राजनीती
April 3, 2017
इतिहास के कुछ कालखंड निर्णायक होते हैं। हम एक ऐसे ही निर्णायक कालखंड में दाखिल हो चुके हैं। यह समय बीसवीं सदी के दो सबसे प्रखर बौद्धिक विचारों के एक होने का है। वो विचार जिन्हे हमेशा दो अलग ध्रुव माना गया और दोनो अलग-अलग रहे भी। ये विचार हैं, गांधीवाद और अंबेडकरवाद। तीस के दशक में गांधी और अंबेडकर के बीच गहरा वैचारिक और राजनीतिक टकराव हुआ। नतीजे में पूना पैक्ट सामने आया। तकनीकी...
April 3, 2017
गाजियाबाद। देश में विकास और प्रगतिशील बनाने की तमाम बातें की जा रही हैं। मगर आज भी देश में एक बड़ा तबका ऐसा है जो पिछड़ी हुई मानसिकता से पीड़ित है। इस बात की बानगी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पुर्सी गांव में देखने को मिली। यहां ग्रामीणों द्वारा चार लड़कियों को जींस-स्कर्ट पहनने की वजह से बंधक बनाकर पीटा गया।
दरअसल यह लड़कियां अपनी सहेली के पिता की मौत के बाद उससे मिलने के लिए...
April 3, 2017
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन किया जो हर मौसम में कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़े रखेगी और 31 किलोमीटर की दूरी कम करेगी। प्रधानमंत्री ने यहां राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की उपस्थिति में नौ किलोमीटर लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया जिसका निर्माण 2500 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। प्रधानमंत्री ने 9.2...
April 3, 2017
नई दिल्ली। जहां एक तरफ मोदी सरकार खुद को देश के जवानों के लिए समर्पित बताती है। वहीं आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि देश में हर साल 100 से ज्यादा जवान आत्महत्या करते हैं। पिछले साल 2016 में विभिन्न परिस्थितियों में 125 जवानों ने सुसाइड किया था। पिछले दिनों लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा था, 101 सैनिक, 19 एयरमैन और 5 नाविकों ने पिछले साल खुदकुशी कर...
April 3, 2017
पिछले महीने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के चयन ने भले ही देश भर के विश्वविद्यालयों में बैठे टिप्पणीकारों समेत दिल्ली और नोएडा के न्यूज़रूमों में मौजूद पत्रकारों को हतप्रभ किया हो, लेकिन ऐसा लगता है कि बीजेपी के अंदरखाने इस चुनाव पर कम से कम आश्चर्य जैसी कोई बात नहीं रही है। यह बात अलग है कि अंतिम फैसला होने से पहले उनकी संभावनाओं...
April 3, 2017
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के सीएम बने योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया है। जहां एक तरफ इसको लेकर चर्चा गर्म थी कि एंटी रोमियो दल की आड़ में कुछ लोग गलत काम को अंजाम दे रहे थे। सीएम योगी ने इसको लेकर पुलिस को खास निर्देश भी दिए थे।
लेकिन यूपी के मुरादाबाद में एंटी रोमियो दल की दादागिरी की तस्वीरें सामने आयी हैं,...
April 3, 2017
भिंड। मध्य प्रदेश में भिंड ज़िले के अटेर में ईवीएम मशीन में डेमो के दौरान किसी भी बटन को दबाने पर भाजपा को वोट मिलने का दावे के बाद भिंड के कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी अनिल सिंह कुशवाह का चुनाव आयोग ने ट्रांसफर कर दिया था। इसके साथ ही कुछ अन्य अफसरों की यहां से हटाया गया। चुनाव आयोग ने इसे मशीन में गड़बड़ी करार दिया था। सवाल यह उठा था कि जब यह केवल मशीन में गड़बड़ी थी तो इन दो अफसरों को क्यों...
April 2, 2017
यह वीडियो वायरल हो चुका है और इसमें कोई अचरज की बात नहीं है। पोस्ट ट्रूथ के इस जमाने में मुख्यधारा का मीडिया खोजबीन करने की अपनी मूल प्रवृति को खो चुका है। लिहाजा फेसबुक ने इस ईवीएम घोटाला का पर्दाफाश कर डाला। इस घटना ने हाल में हुए चुनावों के दौरान ईवीएम घोटाले के आरोपों को पुख्ता जमीन दे दी है।
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के भिंड में एक ट्रायल के दौरान ईवीएम मशीन के वीवीपीएटी (...
April 1, 2017
गुजरात के वडवली गांव के मुसलमान पलायन कर चुके हैं। यह गुजरात में 2002 से पहले और बाद के दंगों के दौर की खौफनाक यादें दोहरा रहा है। पाटन के एक स्कूल में मुस्लिम और हिंदू बच्चों के बीच मामूली झगड़े के बाद निशाना बना कर शुरू की गई हिंसा में भीड़ ने दो लोगों को मार डाला और एक दर्जन घरों को ध्वस्त कर दिया गया। बुरी तरह घायल एक शख्स की बाद में मौत हो गई। लेकिन एक स्थानीय नागरिक यूसूफ परमार ने कहा कि...
April 1, 2017
कानपुर : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की अवैध बूचड़खाने बंद कराने की मुहिम से जहां एक तरफ़ मीट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं इसका सीधा असर जानवरों पर भी दिखने लगा है.
कानपुर के चिड़ियाघर में जानवरों के भूखे रहने की ख़बर भी मीडिया में आ चुकी है. यहां जानवरों को खिलाने के लिए दो दिन तक गोश्त ही नहीं मिल सका. यही हाल इटावा के लायन सफारी का भी रहा. यहां भी शेरों को भैंस का गोश्त नहीं...