले मंगलवार को 15 वर्षीय संजली पेट्रोल डालकर जला दी गई थी। 36 घंटे बाद उसकी अस्पताल में सांसें थम गईं। इस मामले को लेकर देशभर में सोशल मीडिया पर इंसाफ के लिए कैंपेन चलाया गया। आखिर पुलिस ने संजलि की हत्या के लिए उसके तयेरे भाई योगेश को जिम्मेदार ठहराया है जिसने संजलि के आग लगने के अगले दिन ही सुसाइड कर लिया था। इस पूरे मामले पर...
December 27, 2018
रांची। भाजपा शासित झारखंड में सरकारी अधिकारियों द्वारा भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने फैक्ट्स को तोड़ मरोड़कर और छिपाकर गुपचुप तरीके से किस तरह घालमेल कर वित्त विभाग को चपत लगाई इसका उल्लेख दैनिक जागरण की रिपोर्ट में किया गया है। आशीष झा की यह रिपोर्ट सरकारी अधिकारियों की पोल खोल रही है। पढ़िए... योजना विभाग के कुछ पदाधिकारियों ने तो वित्त का बैंड ही बजा दिया है। गुपचुप...
December 27, 2018
नई दिल्ली: बुलेट ट्रेन चलाने की योजना लेकर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री पीयूष गोयल को भारतीय जनता पार्टी की बुजुर्ग नेता और पंजाब की पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने आइना दिखाते हुए आड़े हाथों लिया है। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने आम जनता की तकलीफों के प्रति बेपरवाह रहने का आरोप लगाते हुए मोदी और गोयल की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और पीयूष चावला को बुलेट ट्रेन...
December 26, 2018
मेरठ। हाल ही में बुलंदशहर के स्याना में कथित गोकशी के चलते एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक युवक की हत्या कर दी गई। उन्मादी भीड़ गाय के नाम पर जब तब बेकाबू हो जाती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से देशभर में गाय के नाम पर हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से कथित गोरक्षकों के हंगामे की खबरें आती रही हैं।  योगी आदित्यनाथ द्वारा...