नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन किया जो हर मौसम में कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़े रखेगी और 31 किलोमीटर की दूरी कम करेगी। प्रधानमंत्री ने यहां राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की उपस्थिति में नौ किलोमीटर लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया जिसका निर्माण 2500 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। प्रधानमंत्री ने 9.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क सुरंग की दूरी एक खुली गाड़ी से तय की।

इस उद्घाटन को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी में मीडिया सेल के प्रमुख रणदीप सिंह सूरजेवाला ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री जी 3 वर्षों से यूपीए की परियोजनाओं का फीता काट रहे हैं और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया का ज्ञान बांट रहे हैं।'' इस परियोजना की शुरूआत मई 2011 हुई थी।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विशेष विमान से दोपहर करीब ढाई बजे इलाहाबाद से उधमपुर एयर स्टेशन पहुंचे। उन्हें वहां से एयरफोर्स के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चिनैनी लाया गया। इस टनल के खुलने से जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। बारिश और बर्फबारी के दिनों में हाईवे बंद होने की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी।
प्रधानमंत्री कायार्लय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया, यह जम्मू—कश्मीर के लोगों के लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी खुद इस महत्वपूर्ण सुरंग को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। नये भारत के उनके आह्वान के तहत इसे राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। सुरंग के शुभारंभ के बाद पीएम मोदी ने उधमपुर जिले के बटटल बलियां में एक जनसभा को भी संबोधित किया।
आपको बता दें कि इस टनल से अब जम्मू से श्रीनगर सिर्फ दो घंटे में जा सकेंगे। इससे हर दिन होगी 27 लाख रुपये के ईंधन की बचत होगी। जीतेंद्र सिंह ने बताया कि इस सुरंग से प्रति वर्ष करीब 99 करोड़ रुपये के इंर्धन की बचत होगी। इस सुरंग से सूबे की दोनों राजधानियों जम्मू और श्रीनगर के बीच का यात्रा काल घटकर दो घंटे तक कम हो जाएगा। अब चेनानी और नाशरी के बीच की दूरी 41 किलोमीटर से घटकर 10.9 किलोमीटर रह जाएगी।
(संपादन- आदित्य साहू)
Courtesy: National Dastak