मिडिया
October 28, 2020
तमिलनाडु के थूथूकुड़ी में पुलिस हिरासत में हुई पिता-पुत्र जयराज और बेनिक्स की मौत को लेकर सीबीआई चार्जशीट में यह पुष्टि की गई है कि दोनों को हिरासत में क्रूर यातना दी गई थीं। दोनों को 19 जून 2020 को कोविड-19 लॉकडाउन नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया। इसके बाद बेनिक्स 22 जून और जयराज की 23 जून को एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी। तब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस और सरकार की खूब...
October 28, 2020
गुजरात में 2002 में हुए दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर नौकरी और मुआवजे के लिए गुहार लगाई। सोमवार को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने याचिकाकर्ता को गुजरात सरकार के सामने अपनी बात रखने का निर्देश दिया। गुजरात दंगे के दौरान पांच महीने की गर्भवती बिलकिस बानो का गैंगरेप किया गया था, इस मामले में 23 मार्च 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को आदेश दिया था कि बिलकिस...
October 28, 2020
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, जम्मू-कश्मीर के भू-स्वामित्व क़ानून में जो संशोधन किया गया है, वह अस्वीकार्य है। यहां तक कि ग़ैर कृषि भूमि की ख़रीद और कृषि भूमि के ट्रांसफ़र के लिए डोमिसाइल की अनिवार्यता को हटाकर और आसान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर अब सेल के लिए तैयार है और इससे ग़रीबों और छोटे भू मालिकों को इसका नुक़सान होगा।
इसके अलावा उमर अब्दुल्लाह ने...
October 28, 2020
नई दिल्ली। 27 अक्टूबर 2020 को सीजेआई जस्टिस एस ए बोबडे और जस्टिस ए एस बोपन्ना और वी रामसुब्रमण्यम की बेंच ने निर्देश दिया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान हाथरस गैंगरेप और हत्या मामले में पीड़ित के परिवार को गवाह सुरक्षा प्रदान करें।
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को भी मामले की चल रही सीबीआई जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया है, साथ ही मामले में अपने पिछले आदेश...
October 27, 2020
नई दिल्ली। फ़ेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड अंखी दास ने फ़ेसबुक से इस्तीफ़ा दे दिया है। हाल ही में अंखी दास विवादों में भी रही हैं और कांग्रेस ने फ़ेसबुक हेडक्वॉर्टर में शिकायत भी दर्ज की थी।
अंखी दास पर हेट कंटेंट ब्लॉक करने को लेकर भाजपा का पक्षपात करने का आरोप लगा था। कांग्रेस ने इसकी शिकायत मार्क जकरबर्ग को चिठ्ठी लिख कर भी की थी। हालांकि फेसबुक ने इसके बाद साफ किया था ये आरोप गलत...
October 27, 2020
मुस्लिम बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं ने पेरिस में सर कलम किए जाने के घटना की निंदा की। उन्होंने ईशनिंदा कानूनों और स्वधर्म त्याग (apostasy) को ख़त्म करने की भी मांग की।
मुस्लिम बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक वेबिनार के जरिए, पेरिस में 18 वर्षीय मुस्लिम कट्टरपंथी, अब्दुल्लाख अन्ज़ोरोव के द्वारा स्कूल शिक्षक सैमुअल पेटी के सर कलम किये जाने के जघन्य अपराध की भर्त्सना की...
October 27, 2020
पिछले शुक्रवार को बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने एक चौंकाने वाले कदम में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की सभी जिला समितियों को भंग कर दिया। इस कदम को भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष और बिष्णुपुर के सांसद सौमित्र खान की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जो कथित तौर पर पार्टी में 'वरिष्ठों' से परामर्श किए बिना जिला समितियों की सूची को अंतिम रूप दे रहे हैं।...
October 27, 2020
नई दिल्ली। सुदर्शन न्यूज के 'यूपीएससी जिहाद' शो से संबंधित मामले की 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने इसकी सुनवाई के लिए 19 नवंबर अगली तारीख तय की। केंद्र को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, इंदिरा बनर्जी और इंदु मल्होत्रा की बेंच को इस शो के ब्रॉडकास्ट पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फैसले के बारे में जानकारी देनी थी। मंत्रालय ने सुदर्शन टीवी चैनल को केबल...
अभिव्यक्ति के अधिकार का मतलब हेट स्पीच को बढ़ावा देने का लाइसेंस मिलना नहीं- एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया
October 27, 2020
नई दिल्ली। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने रिपब्लिक टीवी के पत्रकारों के खिलाफ दर्ज की जा रही एफआईआर के बारे में कड़ा बयान जारी किया है। गिल्ड ने रिपब्लिक टीवी और उसके पत्रकारों को फटकार लगाते हुए कहा कि अभिव्यक्ति के अधिकार का मतलब हेट स्पीच को बढ़ावा देने का लाइसेंस मिलना नहीं है। चैनल को 'जिम्मेदार बर्ताव' शुरू करना चाहिए। पत्रकारों को निशाना बनाना बंद किया जाना चाहिए।
एडिटर्स...
October 26, 2020
देश के कई हिस्सों में जब नवरात्रि के समाप्ति पर देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा चल रही थी तभी उत्तर प्रदेश में एक युवती के खिलाफ अपराध की एक और दुखद खबर सामने आई। इस बार भी पीड़िता दलित किशोरी थी।
द टेलीग्राफ की एक खबर के अनुसार, तीन युवकों के द्वारा दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ खरने के बाद कथित तौर पर "सिर में पांच बार गोली मारकर हत्या" की गई। उत्तर प्रदेश के...