मिडिया

December 1, 2020
देश के लाखों किसानों के आंदोलन के सामने आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को झुकना पड़ा है। मोदी सरकार का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार (एक दिसंबर, 2020) को तीन बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों से वार्ता करेगा। पहले सरकार की ओर से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन दिसंबर को वार्ता की तारीख तय की थी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार की रात कहा कि सरकार ने अब किसान संगठनों को...
November 30, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के सवाल कितने जायज हैं और सरकारी दावे कितने खोखले, किसान नेताओं ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक एक कर, सरकार के पूरे एजेंडा को बेपरदा कर दिया है। रही सही कसर विपक्ष और खुद सरकार ने अपनी मंशा जगजाहिर कर, पूरी कर दी है। मसलन, नाराज किसानों ने सवाल किया कि सरकार बताए कि नए कृषि कानूनों को क्यों लाना पड़ा? बताए कि किस किसान संगठन और किन किसानों ने सरकार से...
November 30, 2020
केंद्र सरकार ने सितंबर 2020 में तीन कृषि कानूनों को पारित किया था जिसको लेकर इन दिनों किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को अब खाप पंचायतों का भी समर्थन मिल गया। इस समय देशभर के ज्यादातर किसान संगठन पहले से ही आंदोलन में हैं और बड़ी संख्या में किसान सिंधु बार्डर, अतरी बार्डर और निरंकारी मैदान में डटे हुए हैं। इस बीच हरियाणा के दो दर्जन से ज्यादा खाप पंचायतों ने किसानों के आंदोलन को...
November 30, 2020
देश में कोविड-19 को रोकने के लिए सरकार की ओर से अचानक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के साथ ही उस समय जो जहां रूके थे उन्हें वहीं रुकने के लिए कहा गया। लेकिन इस दौरान करोड़ों लोगों के रोजगार चले गए, कारोबार चौपट हो गए थे। तब से अबतक कई मजदूरों के आत्महत्या की खबरें तो सामने आती रही हैं लेकिन अन्य कई छोटे कारोबारी भी नुकसान नहीं झेल पा रहे हैं। अब कानपुर के सीसामऊ स्थित गांधी नगर के एक शेयर...
November 30, 2020
देश में कोविड 19 मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 94 लाख से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 88 लाख से ज्यादा मरीज़ कोविड-19 को मात देने में कामयाब रहे हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38,772 नए मामले दर्ज किए जाने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 94.31 लाख पहुंच गई है...
November 30, 2020
मध्य प्रदेश के गुना के करौद गांव में महज एक रुपये की माचिस के लिए एक पचास वर्षीय दलित की हत्या कर दी गई। पेशे से खेतिहर मजदूर लालजी राम अहिरवार कुछ लोगों के सात गांव के चबूतरे पर आराम कर रहे थे। तभी दो युवकों ने उनसे माचिस मांगी। मना करने पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने लालजी राम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गंभीर हालत में लालजी राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।...
November 30, 2020
कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आए किसान रविवार को प्रदर्शन के तीसरे दिन भी दिल्ली की सीमा पर डटे रहे। आंदोलनकारी किसानों ने केन्द्र सरकार के बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन के सुझाव को नकार दिया। वहीं आगे की रणनीति क्या होगी यह आज पता चलेगा। केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में बनाए गए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने...
November 28, 2020
कृषि बिल का विरोध कर रहे किसान आंदोलन का भीम आर्मी प्रमुख ने भी समर्थन किया है। फेसबुक पर लाइव आकर भीम आर्मी प्रमुख ने युवाओं से किसानों की मदद करने की अपील की। इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने सरकार को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर किसानों की गिरफ्तारी की गई तो देशभर में भीम आर्मी अपना मोर्चा खोलेगी। दरअसल किसान कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं। पिछले काफी समय से पंजाब और हरियाणा में किसानों का...
November 28, 2020
केंद्र सरकार की ओर से हाल में बनी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले शुक्रवार 27 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने तीनों कृषि कानून के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी और राजस्थान में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया। कहा कि केन्द्र सरकार कृषि से संबंधित काले कानूनों और बिजली कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे निहत्थे किसानों का दमन कर रही है।...
November 28, 2020
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित हालिया तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब के किसान नेताओं के मुताबिक वे आज की बैठक में आगे की रणनीति के बार में चर्चा करेंगे। किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन भी किसानों ने तमाम बैरीकेडों को तोड़ा और आगे बढ़े। इस दौरान कुछ जगहों पर उनपर लाठीचार्ज भी हुआ, कहीं आसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हालांकि सरकार को किसानों को...