राजनीती
November 11, 2020
बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। चुनावों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत यानि 125 सीटें मिली हैं जबकि राजद महागठबंधन 110 सीटों पर सिमट गया। इस बीच राजद ने चुनाव परिणामों में धांधली का आरोप लगाया है।
आरजेडी का कहना है कि चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की जा रही है। आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि 119 सीट जीतने के बाद टीवी पर 109...
November 11, 2020
बेंगलुरू। रोहिंग्याओं को एक मुश्किल दौर से जूझना पड़ रहा है। अपने देश म्यांमार में एक क्रूर शासन से बचने के लिए बड़ी संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी अन्य स्थानों पर अपने जीवन का पुनर्निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। चालीस ऐसे परिवार, जिनमें 60 पुरुष, 52 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं, सात साल से बेंगलुरु के दशरहल्ली इलाके में रह रहे हैं, लेकिन अब एक और चुनौती का सामना कर रहे हैं।
हाल ही में...
November 10, 2020
बिहार में मक्का किसानों को भूख हड़ताल और अधिकारियों से विनती के बावजूद लॉकडाउन के चलते कोई मुआवजा नहीं मिला।
बिहार में मक्के की फसल में इस साल उछाल आया लेकिन किसानों को अच्छी दर नहीं मिली। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के सदस्य आशीष रंजन ने कहा कि 9 नवंबर, 2020 को स्थानीय किसानों ने दावा किया कि मजदूर पलायन, अन्य मुद्दों के कारण लॉकडाउन, वर्तमान और भविष्य की खेती की...
November 10, 2020
नई दिल्ली। हत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार अर्नब गोस्वामी के लिए बीजेपी आवाज उठा रही है वहीं बीजेपी शासित राज्य खुद पत्रकारिता का गला घोंट रहे हैं। इसी संबंध में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेस की आजादी और पत्रकारों के अधिकार के संरक्षण पर एक पत्र भेजा है।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पत्र में पत्रकारों के खिलाफ राज्य की ज्यादती के कुछ मामलों पर...
November 10, 2020
तथाकथित पत्रकार, अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का कारण और उसके बचाव में दिए जा रहे तर्क और कुतर्क आप जानते हैं। आरोप है कि अर्नब ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ रिपोर्टिंग की और इससे नाराज होकर सरकार ने अर्नब के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, कई एफआईआर दर्ज हुए और आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय पुलिस वालों के काम में बाधा डालने के लिए उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भी मामला है। कार्रवाई होगी तो...
November 10, 2020
बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को झटका लगता दिखाई दे रहा है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन दोगुनी सीटों पर आगे है। महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है। वहीं, एनडीए सिर्फ 84 सीटों पर आगे चल रहा है।
इस बार चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था जो चुनाव के दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहा। वहीं,...
November 10, 2020
दुनिया के शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका में सत्ता परिवर्तन होने के बाद आज बिहार चुनाव 2020 के परिणाम घोषित होने का दिन है. बिहार विधान सभा चुनाव कोरोना काल में होने वाला भारत का पहला चुनाव था. तमाम एग्जिट पोल से सामने आए नतीजे बता रहे हैं कि 15 साल के सुशासन से त्रस्त बिहार की जनता सरकार के बदलाव की दिशा में अग्रसर है. कोरोना काल के इस चुनाव में तमाम भटकाव के बावजूद महागठबंधन द्वारा जनता के...
November 9, 2020
उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है। सत्ताधारी दल के नेता के दबंग बेटों ने पत्रकार विनय तिवारी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक भाजपा नेता के बेटों द्वारा पत्रकार की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना ललितपुर के जाखलौन थाने की है, जहां पत्रकार विनय तिवारी ने स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ खबरें...
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष की TMC समर्थकों को खुली धमकी, कहा- सुधर जाओ वर्ना हाथ पैर तोड़ देंगे
November 9, 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ऐसे माहौल में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को खुली धमकी दे दी है।
रविवार को एक कार्यक्रम में घोष ने कहा, - 'मैं उत्पात मचाने वाले ममता दीदी के लोगों...
November 9, 2020
केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे के निजीकरण की दिशा में तेज कदम बढ़ा दिए हैं। सरकार रेलवे की इंजीनियरिंग कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। यह हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए होगी। मौजूदा समय में इरकॉन इंटरनेशनल में सरकार की 89.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
मनी भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि हम दिसंबर तक...