राजनीती

February 19, 2020
आज के अखबारों में खबर है कि वोटर कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। इससे पहले, पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का आदेश आ चुका है। उसकी अपनी दिक्कतें हैं और लोगों को जबरदस्ती लिंक करने के लिए कहने और बनाए गए नियम से जुड़ी अलग समस्याएं हैं। फिर भी पैनकार्ड को आधार से लिंक करने का मतलब है और जो मतलब पैनकार्ड को लिंक करने का है वह वोटर कार्ड को लिंक करने का नहीं है। अगर सबको लिंक ही करना...
February 19, 2020
नई दिल्लीः दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया ने मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय को 2.66 करोड़ रुपये का बिल सौंपा है।जामिया की ओर से एचआरडी मंत्रालय को सौंपे गए इस बिल में  15 दिसंबर को कैंपस के भीतर पुलिस की बर्बर कार्रवाई के दौरान विश्वविद्यालय की 2.66 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट होने का हवाला दिया गया है, जिसमें 25 सीसीटीवी कैमरों के नुकसान को भी शामिल किया गया है, जिनकी कीमत 4.75 लाख...
February 19, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुलवामा हमले की पहली बरसी पर तीन सवाल पूछे। सवाल राष्ट्रवादी सरकार को परेशान करने वाले हैं इसलिए मामूली चर्चा के बाद मीडिया से गायब हो गए। जवाब नहीं आना था, नहीं आया पर सवाल यह है कि ऐसे कैसे चलेगा राष्ट्रवाद या चला ले जाएंगे? पुलवामा अटैक का सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ था? 'इस हमले की जांच में क्या सामने आया? और सुरक्षा में हुई चूक के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया गया...
February 19, 2020
हैदराबाद: तेलंगाना स्थित हैदराबाद के एक निवासी ने यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) द्वारा कथित तौर पर उनकी नागरिकता का सबूत मांगे जाने के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। यूआईएडीआई में पहली सुनवाई पूरी हो जाने के बाद वे यह कदम उठाएंगे। निवासी के बचाव में सामने आने वाले वकीलों के समूह ने दावा किया कि यूआईडीएआई ने 1,000 से अधिक लोगों को ऐसा ही नोटिस भेजा है। द हिंदू...
February 19, 2020
दिल्ली का चुनाव भाजपा हार ज़रूर गयी है लेकिन, जहां 2015 में 10 मतदाता में से 3 ने भाजपा को वोट दिया था, वहीं इस बार लगभग 4 ने दिया। यानि कि हिंदुत्व के वे अनुयायी बढ़ गए हैं जो 'गद्दारों' को गोली मारना चाहते हैं, खासतौर से उनको जो नागरिकता बदलने के कानून पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।    ऐसे वक़्त पर आज से 70 साल पहले के उस बहस पर ध्यान देना रोचक होगा जब संविधान...
February 18, 2020
गोरखपुर के मशहूर डॉक्टर कफील पर एनएसए लगाया गया है। एएमयू के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के साथी चिकित्सकों ने उनपर से एनएसए हटाने की मांग की है। पर डॉ. कफील के मामले में आईएमए हमेशा गोल रहता है। बंगाल में चिकित्सकों का मामला हो खूब सक्रिय रहने वाला आईएमए डॉ. कफील के मामले में चुप्पी साधे रहता है। IMA इस बार भी गोल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में डॉक्टरों पर लड़कियां और तोहफे लेने...
February 18, 2020
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा था, "जो कोई भी सीएए से जुड़े मुद्दों पर मुझसे चर्चा करना चाहता है मेरे कार्यालय से समय ले सकता है। हम तीन दिनों के अंदर समय देंगे। इसका असर यह हुआ कि सीएए का विरोध करने वाले कई लोगों ने उनसे मिलना चाहा।  शाहीनबाग में धरना देने वालों ने गृहमंत्री के घर तक मार्च करने का निर्णय किया लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इंडिया टुडे की...
February 18, 2020
वह 14 फरवरी का दिन था। कुछ लोग प्रेम दिवस मना रहे थे तो कुछ शहीद दिवस। कुछ ने आसाराम से प्रेरणा ले रखी थी और वे मातृ पितृ पूजन दिवस मना रहे थे।   ठीक उसी 14 फैब को एक टेम्पो थी जो गंदे से बदबूदार चौराहे पर खड़ी अपने ऊपर सवारियों के लदने का इंतजार कर रही थी। उस टेम्पो को कुछ लोग गणेश कहते कुछ फट-फटहिया कहते थे। उसकी हालत को देखकर यह आसानी से कहा जा सकता था कि यह किसी महानगर में होती...
February 18, 2020
दलित और आदिवासी व फोरेस्ट वर्कर्स ने, सीएए के विरोध में बैठी शाहीन बाग की महिलाओं से मिलकर एकजुटता व्यक्त की क्योंकि उनके पास वन भूमि पर दावा करने के लिए शायद ही 70 साल पुराने दस्तावेज हैं। हाल ही में लखीमपुर खीरी, सोनभद्र और मानिकपुर के 23 दलित और आदिवासी फोरेस्ट वर्कर्स का एक दल नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध कर रहे लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए नई दिल्ली पहुंचा।...
February 17, 2020
लखनऊ। रिहाई मंच ने अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों को प्रमोशन में आरक्षण को राज्य सरकार के विवेकाधिकार पर छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मंच का मानना है कि जिन कारणों से आरक्षण की व्यवस्था संविधान में की गई थी वे अब भी मौजूद हैं इसलिए माननीय उच्च न्यायालय के फैसले से सहमत होने का कोई कारण नहीं है। रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि संघ और भाजपा समाज के एक छोटे और अति समृद्ध वर्ग...