अल्पसंख्यांक
January 4, 2019
अररिया: बिहार में 24 घंटों के अंदर मॉब लिंचिंग की तीसरी वारदात सामने आई है। अररिया के सिकटी थाना छेत्र के सिमरबनी गांव में मवेशी चोरी के शक में ग्रामीणों ने रानिकटता गांव के काबुल मियां (55) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसी मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आरोपी अपनी जान की भीख मांग रहा है। वहीं, ग्रामीण इस शख्स को किसी भी कीमत पर छोड़ने के मूड में नहीं है।
वीडियो वायरल होने के...
January 3, 2019
नई दिल्ली। पहलू ख़ान और अकबर ख़ान की हत्या से बदनाम हुआ राजस्थान का अलवर ज़िला मॉब लिंचिंग की वजह से एक बार फिर शर्मसार है। रविवार यानी 30 दिसंबर की सुबह करीब चार बजे ज़िले के मिर्ज़ापुर गांव के मोहम्मद सगीर कथित गोरक्षकों के हत्थे चढ़ गया। गोतस्करी के शक में भीड़ ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सगीर फिलहाल अलवर के ज़िला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में ज़िंदगी और...
December 27, 2018
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार (26 दिसंबर) को दावा किया कि उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली में छापेमारी कर आईएसआईएस से प्रेरित एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। एनआईए ने इस सिलसिले में करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर राजनीतिक हस्तियों और दिल्ली में सरकारी प्रतिष्ठानों सहित उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में हमले की योजना बनाने का आरोप है।
एनआईए ने ‘हरकत उल...
December 26, 2018
मेरठ। हाल ही में बुलंदशहर के स्याना में कथित गोकशी के चलते एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक युवक की हत्या कर दी गई। उन्मादी भीड़ गाय के नाम पर जब तब बेकाबू हो जाती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से देशभर में गाय के नाम पर हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से कथित गोरक्षकों के हंगामे की खबरें आती रही हैं।
योगी आदित्यनाथ द्वारा...
December 26, 2018
नोएडा। यूपी पुलिस ने कार्यालयों और संस्थानों को आदेश दिया है कि वे अपने कर्मचारियों को खुले इलाकों जैसे पार्कों आदि में नमाज पढ़ने से रोकें। इस संबंध में नोएडा के पुलिस थानों में पिछले हफ्ते नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस के मुताबिक, अगर नोएडा सेक्टर-58 स्थित इंडस्ट्रियल हब स्थित कार्यालयों के कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करते पाए तो इसके लिए संस्थान को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। बताया जा रहा है कि...
December 26, 2018
देश के भीतर अल्पसंख्यक मुस्लिमों और दलित समुदाय के लोगों पर हमले तो नई बात नहीं है लेकिन अब ईसाई समुदाय पर भी हमले तेज हो गए हैं. खबर है कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में रविवार को प्रार्थना सभा में इकठ्ठे हुए लोगों पर कुछ नकाबपोश लोगों ने हमला किया. जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कोल्हापुर के कोवाड गांव में भीमसेन चव्हाण के आवास पर...
December 24, 2018
नई दिल्ली। ईसाइयों के त्योहार क्रिसमस से पहले महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कथित तौर पर चरमपंथियों द्वारा चर्च में लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामला कोवाड के न्यू लाइफ चर्च का बताया जा रहा है। इस हमले में आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से तीन को ज्यादा चोट बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह हमला रविवार को प्रार्थना के दौरान हुआ। जिस वक्त चर्च में प्रार्थना चल रही थी...
December 24, 2018
मुंबई। हरियाणा में मेवात के रहने वाले सलमान अली ने रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल-10’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। सलमान अली शुरू से ही रियलिटी शो से सबसे चहेते कंटेस्टेंट रहे हैं। शो में होने वाले लाइव वोटिंग के आधार पर साल 20110-11 में जी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ जीतने वाले सलमान अली को विजेता घोषित किया गया।
दूसरे स्थान पर हिमाचल...
December 24, 2018
नई दिल्ली। हिजाब पहनने के चलते दो छात्राओं को यूजीसी नेट की परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं देने का मामला सामने आया है। दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया में एमबीए की 23 वर्षीय छात्रा उमैया खान दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित ‘ओजस इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ में बीते गुरुवार दोपहर एक बजे परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि यहां हिजाब न उतारने के चलते खान को परीक्षा में बैठने नहीं दिया...
December 22, 2018
बुलंदशहर। 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोहत्या की अफवाह पर भड़की हिंसा में आरोपी बनाए गए चार लोगों को एसआईटी ने क्लीन चिट दे दी है। क्लीन चिट के बाद चारों को गुरुवार को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में इन लोगों का दर्द छलक उठा।
रिहा किए गए लोगों में से एक सर्फुद्दीन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि “मैं नहीं जानता कि...