मिडिया

November 27, 2020
मध्यप्रदेश सरकार ने गायों की देखरेख के लिए उपकर लगाने का फैसला किया है। इस संबंध में विभिन्न प्रतिक्रियाएं हुई हैं। यहां हम गौरक्षा एवं इंसान की रक्षा के बारे में स्वामी विवेकानंद के विचार प्रकाशित कर रहे हैं। उनके विचारों को हमने रामकृष्ण मठ, नागपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘विवेकानंदजी के संग में’ से लिया है। इस पुस्तक के लेखक श्री शरच्चन्द्र चक्रवर्ती हैं। साथ ही मीडिया में...
November 27, 2020
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। पंजाब-हरियाणा से दिल्ली कूच पर अड़े किसानों को पुलिस के वाटर कैनन की बौछारें, रास्ते जाम करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स और आंसू गैस के गोले भी नहीं रोक पा रहे। किसान आज दिल्ली के सिंघु बॉर्डर तक पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेल बनाने की इजाजत मांगी है।  पुलिस ने आज...
November 27, 2020
गुजरात के राजकोट में एक कोविड अस्पताल में गुरुवार की रात आग लग गई जिसमें जलकर छह लोगों की मौत हो गई। राजकोट के शिवानंद कोविड अस्पताल के आइसीयू वार्ड में गुरुवार रात आग लग गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और फिर एक गंभीर व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में आइसीयू से पांच मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं 22 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। शुरुआती जानकारी के...
November 27, 2020
गांधी कहते थे कि किसान भारत की आत्मा है। आज देखिए उसी आत्मा को दिल्ली बॉर्डर पर छलनी किया जा रहा है। उन्हें रोकने की हर कोशिश की जा रही है। बैरिकेडिंग की जा रही है, कंटीले तारों का पहरा बनाया जा रहा है। सड़को पर रेत बिछाई जा रही है ताकि ट्रैक्टर आगे न बढ़ पाए, इस कड़कड़ाती ठंड में किसानों पर पानी की बौछारें मारी जा रही है, लाठीचार्ज किया जा रहा है बस कैसे भी किसान दिल्ली न पुहचने पाए।...
November 26, 2020
भ्रष्‍टाचार के मामले में भारत और अधिक गिर गया है। यह बात भ्रष्‍टाचार पर आने वाली ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट भारत को एशिया का सबसे भ्रष्‍ट देश बताया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एशिया के दूसरे देशों में कंबोडिया दूसरे और इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर है। करीब 39 फीसद भारतीय मानते हैं कि उन्‍होंने अपना काम करवाने के लिए रिश्‍वत का सहारा लिया...
November 25, 2020
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 24 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मानवाधिकार कार्यकर्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर को समन भेजने पर विचार करने के लिए कहा। अदालत ने ईडी को ग्रोवर की उम्र और कोविड -19 महामारी के मद्देनजर विचार करने के लिए कहा। बार और बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने तर्क दिया, "वायरस फैल रहा है और आपको इस परिदृश्य को ध्यान में रखना होगा।...
November 25, 2020
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बीच प्रदेश में एस्मा एक्ट लागू कर दिया है। इस कानून के तहत प्रदेश में अगले 6 महीने के लिए आवश्‍यक सेवा अनुरक्षण कानून लागू किया गया है। मतलब अगले 6 महीने तक प्रदेश में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।  प्रदेश सरकार की ओर से आज बुधवार को ये आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि इस एक्ट के लागू होने के बाद आवश्यक सेवाओं में...
November 25, 2020
भारतीय रिजर्व बैंक के एक पैनल ने हाल ही में कॉर्पोरेट घरानों को बैंक स्थापित करने की मंजूरी देने की सिफारिश की थी। हालांकि अब इस सिफारिश की आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने आलोचना की है। दोनों ने कहा है कि कॉर्पोरेट घरानों को बैंक स्थापित करने की मंजूरी देने का प्रस्ताव एक बुरा विचार है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल...
November 25, 2020
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मंगलवार को दावा किया कि हाल ही में पारित किए गए किसान विरोधी विधेयक के खिलाफ 26 नवंबर को 'दिल्ली चलो' अभियान से पहले करीब एक दर्जन से अधिक किसान नेताओं को राज्यभर से हिरासत में ले लिया गया है।   अपने फेसबुक पेज पर सुबहर करीब 10.30 बजे लाइव वीडियो में यादव ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली चलो आंदोलन की तैयारियों में जुटे...
November 25, 2020
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने तथाकथित लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी। इस अध्यादेश के तहत शादी के लिए छल-कपट, प्रलोभन या बलपूर्वक धर्म परिवर्तन कराए जाने पर अधिकतम 10 साल के कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है। राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य...