मिडिया

October 31, 2020
फ्रांस में एक कट्टरपंथी द्वारा शिक्षक का सरकलम करने के एक दिन बाद भारत ने फ्रांस के साथ एकजुटता दिखाई। तबसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दुनियाभर के दक्षिणपंथी मुसलमानों के व्यक्तिगत हमलों के अधीन हो गए हैं।  हालांकि ये कथित प्रदर्शन भारत में कुछ ही स्थानों तक सीमित हैं लेकिन ये भारत में पूरे मुस्लिम समुदाय को खतरे में डालते हैं जिन पर दक्षिणपंथी हिंदुत्ववादी संगठनों के द्वारा...
October 31, 2020
उत्तरपूर्वी दिल्ली में लूटपाट, बर्बरता और मुस्लिमों की लक्षित हत्याओं और उनकी संपत्तियों के साथ झकझोर देने वाले सांप्रदायिक दंगों के सात महीने से अधिक समय बाद भी बचे हुए लोग अपने आस-पास के इलाकों से उत्पीड़न और अपमान की सूचना देते हैं। एक महीने पहले 14 वर्षीय फ़िज़ा के परिवार ने शिव विहार में अपना घर बेच दिया ताकि वे सुरक्षित स्थान पर जा सकें। कोविड-19 महामारी के बावजूद, वे न केवल बाहर चले...
October 31, 2020
उप्र ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में दलित राजनीति की बात करें तो सबसे ऊपर मायावती का ही नाम आता है लेकिन देश-प्रदेश के राजनीतिक काल खंड में उनके हालिया कदम को खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा माना व बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल मौजू हो उठता है कि यह उनका राजनीतिक भटकाव है या फिर वह किसी दबाव में हैं। मायावती की यह समझौता-परस्त राजनीति उस वक्त सामने आई है जब ताकतवर सत्ताधारी भाजपा का...
October 31, 2020
बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। हरियाणा के बरोदा सीट पर भी उपचुनाव है। यहां से भाजपा ने योगेश्वर दत्त को अपना उम्मीदवार बनाया है। योगेश्वर दत्त के लिए प्रचार करने पहुंची पहलवान बबीता फोगाट विवादित बयान देकर फंस गई है। उन्होंने दलितों को लेकर ऐसा बयान दिया कि उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ...
October 31, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन मान्य नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने दिया। न्यायालय ने कहा कि क्योंकि ऐसा धर्म परिवर्तन किसी विशेष उद्देश्य के लिए किया जाता है। विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने याचियों को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराने की छूट दी है। याची ने परिवार वालों को उनके शांतिपूर्ण...
October 30, 2020
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में जेल में बंद तेलुगू कवि और लेखक वरवरा राव की पत्नी की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द इस पर विचार करें। सुप्रीम कोर्ट ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि हाईकोर्ट ने 17 सितंबर के बाद से राव की याचिका पर सुनवाई नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राव की मेडिकल स्थिति को देखते हुए समय पर उनकी याचिका पर ध्यान देने...
October 30, 2020
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलितों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा दर्दनाक मामला अमेठी से सामने आया है। दलित ग्राम प्रधान के पति को राजनीतिक दुश्मनी के कारण बदमाशों ने कथित तौर पर जलाकर मार डाला। वह गुरुवार की देर रात बंदोइया गांव के बाहरी इलाके में आग की लपटों में घिरे पाए गए थे और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बुरी तरह से जले होने के कारण...
October 30, 2020
सोमवार देर रात दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान गोलीबारी में एक युवक के मारे जाने के बाद चुनाव आयोग ने "मुंगेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को तत्काल हटाने का आदेश दिया है।" ईसीआई ने राज्य विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले हुई हिंसा की भी जांच के आदेश दिए हैं।  बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस नोट जारी किया, जिसमें इस निर्णय की घोषणा की गई: “मुंगेर में...
October 30, 2020
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया को लेकर राज्य सरकारों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर चिंता जाहिर की। कोर्ट ने राज्य सरकारों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि सरकार की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हम देश के किसी दूसरे हिस्से में रह रहे नागरिकों को परेशान नहीं कर सकते हैं।   दरअसल पश्चिम बंगाल पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले एक नागरिक को समन जारी किया था। इस...
October 30, 2020
रूसी मूल के 18 साल के मुस्लिम किशोर द्वारा फ्रांस के स्कूल शिक्षक सेम्युअल पेटी की हत्या ने एक अंतर्राष्ट्रीय विवाद को जन्म दे दिया है। एक ओर फ्रांस के राष्ट्रपति ने मृत शिक्षक का समर्थन करते हुए राजनैतिक इस्लाम का मुकाबला करने की घोषणा की है तो दूसरी ओर, तुर्की के राष्ट्रपति एर्डोगन ने फ्रांस के राष्ट्रपति के बारे में अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी की है। प्रतिक्रिया स्वरूप, फ्रांस ने तुर्की से अपने...