सनसनीखेज खुलासा: ईवीएम घोटाले में क्यों हटाए गए एसपी और डीएम!

Published on: April 3, 2017
भिंड। मध्य प्रदेश में भिंड ज़िले के अटेर में ईवीएम मशीन में डेमो के दौरान किसी भी बटन को दबाने पर भाजपा को वोट मिलने का दावे के बाद भिंड के कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी अनिल सिंह कुशवाह का चुनाव आयोग ने ट्रांसफर कर दिया था। इसके साथ ही कुछ अन्य अफसरों की यहां से हटाया गया। चुनाव आयोग ने इसे मशीन में गड़बड़ी करार दिया था। सवाल यह उठा था कि जब यह केवल मशीन में गड़बड़ी थी तो इन दो अफसरों को क्यों हटाया गया? 

EVM

अब इसमें एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, मप्र के भिंड जिले में स्थित अटेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान डेमो में जिस ईवीएम मशीन में 3 में से 2 वोट भाजपा को गए थे, वह मशीन कानपुर, यूपी से यहां आई थी। यह खुलासा भिंड कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इलैया राजा टी ने किया था। इसी के बाद चुनाव आयोग ने कलेक्टर/एसपी को हटा दिया था। 
 
आपको बता दें कि शुक्रवार को दावा किया गया कि ईवीएम डेमो में किसी भी बटन को दबाने पर बीजेपी को वोट गया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि मध्यप्रदेश की मुख्य चुनाव अधिकारी सलीना सिंह ने पत्रकारों को यह खबर छापने पर पुलिस थाने में हिरासत में रखने की चेतावनी दी थी। शनिवार को इस मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की और आगे से सभी चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से ही कराने की मांग की। 
 
इसके बाद चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मंगाई और तुरंत भिंड के कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी अनिल सिंह कुशवाह का एक साथ ट्रांसफर कर दिया। यहां पर बाद में दोनों अफसरों की नियुक्ति कराई जाएगी। उल्लेखीय है कि अटेर में VVPAT मशीन से वोटिंग होनी है। यह एक ऐसी मशीन होती है जिससे निकली पर्ची यह दिखाती है कि मतदाता ने किस पार्टी को वोट दिया है।
 
(संपादन- आदित्य साहू)

बाकी ख़बरें