राजनीती

June 4, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों और 75 दिनों तक चले  चुनाव में 55 हजार से 60 हजार करोड़ रुपये तक खर्च हुए हैं। यह आंकलन निजी थिंक टैंक सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज का सामने आया है।रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक पार्टियों, उम्मीदवारों और चुनाव आयोग के खर्चों को मिलाकर इतना खर्च हुआ है।   रिपोर्ट के मुताबिक, इस चुनाव के कुल खर्च में सबसे ज्यादा 45 फीसदी खर्च भाजपा ने किया है...
June 4, 2019
पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस एम आर शाह की बेंच के समक्ष सुनवाई हुई। दो पीड़ित लड़कियों ने मूंछवाले अंकलजी और तोंदवाले नेताजी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं CBI ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की पूरी जांच के लिए 6 माह का समय मांगा था। परंतु शीर्ष अदालत ने CBI को इन दोनों व्यक्तियों की पहचान कर तीन महीने के अंदर ही पकड़ने का...
June 4, 2019
पुणे। आम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आरएसएस व जुड़े संस्थान काफी आक्रामक रूप से सक्रिय हो गए हैं। मुंबई में आरएसएस के हथियारों की ट्रेनिंग कैंप के बाद पुणे के निगड़ी इलाके से विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ी कुछ हैरान करने वाली खबरें मिल रही हैं। विहिप के लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने अपनी रैली में राइफल से हवाई फायरिंग के साथ खुलेआम तलवारों का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में विहिप...
June 4, 2019
पटना। क्या 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर पाला बदलेंगे। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा पलटूराम के विशेषण से नवाजे गए नीतीश कुमार क्या फिर से पलटी मारेंगे। क्या नीतीश कुमार बीजेपी, एलजेपी के एनडीए को छोड़कर आरजेडी, कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन में वापसी का न्योता कबूल करेंगे। क्या नीतीश कुमार...
June 4, 2019
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद तमाम गठबंधनों में उथल पुथल की स्थिति मची हुई है। बीजेपी सत्ता में आने के बाद भी अपने सहयोगी दलों जेडीयू और अपना दल से बगावत झेल रही है तो अब सपा-बसपा गठबंधन में अलगाव की बात सामने आ रही है।  यूपी में विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश के साथ दोबारा हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं। हालांकि,...
June 4, 2019
वैसे तो आज नई शिक्षा नीति के संशोधित मसौदे से हिन्दी का उपबंध हटाए जाने की खबर हिन्दी अखबारों के लिए बड़ी खबर होनी चाहिए थी। अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ ने इसे लीड बनाया है। इंडियन एक्सप्रेस में पहले पन्ने पर और टाइम्स ऑफ इंडिया में भी (बाएं हाथ वाले) पहले पन्ने पर यह खबर अच्छी बड़ी है जबकि हिन्दुस्तान टाइम्स ने इसे लीड बनाया है। अमर उजाला में यह खबर पहले पन्ने पर है ही नहीं। दैनिक जागरण में लीड...
June 4, 2019
सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज़ ने दावा किया है कि 2019 का लोकसभा का चुनाव दुनिया का सबसे महंगा चुनाव रहा है। 600 अरब ख़र्च हुआ है। सीएमएस ने अपने फील्ड अध्ययन से बताया है कि राजनीतिक दलों ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 करोड़ ख़र्च किए हैं। प्रति वोटर 700 रुपए। हम पत्रकार और जनता के लोग भी सुनते रहते हैं कि इलाके में पैसा बंटा है। इस बार यह भी सुनने को मिला कि गांव के मौजूदा और हारे हुए प्रधानों को...
June 3, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए मेट्रो और बसों में यात्रा मुफ्त करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को 2-3 महीनों में लागू किया जाएगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘महिलाएं...
June 3, 2019
भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला को सरेआम लात-घूसों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक महिला तेज गर्मी के बीच पानी की किल्लत की समस्या लेकर विधायक के पास पहुंची तो उन्होने समस्या के निवारण की जगह महिला पर लात-घूसे बरसा दिए।  वीडियो गुजरात के अहमदाबाद के नरोडा इलाके का बताया जाता है जहां महिला पानी के...
June 3, 2019
रिजर्व बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी के 71,500 करोड़ रुपये के 6,800 से अधिक मामले रिपोर्ट किये गये। इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में 41,167.03 करोड़ रुपये के ऐसे 5,916 मामले प्रकाश में आए थे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सूचना के अधिकार कानून के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थाओं ने 71,542.93...