राजनीती
April 12, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति बद से बदतर और बेकाबू हो चली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के रेकॉर्ड 15 हजार से ज्यादा मामले प्रदेश में दर्ज किए गए हैं। राजधानी लखनऊ में हालात ज्यादा गंभीर हैं। यहां रोज 4 हज़ार से ज्यादा कोरोना मरीज आ रहे तो कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी हर दिन रेकॉर्ड तोड़ रहा है। श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। विद्युत शवदाह...
April 12, 2021
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी राज्य के दलित मतदाताओं में बड़ी सेंधमारी करने की तैयारी कर रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती से ज़ख्म खाये बैठी समाजवादी पार्टी की नज़र अब बसपा के वोट बैंक पर लगी है। इसी से दलित मतदाताओं में पैठ बढ़ाने को समाजवादी पार्टी ने, दलित दीवाली के बाद अब 'बाबा साहेब वाहिनी' के गठन का ऐलान किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री व...
April 10, 2021
सीनियर रिसर्च स्कॉलर मुनीज़ा खान को दिए एक विशेष साक्षात्कार में, मौलाना एसएम यासीन ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को लेकर चल रहे विवाद के बारे में विस्तृत बातचीत की
“हम इस आदेश से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हुए। वास्तव में, हम यह उम्मीद कर रहे थे”, मौलाना यासीन वाराणसी की एक अदालत द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को निर्देश देने के आदेश...
April 10, 2021
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा और बलरामपुर के 33 वनटांगिया गांवों में पहली बार लोगों की अपनी सरकार बनेगी। राजस्व गांव घोषित होने के बाद इन वनटांगिया गांवों में भी पंचायत चुनाव का बिगुल बज उठा है। आजादी के 74 सालों के बाद वनटांगिया गांव के लोग पहली बार पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए, ग्राम प्रधान चुनेंगे और अपने गांव की सरकार बनाएंगे। 2017 से पहले यह टांगिया गांव, राजस्व...
April 10, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई है। बंगाल पुलिस ने दावा किया है कि हिंसक झड़प में चार लोगों की जान चली गई है। इस घटना पर अब सियासी बयानबाजियां भी शुरू हो गई हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और अमित शाह पर निशाना साधा है।
ममता बनर्जी ने कहा कि ''हम पहले ही कह रहे थे कि...
April 10, 2021
गुजरात मॉडल का प्रोपेगैंडा देश भर ऐसा फैलाया गया कि आज लोग गुजरात से ज़्यादा गुजरात मॉडल के बारे में जानते हैं। विकास का एक दूसरा झूठा नाम गुजरात मॉडल भी है। गुजरात के लोग भी गुजरात मॉडल के झांसे में रहे हैं। पिछले साल भी और इस साल भी जब वहां के लोग अस्पतालों के बार दर-दर भटक रहे हैं तब उन्हें वह गुजरात मॉडल दिखाई नहीं दे रहा। अपनी झुंझलाहट और व्यथा के बीच वे गुजरात मॉडल पर तंज करना नहीं भूलते...
April 10, 2021
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शुरू हुए नए लॉकडाउन को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी भड़क उठे हैं। अनमोल ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए, इसे (लॉकडाउन को) लोगों के जीवन को नियंत्रित करने की एक सोची समझी साज़िश करार दिया है। अनमोल के अनुसार, यह समाज और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाला निर्णय है। कहा कि नए प्रतिबंधों का आम लोगों के स्वास्थ्य से कुछ लेना नहीं है, बल्कि इसका मकसद...
April 10, 2021
मेरठ। कोरोना महामारी को लेकर जहां लोगों में डर बढ़ रहा है वहीं, उत्तर प्रदेश के शामली में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारी लापरवाही सामने आई है। यहां तीन बुजुर्ग महिलाओं को कोरोना की जगह रेबीज का टीका लगा दिया है। बता दें कि रेबीज का टीका कुत्ते के काटने पर लगाया जाता है। इस घटना के बाद एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालात बेहद खराब बताई जा रही है।
मामला शामली ज़िले के कांधला सामुदायिक...
April 9, 2021
लोगों की यह जानने की भारी उत्सुकता है कि बंगाल चुनावों के नतीजे क्या होंगे ? ममता बनर्जी हारेंगी या जीत जाएँगी ? सवाल वास्तव में उलटा होना चाहिए। वह यह कि बंगाल में नरेंद्र मोदी चुनाव जीत पाएँगे या नहीं? बंगाल में चुनाव ममता और मोदी के बीच हो रहा है। वहाँ पार्टियाँ गौण हैं। किसी भी राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक प्रधानमंत्री किसी मुख्य मंत्री के ख़िलाफ़ चुनाव का नेतृत्व कर रहा हो।...
April 9, 2021
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच उन्नाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नामाों की सूची जारी कर दी है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन प्रत्याशियों की सूची में भाजपा के पूर्व विधायक और रेप के मामले में सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी को जिला पंचायत की टिकट दी है।
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं...