राजनीती
April 8, 2021
मुंबई। शिवसेना सांसद और पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने अब सरकार गिराने के लिए गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा, 'महाराष्ट्र में जेलों में बंद कैदियों द्वारा पत्र लिखवाकर सरकार की बदनामी का नया चलन शुरू हुआ है। ये महागठबंधन सरकार को बदनाम करने और अस्थिर करने के लिए एक राजनीतिक साजिश है।' गिरफ्तार और निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे द्वारा लेटर-बम' की पैरवी के बाद...
April 8, 2021
पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव प्रचार के दौरान बिना मास्क के दिखे लोगों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को नोटिस भेजा है। उच्च न्यायालय ने चुनाव प्रचार के दौरान भी मास्क की अनिवार्यता को लेकर जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि आखिर चुनाव प्रचार के दौरान लोग बिना मास्क के क्यों दिख रहे हैं।
याचिका में मांग की गई थी चुनाव आयोग को अपनी वेबसाइट, मोबाइल...
April 8, 2021
कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के चलते पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पूरा होने को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अपनी एक सभा में कहा है कि वे किसी भी हाल में बंगाल चुनाव को बीच में रोकने नहीं देंगी। दरअसल, राज्य के डॉक्टरों के साझा मंच 'द ज्वॉइंट फ़ोरम ऑफ़ डॉक्टर्स, वेस्ट बंगाल' ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेज कर चुनाव अभियान...
April 7, 2021
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इसलामिया की छात्रा सफूरा जरगर के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में एक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ मुंबई की अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने जांच का आदेश दिया है। अदालत ने CRPC की धारा 202 के तहत आदेश जारी कर कहा है कि पुलिस इस मामले में 30 अप्रैल तक रिपोर्ट जमा करे।
जून 2020 में जामिया से एम. फिल कर चुकी सफूरा जरगर दिल्ली दंगों में कथित भूमिका के आरोप में जेल गई...
April 7, 2021
नई दिल्ली। बांग्लादेश में जन्मीं लेखिका तसलीमा नसरीन एक बार फिर विवादों में हैं। और इस बार वजह है इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली को लेकर किया गया उनका ट्वीट। अपने विवादास्पद ट्वीट में तसलीमा ने कहा था कि अगर अली क्रिकेटर नहीं होते तो शायद सीरिया जाकर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का हिस्सा बन चुके होते। इंग्लैंड टीम में मोईन के साथी खिलाड़ियों से लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तसलीमा की बात की आलोचना...
April 7, 2021
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार की ओर से 94 मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाए जाने के आदेश को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने ये आदेश 120 मामलों में सुनवाई को लेकर दिया है। जनवरी 2018 से दिसंबर 2020 के बीच 120 मामलों में एनएसए लगाया गया था। इन मामलों में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। 94 मामलों में अदालत ने जिलाधिकारी की ओर से दिए 32 मामलों को भी रद्द कर दिया और बंदियों की रिहाई...
April 6, 2021
जैसे ही किसानों का आंदोलन एक नए महीने में प्रवेश करता है, किसान सरकार के एमएसपी आश्वासनों को परखने के लिए मार्च की बिक्री पर वापस लौटते हैं
किसानों द्वारा जारी किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लूट कैलक्यूलेटर ने मार्च, 2021 के दौरान मध्य प्रदेश (एमपी) के किसानों की बिगड़ती स्थिति को उजागर किया है। जय किसान आंदोलन द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के किसानों को ...
April 6, 2021
पिछले दो तीन दिनों में हमारे प्रदेश में कुछ ऐसी घटनाए घटी हैं जो हमारे देश के धर्म निरपेक्ष चरित्र को कमजोर करने वाली हैं और जो लगभग चुनाव की आचार सहिता का उल्लंघन तो करती ही हैं, साथ ही केारोना के भीषण प्रकोप को देखते हुए खतरनाक भी हैं।
समाचार पत्रों में छपी एक खबर के अनुसार बंगरसिया स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैम्प परिसर में 238वीं वाहिनी का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया।...
April 6, 2021
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में पत्रकारिता के 100 से अधिक छात्रों ने कैंपस में ऑफलाइन क्लासेज शुरू करने की मांग करते हुए ऑनलाइन क्लासेज का बहिष्कार कर दिया है। छात्रों का कहना है कि लगातार संपर्क किए जाने के बावजूद प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है इसलिए वे पांच अप्रैल से कैंपस में धरना देंगे। खबर लिखे जाने तक छात्र परिसर में धरना शुरू कर चुके हैं...
April 6, 2021
नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एक बार फिर भ्रष्टाचार का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। राफेल रक्षा सौदे को लेकर फ्रांस की एक वेबसाइट ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। फ्रांस की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट को भारत में एक बिचौलिये को करीब 8 करोड़ 62 लाख रुपये ‘बतौर गिफ्ट’ देने पड़े थे।...