मिडिया
December 29, 2020
किसान आंदोलन का आज 34वां दिन है। आज किसान नेताओं की सरकार से बातचीत प्रस्तावित। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं विरोध कर रहे किसानों ने पंजाब में 1,500 से अधिक मोबाइल टावर तोड़ दिए हैं। जिसके बाद पंजाब के कई क्षेत्रों में टेलिकॉम सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
पंजाब सरकार पर टावरों को नुकसान पहुंचा रहे किसानों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे थे।...
December 28, 2020
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा सितंबर 2020 में पारित तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। आंदोलन का आज 33वां दिन हैं। वहीं इस बीच सरकार ने किसानों को 30 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया है। इससे पहले किसानों ने सरकार को बातचीत के लिए 29 दिसंबर की तारीख दी थी। इस बैठक के लिए किसानों ने चार शर्तें भी रखीं थी।
दूसरी ओर केरल सरकार 31 दिसंबर को विधानसभा...
December 27, 2020
23 मार्च, 2020 को भारत सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का प्रवासी श्रमिकों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। जबकि अनगिनत को भुखमरी और बेघर होने का सामना करना पड़ा, कईयों ने अपनी जान भी गंवा दी। यहां एक नजर डालते हैं कि कैसे एक उदासीन राज्य ने देश के कुछ सबसे कमजोर लोगों की उपेक्षा की।
1) कुशल राजमिस्त्री मोहम्मद जमालुद्दीन (39 वर्षीय) पिछले 13 सालों से मुंबई में काम कर रहे थे, उन्हें शहर...
December 27, 2020
गाजीपुर बॉर्डर। जब रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2020 की आखिरी 'मन की बात' कर रहे थे, तो उसी समय दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान थाली बजा रहे थे। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने मन की बात शुरू होते ही हाथों में ड्रम और थालियां लेकर बजाना शुरू कर दिया।
किसानों का कहना है कि, मोदी जी के मन की बात का हम विरोध करते हैं। सरकार जब तक कानून वापस नहीं...
December 27, 2020
तीन कश्मीरी पत्रकारों को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सेना के जवानों के द्वारा कथित रूप से पीटा गया था। सेना के द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम जश्न-ए-बारामूला आयोजित किया गया था जहां मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पहुंची थी। अमीषा पटेल के साथ स्थानीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया था।
वहीं 'जश्न-ए-बारामूला' को कवर करने गए पत्रकारों...
December 26, 2020
कृषि कानून के मसले पर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा प्रदर्शन जारी है। ऐसे में किसान नेताओं की तरफ से कहा गया है कि, "हम सरकार के साथ बातचीत करने के तैयार हैं, वहीं किसानों के प्रतिनिधियों और भारत सरकार के बीच अगली बैठक 29 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाय।" हालांकि इस बैठक के लिए किसानों द्वारा कुछ मुद्दे भी तय किये गए हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को...
December 26, 2020
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों ने शुक्रवार को संसद के सेंट्रल हॉल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह खुद और पार्टी के अन्य सांसद...
December 26, 2020
पटना। बिहार में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को लेकर अब नीतीश सरकार सख्त हो गई है। सरकार अब पीजी छात्रों के कार्य बहिष्कार की अवधि में उनके स्टाइपेंड से 'नो वर्क-नो पे' के सिद्घांत के आधार पर कटौती करने का आदेश दिया है।
बता दें कि कि राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के करीब 1,000 जूनियर डॉक्टर तीन दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने...
December 26, 2020
पटना हाईकोर्ट में तब्लीगी जमात के 18 विदेशी नागरिकों को लेकर सुनवाई हुई । इस सुनवाई के बाद उन 18 विदेशी नागरिकों पर चल रहे आपराधिक मुकदमे को रद्द कर दिया गया है। कोर्ट ने इन जमातियों को उनके संबंधित देशों में भेजने का निर्देश भी दिया है। न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद की एकल पीठ ने मो. एनामुल हुसैन, मो. रियाजुद्दीन तथा अन्य की ओर से दायर आपराधिक रिट याचिका को निष्पादित करते हुए यह आदेश दिया।...
December 26, 2020
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसान आंदोलन को आज एक माह का समय पूरा हो चुका है। बीते महीने इसी तारीख को पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के किसान 'दिल्ली चलो' नारो के साथ राजधानी के लिए कूच किया था। एक महीने बीत जाने के बाद भी इसका समाधान नहीं निकाला जा सका है। कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सभी दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। अब फिर से केंद्र ने किसानों को...