राजनीती
February 4, 2020
नई दिल्ली। चार महीने के मोहम्मद जहां को उसकी मां रोज शाहीन बाग के प्रदर्शन में ले जाती थी। वहां प्रदर्शनकारी उसे अपनी गोद में लेकर खिलाते थे और अक्सर उसके गालों पर तिरंगे का चित्र बना दिया करते थे। लेकिन मोहम्मद अब कभी शाहीन बाग में नज़र नहीं आएगा। पिछले हफ्ते ठंड लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
मोहम्मद आरिफ और नाजिया अपने बेटे के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
शाहीन बाग में खुले में...
February 4, 2020
शाहीनबाग का आंदोलन चलने देना अगर प्रयोग न हो तो मेहरबानी है ही। कट्टा चलाने वाले को तमाशबीनों की तरह देखने वाली दिल्ली पुलिस निहत्थी औरतों को खदेड़ने में कितना टाइम लगाती? महिलाओं को न पीटने या उन्हें राहत देने का उसका कोई पिछला रिकार्ड तो है नहीं इसलिए शाहीनबाग चल रहा है तो सिर्फ इसलिए कि उसे चलने दिया जा रहा है। आरोप लगाया जाता रहा है कि यह विपक्ष का आंदोलन है। लेकिन विरोधियों के खिलाफ सीबीआई,...
February 4, 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आयोजित एक रैली में शाहीनबाग के विरोध प्रदर्शन को प्रयोग कहा। उन्होंने कहा कि यह (दिल्ली चुनाव के मौके पर) संयोग नहीं प्रयोग है। मैं इस पर पहले लिख चुका हूं कि शाहीनबाग भाजपा की सरकार के कारण है। ना सीएए आता, ना शाहीनबाग होता। वैसे भी सरकार चाहे तो प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने में क्या लगता है। इस पर आज मैंने एक अलग पोस्ट भी लिखा...
February 3, 2020
प्रयागराज। लॉ स्टूडेंट के यौन शौषण के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। एलएलएम छात्रा के यौन शोषण के आरोप में चिन्मयानंद जेल में बंद थे। बीते 16 नवंबर को हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज भी चलाते हैं।...
February 3, 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर बेतुका बयान दिया है। हेगड़े ने रविवार 2 जनवरी को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के द्वारा स्वाधीनता की लड़ाई को ड्रामा करार दिया।
हेगड़े ने कहा कि स्वाधीनता का पूरा संघर्ष ही बनावटी था और इसे ब्रिटिश साम्राज्य का समर्थन हासिल था। उस दौर के तथाकथित बड़े नेताओं ने एक बार भी पुलिस से...
February 3, 2020
जगह जहां हम खड़े थे वह बस स्टॉप कहलाती थी। ऐसा बस की प्रतीक्षा करने वाले या जो जानते थे यहां बस आकर रुकती है वे कहते थे। वहां बस स्टॉप के नाम पर एक खम्बा था जो किसी वाहन के तेज गति से आकर टकरा जाने के कारण अपने मूल आकार से परिवर्तित होकर कोई अन्य आकार ले चुका था। वह खम्बा जो कभी लोगों को बस स्टॉप होने का आभास कराता था लेकिन अब टेढ़ा हो गया था उसके सबसे ऊपर वाले भाग पर एक प्लास्टिक की थैली लटकी थी।...
February 3, 2020
दिल्ली के अखबारों और अखबारों के दिल्ली संस्करण में आज खबरों के पहले पन्ने पर भाजपा के दो विज्ञापन हैं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कोई नहीं। इससे भाजपा के चुनावी बजट, ईमानदारी आदि का) अनुमान लगाइए। नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण में पहले पन्ने पर ये विज्ञापन नहीं हैं, दैनिक हिन्दुस्तान में पहले पन्ने का पूरा विज्ञापन है और भाजपा का विज्ञापन खबरों के पहले पन्ने पर है। अमर उजाला के पहले पन्ने पर भी...
February 3, 2020
हिंदुत्व वर्चस्ववादी समूह खुले तौर पर शत्रुतापूर्ण इरादों की घोषणा कर रहे हैं, ये संगठन विरोध करने वाली महिलाओं को जेहादी बताते हुए एक अलग ही तरह की लेबलिंग करने पर उतर आए हैं।
1 फरवरी को, एक सशस्त्र युवा ने शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। कपिल के रूप में पहचाने गए व्यक्ति ने कहा, "सिर्फ हिंदुओं का राज चलेगा," (केवल हिंदू ही शासन करेंगे)। हालांकि उसे...
February 3, 2020
नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ लोगों में रोष का माहौल है लेकिन सत्ता समर्थक सरकार की पहल को हर हाल में सही ठहराने पर तुले हैं। भेदभावपूर्ण व संविधान विरोधी बताए जा रहे इस कानून का विरोध करने वालों पर गोलियां चलाई जा रही हैं, नेता गोली मारने जैसे नारे लगवा रहे हैं इस बीच गुजरात में 2 गांवों के मुस्लिमों ने इस कानून के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया तो उनका बहिष्कार कर दिया गया।...
February 1, 2020
केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार अब तक कितना काला धन बरामद कर चुकी है? आरटीआई कार्यकर्ता संजीव चतुर्वेदी ने जब इस सवाल का जवाब एक आरटीआई अर्जी दाखिल कर सरकार से पूछा तो प्रधानमंत्री कार्यालय ने जवाब दिया कि ऐसी सूचना देने से कालेधन की एसआईटी जांच में बाधा पड़ सकती है।
आरटीआई अर्जी में दूसरा सवाल था कि मोदी सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कितने मामले दर्ज हैं और इस पर सरकार ने...