मिडिया
January 1, 2021
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली सीमाओंम पर डटे हुए हैं। 31 दिसंबर को पिछले साल के आखिरी दिन सिंघु बॉर्डर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। आज आंदोलन का आज 37वां दिन है।
ऐसे में अब अहम सवाल ये है कि क्या नए साल में 4 जनवरी को सरकार के साथ होने वाली अगले दौर की बातचीत के बाद आंदोलन खत्म हो जाएगा। सिंघु बॉर्डर पर एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा है कि...
December 31, 2020
सु्प्रीम कोर्ट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 5500 कैदियों को अस्थायी राहत देते हुए उन कैदियों के लिए आत्मसमर्पण करने का समय बढ़ा दिया है, जिन्हें COVID-19 महामारी के दौरान उच्चाधिकार प्राप्त समिति के सिफारिश के अनुसार अंतरिम जमानत या पैरोल पर रिहा किया गया था। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्मसमर्पण की समय सीमा को 31 दिसंबर, 2020 से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इससे परेशान होकर एक कैदी ने...
December 31, 2020
बुधवार को, असम भाजपा ने औपचारिक रूप से दो निष्कासित कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। इस साल की शुरुआत में बर्खास्त होने से पहले अजंता नेग और राजदीप गोला, दोनों ही विधान सभा (एमएलए) के कांग्रेस सदस्य थे।
गोलघाट से चार बार विधायक और कांग्रेसी नेता रहे नागेन नेग को 1996 में उल्फा के चरमपंथियों द्वारा मार दिया गया था। उनकी विधवा अंजना का ऊपरी असम में जबरदस्त दबदबा है। वह...
December 31, 2020
भाजपा शासित राज्यों में इन दिनों लव जिहाद के नाम पर अंतर्धामिक विवाहों को रोकने के मामलों में तेजी आयी है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है जहां शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को हिंदू संगठनों ने रोक दिया। हिंदू धर्मसेना के लोगों ने दोनों के साथ बदतमीजी करते हुए इसे लव जिहाद बताया और उन्हें शादी का रजिस्ट्रेशन कराने दफ्तर नहीं जाने दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट...
December 31, 2020
हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जेजेपी गठबंधन को एक और अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है। गठबंधन को बुधवार को प्रदेश में दो नगर निगमों में महापौर की सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को एक नगरीय निकाय में जीत मिली। सोनीपत नगर निगम में विपक्षी कांग्रेस ने महापौर का पद जीता, जबकि पंचकूला नगर निगम में भाजपा की जीत हुई।
अंबाला नगर निगम में कांग्रेस के बागी विनोद शर्मा की हरियाणा जन चेतना...
December 30, 2020
नई दिल्ली। किसान आंदोलन को एक महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है लेकिन सरकार अभी तक झुकने को तैयार नहीं है। तीन नए कानूनों को लेकर आज एक बार फिर सरकार और किसान संगठन छठे दौर की वार्ता करेंगे। इस बैठक में चालीस किसान संगठनों के नेता शामिल होंगे। किसानों ने बैठक चार शर्तें रखी थी लेकिन सरकार कानून को वापस लेने के मूड में नहीं दिख रही है। ऐसे में आज होने वाली बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं...
December 30, 2020
बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने दो याचिकाकर्ताओं को मुआवजा दिया क्योंकि उन्हें 6 दिनों के लिए पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में रखा था। अदालत ने राज्य सरकार को ऐसे मामलों में जिम्मेदारी को तेज करने के लिए कहा।
जस्टिस टीवी नलवाडे और एमजी सेवलिकर की दो जजों की बेंच ने रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश पारित करने के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट को भी बुलाया और याचिकाकर्ताओं को अवैध तरीके...
December 29, 2020
पटना। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर एक महीने से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को पटना में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले किसानों ने 'राजभवन मार्च' निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प हो गई और पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति...
December 29, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक घटना का संज्ञान लिया है जिसमें एक वकील (एडवोकेट की ड्रेस में) को उसके घर से एटा पुलिस ने घसीटा और खींचा गया, जिसने उसके बाद क्रूरता से हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया था और इस प्रकार देश भर के वकीलों और बार एसोसिएशनों से नाराजगी व्यक्त की गई थी। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह की खंडपीठ के समक्ष आज इस...
December 29, 2020
मुंबई पुलिस ने कथित टीआरपी घोटाले मामले में सोमवार 28 दिसंबर को कोर्ट में रिमांड रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में कहा गया कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को दो चैनलों की टीआऱपी बढ़ाने के लिए ‘लाखों रुपये’ दिए।
मुंबई पुलिस ने एक स्थानीय अदालत से कहा कि ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (...