राजनीती

June 3, 2019
झारखंड में मॉब लिंचिंग के पीड़ित अलीमुद्दीन अंसारी की बेगम मरियम खातून ने मदद की गुहार लगाई है। मरियम पिछले दो सालों से जीवन के बेहद मुश्किल दौर का अकेले ही सामना कर रही हैं। एक ओर वर्ष 2017 में बीफ रखने के आरोप में भीड़ ने उनके पति की हत्या कर दी थी। तो वहीं 2019 में बीमारी के चलते उनके बड़े बेटे की मृत्यु हो गई थी। हाल ही में मरियम खातून के दूसरे बेटे के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर सामने आई है...
June 3, 2019
नई दिल्ली। त्रिभाषाई फोर्मूले को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में माहौल एक बार फिर गरमाता नजर आ रहा है। एक ओर तमिलनाडु की जनता इस मसौदे को लेकर आर-पार के मूड में दिख रही है। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री (एचआरडी मिनिस्टर) रमेश पोखरियाल निशंक ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि देश की किसी भी भाषा के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। साथ ही किसी भी राज्य पर कोई...
June 3, 2019
पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस एम आर शाह की बेंच के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान CBI ने जांच पूरी करने के लिए 6 माह तक का समय मांगा था। लेकिन शीर्ष अदालत ने सीबीआई को 3 माह के अंदर जांच पूरी करने का आदेश दिया गया। वहीं पिछली सुनवाई में 11 लड़कियों की हत्या मामले पर जांच पूरी कर 3 जून तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था।...
June 3, 2019
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) को लेकर दाखिल आरटीआई पर सरकार ने सूचना सार्वजनिक करने से मना कर दिया है। मामला चार सूचना आयुक्तों से की नियुक्ति से जुड़ा है। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों के लिए हुई बैठक की जानकारी कैबिनेट के गुप्त कागजात होते हैं, जिन्हें अंतिम निर्णय आने से पहले सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। बता दें कि सेवानिवृत्त कमोडोर लोकेश बत्रा ने आरटीआई दाखिल कर...
June 3, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक ओर अल्पसंख्यकों को भय मुक्त कराने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग राज्यों से अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा की खबरें आ रही है। इन घटनाओं के आरोपी ज्यादातर आरएसएस या इनसे जुड़े संस्थानों के कार्यकर्ता ही होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि मोदी जी के शब्दों में आखिर अल्पसंख्यक कितनी भरोसा कर सकते हैं।   ...
June 3, 2019
कोलकाता। हाल ही में संपन्‍न हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर राज्‍य में सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप जारी है। इस बीच दोनों ही दल राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में कथित रूप से एक-दूसरे के कार्यालयों पर 'कब्‍जा' और 'फिर से कब्‍जा' करने की होड़ सी मच गई है। यही नहीं कार्यालयों पर कब्‍जे की...
June 3, 2019
आज के अखबारों में भारत की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान ने मेहमानों को रोका, सुरक्षा के नाम पर मेहमानों से बदसुलूकी की गई और भारत ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई जैसी खबर प्रमुखता से छपी है। इंडियन एक्सप्रेस ने इस खबर के साथ 'एक्सप्लेन्ड' में बताया है कि यह 'जैसे को तैसा' वाली कार्रवाई लगती है। भारत ने 23 मार्च को पाकिस्तान नेशनल डे के मौके पर ऐसा ही किया था। अखबार ने लिखा है कि बिश्केक...
June 3, 2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत में सेना के दो जवानों को भीड़ द्वारा पीटे जाने के मामले में पुलिस ने  6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सेना के ये जवान शनिवार को एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे थे, जहां इनकी स्टाफ से कुछ बात पर बहस हो गई इसके बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दोनों जवानों को बीच सड़क पर बुरी तरह पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया  पर तेजी से...
June 3, 2019
भारत विविधता वाला देश है। यहां सर्वधर्म सम्भाव की नीति को तरजीह दी जाती है। संविधान ने सभी धर्मों के अनुयायियों को अपना धर्म मानने की छूट दी है। खान-पान, रहन-सहन को लेकर भी कोई संवैधानिक पाबंदी नहीं है लेकिन पिछले कुछ सालों से धर्म विशेष पर तमाम तरह से खान-पान और त्यौहार मनाने के तौर तरीकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।  गुजरात में बकरीद के मौके पर जानवरों को कुर्बानी से बचाने के लिए एक एनिमल...
June 2, 2019
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने आईआईटी के एक पूर्व छात्र को एक फर्जी वेबसाइट को संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसमें मोदी सरकार की ओर से मुफ्त में लैपटॉप बांटे जाने का दावा किया जाता था। . मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक modi-laptop.wishguruji.com नाम की फर्जी वेबसाइट की जानकारी मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।   इसके बाद जांच में पता चला...