मिडिया
August 13, 2020
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बीजेपी नेता द्वारा एक ग्रामीण चिकित्सक की पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना के लिए पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी है कि उन्होंने पीएम मोदी को टार्गेट किया है।
गौरतलब है कि सारण जिला के बनियापुर के पुछड़ी बाजार पर ग्रामीण चिकित्सक इम्तियाज का क्लिनिक है।...
August 13, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. कफील खान की रिहाई के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 15 दिन की समयसीमा निर्धारित कर दी। खान इस साल जनवरी से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा, ‘15 दिनों के समय में मेरिट के आधार पर मामले को सुनें और शीघ्रता से विचार करें कि डॉ कफील खान को रिहा किया जा...
August 13, 2020
रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन लाकर आज बहुत बड़ा काम कर दिया है और वो काम है अमेरिका, बिल गेट्स की वैक्सीन लॉबी और विश्व स्वास्थ्य संगठन को उनकी ओकात दिखाना। अगर कोई कोई संप्रुभ देश यदि पूरे ट्रायल करके निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके कोरोना वैक्सीन बनाता है और अपने नागरिकों को ही दे रहा है तो आखिर किसी को दिक्कत ही क्यो होना चाहिए ?
आइए अब जरा मोटे तौर पर बेसिक टेक्निकल पॉइंट को...
August 12, 2020
ईमानदार करदाताओं के लिए पारदर्शी योजना तो ठीक है लेकिन उन्हें पुरस्कृत करने की क्या जरूरत? कायदे से तो चोरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जब सिस्टम पारदर्शी नहीं था तो मोदी जी को पता था कि स्विस बैंक में भारतीयों के कितने पैसे हैं उसे भारत लाने की बात थी लेकिन विवाद से विश्वास और आम माफी जैसी योजनाएं चलीं। लोगों को धमका कर खुलासे करवाए गए और फिर नोटबंदी करके परेशान किया गया। उसका घोषित लाभ नहीं...
August 12, 2020
वाराणसी। उत्तर प्रदेश बुनकर सभा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों के ज्ञापन को संत नगर के जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन के नेतृत्व में पहुंचे बुनकरों ने कहा कि 13 वर्ष से मीटर की रीडिंग नहीं की गई है। इसे शून्य करके आगे सही रीडिग की जाए। बिजली विभाग गलत बकाया वाला बिल भेज रहा है।
इन्होंने शिविर लगाकर बुनकरों का पासबुक, सरकारी लेजर से...
August 12, 2020
नई दिल्ली। मंगलवार 11 अगस्त की दोपहर में दिल्ली के उत्तरी घोंडा के सुभाष मोहल्ला में एक भीड़ ने कारवां के तीन पत्रकारों पर हमला किया। कारवां के पत्रकार दिल्ली हिंसा की एक शिकायतकर्ता से संबंधित रिपोर्ट करने वहां गए थे। तकरीबन 2 घंटे तक शाहिद तांत्रे, प्रभजीत सिंह और कारवां की एक महिला पत्रकार पर हमला होता रहा। उन्हें सांप्रदायिक गालियां दीं, हत्या कर देने की धमकी दी और उनके साथ हिंसा की।...
August 12, 2020
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 23 लाख 30 हजार के पार पहुंच चुकी है। देश में कोरोना के अब तक 23,30,437 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 16,40,203 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 46,197 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 6,43564 एक्टिव केस हैं...
August 12, 2020
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में टॉप करके अधिकारी के तौर पर सेवा देने वाले और बाद में राजनेता बने शाह फैसल ने कहा है कि उन्होंने राजनीति इसलिए छोड़ दी है, क्योंकि वह लोगों को झूठे सपने नहीं दिखा सकते। फैसल को पिछले साल अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया था।
फैसल ने कहा कि कश्मीर में चीजें बदल गई हैं और उन्हें फिर से बदलने की उनके पास कोई...
August 12, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिए अपने ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि एक बेटी को अपने पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार है।
शीर्ष अदालत ने कहा कि हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम 2005 के तहत बेटियों को ये अधिकार प्राप्त है और इससे कोई मतलब नहीं है कि इस कानून के संशोधन के समय लड़की के पिता जिंदा थे या नहीं।
लाइव लॉ के मुताबिक, तीन जजों की पीठ ने माना कि यह संशोधन कानून 09/09/...
August 11, 2020
भोपाल। उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी की मंगलवार की शाम पांच बजे कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक अस्पताल में वह भर्ती थे। वहां उन्हें आज दो बार दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
श्री अरबिंदो अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया, राहत इंदौरी साहब अब नहीं रहे। उन्हें दो दिल के दौरे पड़े थे, पर हम...