मिडिया
October 23, 2020
अधिकांश अनुभवी राजनेताओं को पता है कि जनसंपर्क का खेल कैसे खेलना है; उनके करियर इस पर निर्भर करते हैं। लेकिन जब उद्धव ठाकरे की बात आती है, तो यह बताना कठिन होता है कि वह क्या चाहते हैं या वह कहां खड़े हैं। ठाकरे की बातों में विरोधाभास नजर आता है।
उदाहरण के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर उनका रुख। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने लोकसभा में सीएए को वोट दिया...
कैमूर में आदिवासियों पर फायरिंग को लेकर AIUFWP, CJP और DSG की आज दोपहर 3 बजे ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 23, 2020
नई दिल्ली। ऑल इंडिया यूनियन फॉर फॉरेस्ट वर्किंग पीपुल (AIUFWP), सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) और डेल्ही सॉलेडिरिटी ग्रुप (DSG) की ओर से आज दोपहर 3 बजे कैमूर में आदिवासियों पर फायरिंग को लेकर ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (CPM) की पॉलित ब्यूरो सदस्य और आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मोर्चा की उपाध्यक्ष...
ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने स्वीकार की सुन्नी वक्फ बोर्ड की निगरानी याचिका, 12 नवंबर को अगली सुनवाई
October 23, 2020
वाराणसी। लॉर्ड स्वयंभू विश्वेश्वर और ज्ञानवापी मामले में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड तथा अंजुमन इंतजामियां मसाजिद की तरफ से जिला न्यायलय में गुरुवार 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई थी। जिला जज ने काशी विश्वनाथ मंदिर और उसी परिक्षेत्र में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की निगरानी याचिका स्वीकार किया। ज़िला जज ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख दी है।
बता...
October 23, 2020
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते कई महीनों से केंद्र की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। सोरेन ने इस बार आरोप लगाया है कि भाजपा एक सुनियोजित तरीके से झारखंडवासियों के हक और अधिकार पर हमला कर रही है।
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि बीते दिनों कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर, जीएसटी बकाया को रोक कर केंद्र ने अपनी मंशा साफ कर दी थी। लेकिन इस पर भी केंद्र में बैठी भाजपा...
October 23, 2020
महोबा। हाल ही में बलरामपुर और हाथरस गैंगरेप कांड ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर मिशन शक्ति अभियान का उद्घाटन कर चुके हैं, बावजूद इसके महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब महोबा में एक 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप तीन युवकों पर है।
खबरों के मुताबिक...
October 22, 2020
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में 6 सितंबर को कैब चालक आफताब आलम का शव उसकी कार में मिला था। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर में जीरो एफआईआर दर्ज कर बुलंदशहर पुलिस को जांच सौंप दी गई थी। लेकिन करीब 45 दिन गुजर जाने के बाद भी आज तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिजनों को न्याय के लिए परिजनों ने ट्विटर पर ‘हैशटैग ऑफताब आलम को इंसाफ दो’ नाम...
October 22, 2020
जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार चुनाव में महागठबंधन के लिए स्टार प्रचारक के रूप में काम कर रहे हैं। अंग्रेजी समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने विस्तार से बातचीत की।
आप इस चुनाव को कैसे आगे बढ़ाएंगे?
मेरे दो अवलोकन हैं। पहला यह कि चुनावों को कोरोनोवायरस की स्थिति में नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है कि राजनीतिक दलों और...
October 22, 2020
नई दिल्ली। प्रशांत कनौजिया को कथित तौर पर हिंदू सेना नामक संगठन के एक सदस्य द्वारा किए गए "मॉर्फ्ड" सोशल मीडिया पोस्ट को ट्वीट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया को जमानत दे दी।
पिछले महीने यूपी सरकार ने हाईकोर्ट में दायर उनकी ज़मानत याचिका पर जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था, जिसके चलते प्रशांत को एक...
October 22, 2020
उत्तर प्रदेश की पुलिस की प्रतिष्टा को एक बार फिर उस समय झटका लग गया जब प्रतापगढ़ की महिला के साथ स्थानीय पुलिस के दुर्व्यवहार का वीडियो 20 अक्टूबर 2020 को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब वाल्मिकी समुदाय की एक युवती के साथ साथ गैंगरेप और हत्या की खबर सुर्खियों में है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति की बात कर रहे हैं। ...
October 22, 2020
नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मैदान में उतर रहे 1,064 उम्मीदवारों में से 30 प्रतिशत से अधिक ने हलफनामे में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 23 प्रतिशत या 244 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। गंभीर आपराधिक मामले पांच साल से अधिक...