मिडिया
June 28, 2018
श्री श्री रविशंकर का एक पुराना ट्विट इंटरनेट पर घूमता रहता है. उन्होंने कहा था कि यह जानकर ही ताज़गी आ जाती है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही एक डॉलर की कीमत 40 रुपये हो जाएगी. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बने चार साल से ज़्यादा हो रहे हैं और रुपया कभी 40 के आस पास नहीं पहुंचा.
इस बात को लेकर किसी को आहत होने की ज़रूरत नहीं है. यह कत्तई ज़रूरी नहीं है कि आप जनता से झूठ भी बोलें और...
June 27, 2018
मोदी सरकार ने देश को किस गर्त में पहुंचा दिया है, गरीब तबकों यानी एससी-एसटी-ओबीसी को कैसे अनपढ़ बने बने रहने और इस तरह सवर्णों का गुलाम बने रहने का इंतजाम किया है, यह हकीकत आपको गाय-गोबर या मेंढ़क के ब्याह या हत्या की साजिश टाइप के हड़बोंग और नाटक में नहीं दिखेगा!
ऐसे तो पता नहीं कितने उदाहरण होंगे, दिल्ली विवि के प्राध्यापक दीपक भास्कर की टिप्पणी पढ़िए और अफसोस कीजिए कि आपकी सरकार ही आपको...
June 27, 2018
माहौल बड़ा अजीब सा था. चारों तरफ बारिश थी. फुटपाथ पर सोने वाले अपना बिस्तर ऊंचे स्थान पर रख रहे थे. कोई घुटने भर पानी में कपड़े मोड़े हुए सड़क पर गड्ढे बचाकर आगे बढ़ रहा था. थैली बैन हो जाने से कोई छोटा-मोटा सब्जी वाला आलू को अखबार में लपेटने का असफल प्रयास किये जा रहा था. इन्हीं सब के बीच मैंने साहब के फिटनेस चैलेंज वाला वीडियो देख लिया.
वाह, क्या अद्भुत नजारा था. मैंने बहुत से बगीचे,...
June 24, 2018
भक्त: ऋषिवर, ये विश्वगुरु के सपूत फुटबॉल क्यों नही खेलते ? मुट्ठी भर जनसंख्या वाले देश चैंपियन बन रहे हैं और हम करोड़ो लोग सिर्फ ताली बजा रहे हैं। यह क्या रहस्य है प्रभु?
ऋषिवर: वत्स ये एक अन्य गूढ़ रहस्य है जंबूद्वीप के सूरमाओं का, ध्यान से सुनो। फुटबॉल एक असभ्य खेल है इसमें मजबूत पैरों और "बॉल्स" की जरूरत होती है जो हमारे पास आरंभ से ही नहीं है। विश्वगुरु के सूरमा जमीन पर चलने या...
June 24, 2018
नोटबंदी के दौरान पूरे देश में अहमदाबाद ज़िला सहकारी बैंक में ही सबसे अधिक पैसा जमा होता है। पाँच दिनों में 750 करोड़। जितने भी कैशियर से बात किया सबने कहा कि पाँच दिनों में पुराने नोटों की गिनती मुमकिन नहीं है। नोटबंदी के दौरान किसी के पास सबूत नहीं था मगर जब हल्ला हुआ कि ज़मीन खाते में पैसे जमा हो रहे हैं तब काफ़ी चेतावनी जारी होती थी। जाँच की बात होने लगी जिसका कोई नतीजा आज तक सामने नहीं आया।...
June 24, 2018
मुकेश अंबानी की कम्पनी आलोक इंडस्ट्रीज ओने पौने दाम में खरीद सके इसलिए मोदी सरकार ने कानून ही बदल डाला !,.. चौकिए मत......... यह बिल्कुल सही विश्लेषण है जो किसी मीडिया चैनल या अखबार में आपको नही मिलेगा, इसलिए ध्यान से पढ़ लीजिएगा......
इंसोल्वेंसी एंड बैंककरप्सी कोड लाया ही इसलिए गया कि हजारों करोड़ के कर्ज डूबा कर बैठी कंपनियों को अडानी अम्बानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को बेहद कम कीमत में बेच...
June 23, 2018
अहमदाबाद ज़िला सहकारिता बैंक में नोटबंदी के दौरान सबसे अधिक पैसा जमा हुआ है। 8 नवंबर को नोटबंदी लागू हुई थी और 14 नवंबर को एलान हुआ था कि सहकारिता बैंकों में पैसा नहीं बदला जाएगा। मगर इन पांच दिनों में इस बैंक में 745 करोड़ रुपये जमा हुए। इतने पैसे गिनने के लिए कर्मचारी और क्या व्यवस्था थी, यह तो बैंक के भीतर जाकर ही पता चलेगा या फिर बैंक कर्मी ही बता सकतें हैं कि इतना पैसा गिनने में कितना दिन...
June 20, 2018
आज कश्मीर के कई बड़े अख़बारों ने पत्रकार शुजात बुख़ारी की हत्या के विरोध में अपने संपादकीय कोने को ख़ाली छोड़ दिया है। ईद की दो दिनों की छुट्टियों के बाद जब आज अख़बार छप कर आए तो संपादकीय हिस्सा ख़ाली था। ग्रेट कश्मीर, कश्मीर रीडर, कश्मीर आब्ज़र्वर, राइज़िंग कश्मीर के अलावा उर्दू अखबार डेली तमलील इरशाद ने भी संपादकीय ख़ाली छोड़ दिया।
धारा 370 हटाने के नाम पर राजनीति करते रहने वाली बीजेपी...
June 18, 2018
एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना तब तक अपर्याप्त है जब तक कानून ठीक से लागू न हों और उपभोक्ता जागरूक न बनें.
बड़ी घोषणाओं से बदलाव नहीं आते. इसके लिए तथ्यों पर आधारित व्यावहारिक कार्ययोजना चाहिए होती है. विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की कि 2022 तक भारत में एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद हो जाएगा. लेकिन...
June 18, 2018
मोदी को मारने की साजिश की बात भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीतिक तौर पर अनुकूल है.
पांच महीने तक टाल-मटोल करने के बाद 6 जून, 2018 को पुणे पुलिस ने भीमा कोरेगांव मामले में मुंबई, नागपुर और दिल्ली में कई गिरफ्तारियां कीं. पांच आरोपी सुधीर धवले, सुरेंद्र गडलिंग, शोमा सेन, महेश राउत और रोना विल्सन को गिरफ्तार किया गया. पांचों मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और उन्हें एलगार परिषद से संबंध रखने के...