राजनीती
February 10, 2019
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मीडिया और भारतीय जनता पार्टी के लोगों से कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश न करें. मायावती ने यह बात एक ट्वीट के जरिये कही है.
मायावती ने लिखा, ‘माननीय न्यायालय में अपना पक्ष पूरी मजबूती के साथ आगे भी रखा जाएगा. हमें पूरा भरोसा है कि इस मामले में शीर्ष न्यायालय से हमें पूरा इंसाफ मिलेगा. इस मामले में...
February 10, 2019
उत्तर पूर्व के तीन राज्यों के दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण भारत में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. मोदी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में चुनावी रैली करने जा रहे हैं. वहीं रविवार को गुंटूर में होने वाली रैली का विरोध भी शुरू हो चुका है. आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने खुद पार्टी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की रैली का विरोध करने को कहा है....
February 9, 2019
इस्लामाबाद: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़ का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हुआ है बल्कि हिंदुओं की धार्मिक किताबों और मूर्तियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि, इस घटना पर पीएम इमरान ख़ान ने दोषियों के ख़िलाफ़ जितनी तेज़ी से हो सके उतनी तेज़ी से कठोर से कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
घटना पिछले हफ्ते कुंब में हुई। ये ख़ैरपुर ज़िले...
February 9, 2019
केंद्रीय सांख्यिकी आयोग के पूर्व प्रमुख पीसी मोहनन ने कहां कि केंद्र सरकार ने नेशनल सेंपल सर्वे ऑर्गनइजेशन (NSSO) की रिपोर्ट जारी नहीं की. उन पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया. मोहनन ने कहा कि आयोग को परे किया जाने लगा. उन्होंने कहा कि जब NSSO की रिपोर्ट आई और हमने उसे 5 दिसंबर को एप्रूव किया तो वह जारी हो गई. बता दें कि आठ जनवरी को मोहनन ने पद से इस्तीफा दे दिया...
February 9, 2019
सुप्रीम कोर्ट के मूर्तियों को लेकर दिए गए फैसले पर बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती एक बार फिर चर्चा में हैं. सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के पीठ ने कहा है कि हमारा ऐसा विचार है कि मायावती को अपनी और अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न की मूर्तियां बनवाने पर खर्च हुआ सार्वजनिक धन सरकारी खजाने में वापस जमा करना चाहिए.
यह आलेख...
February 9, 2019
शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के पूर्व अंतरिम निदेशक से कथित रुप से संबद्ध एक गैर बैंकिंग वित्त कंपनी की दो संपत्तियों पर छापा मारा. बता दें कि कोलकाता पुलिस ने यह छापेमारी सीबीआई द्वारा कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से निर्धारित पूछताछ से एक दिन पहले की है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि बहुबाजार थाने में...
February 9, 2019
एन राम ने दि हिन्दू अख़बार में रफाल डील से संबंधित जो खुलासा किया है वो सन्न कर देने वाला है। इस बार एन राम ने रक्षा मंत्रालय के फाइल का वो हिस्सा ही छाप दिया है जिसमें इस बात पर सख़्त एतराज़ किया गया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय अपने स्तर पर इस डील को अंजाम दे रहा है और इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय को नहीं है। ऐसा किया जाना समानांतर कार्यवाही मानी जाएगी जिससे इस डील के लिए बनाई गई रक्षा मंत्रालय...
February 9, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के बाद अब पूर्वोत्तर के राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी को असम में नागरिकता बिल को लेकर भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी के गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजभवन जाते समय ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्यों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और बिल...
February 8, 2019
लखनऊ। शाहिद आज़मी की नौवीं बरसी पर रिहाई मंच द्वारा रोहित वेमुला को याद करते हुए सम्मान, सामाजिक न्याय, संविधान के लिए हो रहे जमावड़े में सूबे के कोने-कोने से सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले नेता शिरकत करेंगे। 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से कैफ़ी आज़मी एकेडेमी निशातगंज लखनऊ में हो रहे इस जमावड़े के मुख्य एजेंडे में सवर्ण आरक्षण और 13 प्वाइंट रोस्टर होगा।
रिहाई मंच नेता शकील कुरैशी ने बताया की...
February 8, 2019
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हैं। अब अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के खुलासे के बाद राहुल गांधी और भी तेजी से हमलावर हो गए हैं। द् हिंदू ने खुलासा किया है कि फ्रांस सरकार के साथ राफेल डील को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से की जा रही डील के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के दखल का फायदा फ्रांस को मिला था। पीएमओ की इस दखल का रक्षा मंत्रालय ने विरोध भी...