राजनीती
February 8, 2019
नई दिल्ली. तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के अल्पसंख्यक अधिवेशन में गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को डरपोक व्यक्ति तक कह दिया। राहुल ने भाजपा को चुनौती दी कि मोदीजी के साथ उनकी 10 मिनट बहस करा दो, वह भाग जाएगा। भाजपा ने राहुल के इस भाषण पर ऐतराज जताया है। प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए...
February 8, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की कांग्रेस और जेडीएस सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया. हालांकि, प्रधानमंत्री के दावों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पलटवार किया है. प्रधानमंत्री के 60 हजार के आंकड़ों के उलट कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी सरकार ने 4 लाख किसानों को कर्जमाफी का...
February 8, 2019
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद में कांग्रेस और यूपीए सरकार को जमकर निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसा कानून बनाया है कि जिससे देश का पैसा लेकर भागने वाले लोग आज रो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) नहीं बढ़ा है बल्कि उसका ब्याज बढ़ा है।
पीएम ने दावा किया कि पहले कल्चर था कि नामदार के एक फोन...
February 8, 2019
नई दिल्ली. बिहार के शेल्टर होम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को भी लताड़ लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खेल रहे हैं. आपको पता नहीं कि आपने क्या किया है. कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि आपने 31 अक्तूबर को कहा था कि एके शर्मा जांच टीम के सीनियर मोस्ट अफसर होंगे. तो फिर जांच की निगरानी कर रहे एके शर्मा का ट्रांसफर क्यों किया गया?. सुप्रीम कोर्ट ने एके...
February 8, 2019
प्रधानमंत्री मोदी इस आधार पर भाषण की शुरूआत करते हैं कि जनता को सिर्फ वही याद रहेगा जो वह उनसे सुनेगी। उनका यकीन इस बात पर लगता है और शायद सही भी हो कि पब्लिक तो तथ्यों की जांच करेगी नहीं बस उनके भाषण के प्रवाह में बहती जाएगी। इसलिए वे अपने भाषण से ऐसी समां बांधते हैं जैसे अब इसके आर-पार कोई दूसरा सत्य नहीं है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के जवाब में उनका लंबा भाषण टीवी के ज़रिए प्रभाव डाल...
February 7, 2019
हाल में, 30 जनवरी 2019 को, जब पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 71वां बलिदान दिवस मना रहा था, उस दिन अलीगढ़ में हिन्दू महासभा के सदस्यों ने गांधीजी की हत्या की घटना का सार्वजनिक रूप से पुनर्सृजन किया. हिन्दू महासभा की सचिव पूजा शकुन पाण्डेय के नेतृत्व में, भगवा वस्त्र पहने कुछ कार्यकर्ता वीडियो शूटिंग करने के नाम पर एक स्थान पर इकठ्ठा हुए. पूजा शकुन पाण्डेय ने गांधीजी के पुतले पर तीन गोलियां...
February 7, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नया फरमान जारी किया है. सरकार ने राज्य में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू करते हुए सभी विभागों और निगमों में हड़ताल पर अगले छह महीने तक के लिए पाबंदी लगा दी है. मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने चार फरवरी की रात इस मामले में अधिसूचना जारी की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिसूचना के मुताबिक राज्य...
February 7, 2019
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि भाजपा अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाने के कारण लोगों का ध्यान भटकाने के लिये सपा-बसपा गठबंधन को कोस रही है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बदनाम करने की साजिश में लगी हुई है.
मायावती ने बुधवार को एक बयान जारी कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा अलीगढ़ में सपा-बसपा गठबंधन के बारे में दिये गये बयान के जवाब में यह बात कही. उन्होंने कहा '...
February 7, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती की अब सोशल मीडिया पर एंट्रो हो गई है. मायावती अब आधिकारिक तौर पर ट्विटर पर भी मौजूद होंगी. बता दें कि मायावती के नाम पर ट्विटर पर कई अकाउंट थे लेकिन कोई भी वेरीफाइड अकाउंट नहीं था. लेकिन अब ट्विटर ने उनका अकाउंट वेरीफाइड किया है...
February 7, 2019
गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. हालांकि, उन्होने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ेंगे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे पटेल से जब 2019 चुनाव को लेकर पूछा गया कि क्या आप चुनाव लड़ेंगे तो उन्होने जवाब में कहा कि बिल्कुल...