राजनीती

September 4, 2019
साल भर में पीयूष गोयल के बयानों में ही GDP 5% लुढ़क गई।   2019 की आख़िरी तिमाही में जीडीपी की दर 10 प्रतिशत हो जाएगा- पीयूष गोयल ( 18 जून 2018, बिज़नेस स्टैंडर्ड) वित्त वर्ष 20 में 7.5 प्रतिशत जीडीपी रहने की उम्मीद- गोयल ( 5 फ़रवरी 2019, इकॉनॉमिक टाइम्स) एक साल में पीयूष गोयल ने खुद ही जीडीपी में 2.5 प्रतिशत की कमी कर दी। असली जीडीपी तो और 2.5 प्रतिशत कम हो गई। यानि...
September 4, 2019
अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड स्टार स्वरा भास्कर ने अब एक बीजेपी नेता को माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। दरअसल स्वरा के ट्विटर हैंडल पर किसी शख्स ने अश्लील टिप्पणी की थी, जिसे फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह ने लाइक कर दिया। इसके बाद स्वरा ने उन्हें जबरदस्त तरीके से फटकार लगा दी, हालांकि बाद में सांसद ने अपनी गलती मानते हुए उनसे माफी मांग ली है। इसके बाद स्वरा ने भी...
September 4, 2019
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चालान काटने के बाद बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने पुलिस के कथित दुर्वहार के बाद बीच सड़क धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के थानेदार पर सरेआम डंडा दिखाने और सार्वजनिक रूर से बेइज्जत करने का आरोप लगाया।  वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी नेता यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगे कि अपनी ही सरकार में बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हो रही है।...
September 4, 2019
बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि मामले में मुख्य वादियों में शामिल इकबाल अंसारी पर मंगलवार को उनके घर पर ही कथित रूप से हमला किया गया। अंसारी ने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने मामला वापस नहीं लिया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। उनके सुरक्षा कर्मी ने उन्हें हमलावरों से बचाया। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। अंसारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति और महिला उनके घर पर...
September 3, 2019
असम में NRC  की प्रक्रिया 2009 से ही शुरू हो गई थी. कोर्ट की निगरानी में यह प्रोसेस जारी था. यानी 10 साल की लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार 31 अगस्त, 2019 को NRC की फाइनल लिस्ट प्रकाशित कर दी गई. लिस्ट से 19,06,657 लोग बाहर हैं. अब वे क्या करेंगे? उनके लिए क्या रास्ता बचा है. जो 19,06,657 लोग लिस्ट से बाहर हैं उनमें से 3,70,000 लोगों ने सूची में अपना शामिल करने के लिए आवेदन ही नहीं किया...
September 3, 2019
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में रविवार की रात को एक मुठभेड़ के दौरान 2015 में दादरी में हुई मोहम्मद अखलाक हत्याकांड का एक आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि हरिओम (30) नामक यह आरोपी लूटपाट और गाजियाबाद में चुरायी हुई संपत्ति बेईमानी से हासिल करने के कम से कम चार मामलों में वांछित था। वह अखलाक हत्याकांड मामले में अन्य आरोपियों के साथ जमानत पर था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने सोमवार को...
September 3, 2019
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) की 30 अगस्त 2019 की रैली में हुए भाषणों से यह स्पष्ट लगता है कि 12 सितम्बर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में हाल का मूर्ति-विवाद प्रमुख मुद्दा रहेगा. चुनाव परिणाम के बाद भी यह विवाद बना रहने की संभावना है. 20-21 अगस्त 2019 की देर रात एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में कला संकाय के प्रमुख द्वार पर...
September 3, 2019
ये हमारा नहीं आईने का दस्तूर है। दर्पण में वीसी सीवी ही नज़र आएगा। तभी वीसी को ख़्याल आया होगा। बग़ैर सीवी के वीसी बनना तो ठीक है लेकिन हमारी बादशाहत में उनकी सीवी कैसी होगी जिनकी हैसियत वीसी से भी ज़्यादा है। बस बादशाह-ए- जे एन यू को तलब हुई। प्रो रोमिला थापर की सीवी मंगाई जाए। रजिस्ट्रार ने भी शाही फ़रमान भेज दिया। क्या पता उनके अहं को चोट पहुंची होगी कि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पूछी गई।...
September 2, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मिड डे मील की खोल खोलने वाले पत्रकार पर केस दर्ज किया गया। इसके खिलाफ अब विपक्षी दल भी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज करा कर सरकार ने ये साबित कर दिया है कि अब पत्रकारों के सियासी एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि पत्रकार ने मिर्जापुर के एक सरकारी...
September 2, 2019
संयुक्त राष्ट्र ने असम में एनआरसी की अंतिम सूची में 19 लाख से ज्यादा लोगों का नाम न होने पर चिंता जाहिर की है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रेंडी ने भारत सरकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि असम में एनआरसी से बाहर होने वाला कोई भी व्यक्ति राष्ट्र विहीन न हो। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष शरणार्थी अधिकारी  फिलिपो ग्रेंडी ने रविवार को...