राजनीती
May 10, 2021
नताशा को पिछले साल मई में अरेस्ट कर लिया गया था, उन पर आरोप था कि फरवरी महीने में उत्तर दिल्ली में हुए दंगों की साजिश में वो शामिल रही थीं। उन पर UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।
'पिंजरा तोड़' की एक्टिविस्ट नताशा नरवाल दिल्ली दंगों के संबंध में तिहाड़ जेल में हैं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण उनके पिता की मौत हो गई। नताशा...
May 10, 2021
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से जुड़े एक और प्रोफेसर का कोरोना से निधन हो गया। एएमयू लॉ फैकल्टी के डीन प्रो डॉ मौहम्मद शकील अहमद समदानी का रविवार को एएमयू के ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। बीते दो हफ़्तों के अंदर एएमयू के 15 प्रोफेसर कोरोना की दूसरी लहर में अपनी जान गंवा चुके हैं।
एएमयू पर कोरोना की दूसरी लहर आफ़तों का पहाड़ बनकर टूट गई है। इसकी...
May 9, 2021
सर्वविदित है कि पीएम मोदी पत्रकारों तक से बात नहीं करते हैं बल्कि नागरिकों से भी रैलियों व रेडियो आदि के माध्यम से, अपने मन की ही बात करते हैं। उनकी 'एकतरफा' संवाद की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल भी उठते रहे हैं। लेकिन प्रोटोकॉल कहें या कुछ और, उनके एकतरफा संवाद पर सीधे सवाल-जवाब की नौबत, नहीं के बराबर ही आई है। लेकिन कोरोना संकट काल में इसे संघीय ढांचे की मजबूरी कहें या कुछ और,...
May 9, 2021
कृषि कानूनों के खिलाफ साढ़े पांच माह से ज्यादा से चल रहा किसान आंदोलन और तेज होगा। 26 मई को 6 माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा आगे की रणनीति का ऐलान करेगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि 26 मई को जब किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होंगे तब संयुक्त किसान मोर्चा एक बड़ा फैसला लेगा। उन्होंने आरोप भी लगाया कि किसानों के खिलाफ गलत प्रचार हो रहा है...
May 9, 2021
विदेशी अखबारों के बाद चिकित्सा जगत के दुनिया के मशहूर मेडिकल जर्नल ''द लैंसेट'' ने कोरोना से लड़ने को लेकर पीएम मोदी को फेल करार दिया है। अपने संपादकीय में पीएम मोदी की तीखी आलोचना करते हुए ''द लैंसेट'' ने लिखा है कि उनका (पीएम का) ध्यान ट्विटर पर अपनी आलोचना को दबाने पर ज़्यादा और कोविड-19 महामारी पर काबू पाने पर कम रहा है। जर्नल ने लिखा है कि ऐसे मुश्किल समय में...
May 9, 2021
आजकल बीजेपी का आईटी सेल बहुत जोर शोर से पूरे देश में व्हाट्सएप, फेसबुक और सभी सोशल मीडिया और सरकारी भोपू बने मीडिया हाउसों, टेलीविजन आदि पर यह प्रचारित करने की कोशिश कर रहा कि "सब लोग सकारात्मक बातें कहें"।
मकसद साफ है ताकि सरकार की नाकामियों को छुपाया जा सके। ताकि सरकार पर प्रश्न ना खड़े किए जा सकें। पीएम केयर्स फंड के इस्तेमाल को सही समय पर विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ...
May 8, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में कई हत्याओं की खबरों के बीच एक पत्रकार ने कहा है कि झूठा दावा करते हुए उन्हें चुनाव बाद होने वाली हिंसा में मरने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पहचाना गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार को चुनाव के बाद की हिंसा का एक वीडियो साझा किया और इंडिया टुडे के पत्रकार अभ्रो बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल किया, जिसमें...
May 8, 2021
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड रोगियों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया है। नई नीति के मुताबिक कोरोना से संक्रमित हर व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 के संदिग्ध मामले वाले मरीज को केस की गंभीरता के मुताबिक संदिग्ध वॉर्ड सीसीसी, डीसीएचसी और डीएचसी में भर्ती किया जाएगा। किसी भी मरीज को किसी भी वजह से सेवाएं देने से मना नहीं...
May 8, 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाया गया। विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भाजपा और चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में इलेक्शन कमीशन के रोल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस संस्था को बचाना है तो इसमें तुरंत ही बड़े सुधार किए जाएं, ऐसा नहीं होता है तो लोगों को विश्वास चुनाव आयोग से उठ जाएगा।...
दिल्ली पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर पकड़े 524 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मुख्य आरोपी नवनीत कालरा फरार
May 8, 2021
नई दिल्ली। राजधानी के बेहद पॉश इलाके खान मार्केट में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कई मशहूर रेस्टोरेंट में छापा मारा। इन जगहों पर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए।
टाउन हॉल रेस्टोरेंट के अंदर साउथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां से 9 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले। इसके अलावा खान चाचा रेस्टोरेंट में भी पुलिस ने छापा मारा, जहां से 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए। इस...