मिडिया

November 16, 2018
घोषणापत्र देखकर भले जनता वोट न करती हो मगर चुनावों के समय इसे ठीक से देखा जाना चाहिए। दो चार बड़ी हेडलाइन खोज कर हम लोग भी घोषणापत्र को किनारे लगा देते हैं। राजनीतिक दल कुछ तो समय लगाते होंगे, बात-विचार करते होंगे कि क्या इसमें रखा जा रहा है और क्या इससे निकाला जा रहा है, इसी को समझ कर चुनावी चर्चाओं में घोषणापत्र को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जो पार्टी सरकार में है उसे अपने घोषणापत्र में पिछले...
November 16, 2018
नई दिल्ली. दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में इन दिनों टीपू जयंती को लेकर राजनीति गरमायी हुई है। भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न हिंदूवादी संगठन बीते 10 नवंबर को मनायी गई टीपू जयंती का विरोध कर रहे हैं और जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अब खबर आयी है कि कर्नाटक सरकार ने टीपू जयंती के विरोध में कुछ लिखने के आरोप में एक पत्रकार और लेखक संतोष थमैय्या को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सोमवार की रात...
November 15, 2018
दस्सां एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपिये के इंटरव्यू के एक ही हिस्से की चर्चा हुई, शायद इसलिए क्योंकि गोदी मीडिया को लगा होगा कि इन जनाब ने मोदी सरकार को सर्टिफिकेट दे दिया है। ए एन आई की स्मिता प्रकाश के इंटरव्यू से जो जवाब मिला है, उसे अगर ध्यान से देखा जाए तो एरिक ट्रेपिये या तो इस डील से अनजान मालूम पड़ते हैं या फिर वही बोल रहे हैं जो उन्हें बोलने के लिए रटाया गया है। आप ख़ुद भी हिन्दुस्तान...
November 13, 2018
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बाकी देशभक्ति का ज्वार-भाटा पैदा करने वाली फिल्मों से अलग क्या है! अक्षय कुमार या अजय देवगन या सन्नी दयोल या जॉन अब्राहम या देशभक्त टाइप किसी भी हीरो की देशभक्ति फिल्म से अलग इसमें क्या है..? ऐतिहासिक कसौटी पर उससे अलग इसमें अलग क्या किया गया है, जो 'मोहनजोदाड़ो' या 'बाजीराव मस्तानी' या कथित 'ऐतिहासिकता' पर आधारित बाकी फिल्मों में किया गया?...
November 5, 2018
राफेल सौदे को लेकर बुरी तरह सवालों के बीच घिरी मोदी सरकार पर प्रख्यात पत्रकार, कृषि विशेषज्ञ पी. साईनाथ ने जोरदार हमला किया है. साईनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली NDA सरकार की फसल बीमा योजना राफेल से बड़ा घोटाला है,  साईंनाथ शुक्रवार से चल रहे तीन दिवसीय किसान स्वराज सम्मेलन को अहमदाबाद में संबोधित कर रहे थे....
November 5, 2018
हमारे वक्त की राजनीति को सिर्फ नारों से नहीं समझा जा सकता है। इतना कुछ नया हो रहा है कि उसके अच्छे या बुरे के असर के बारे में ठीक-ठीक अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो रहा है। समझना मुश्किल हो रहा है कि सरकार जनता के लिए काम कर रही है या चंद उद्योगपतियों के लिए। मीडिया में इन नई बातों की समीक्षा कम है। समीक्षा करने की काबिलियत भी कम है। मीडिया सिर्फ नारों के पीछे भाग रहा है। मीडिया के भागते रहने के लिए हर...
November 4, 2018
सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ कांड के एक गवाह ने शनिवार को मुंबई की एक निचली अदालत के सामने गुजरात के पूर्व गृहमंत्री हरेन पांड्या की हत्या के बारे में अहम खुलासा किया है. इस मामले के गवाह ने अदालत को बताया कि गुजरात के तत्कालीन IPS अधिकारी डीजी वंजारा ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या के कथित आदेश दिए थे.  गवाह ने कोर्ट को बताया कि उसकी 2002 में सोहराबुद्दीन से...
November 4, 2018
पिछले 16 अक्टूबर से रोड़वेज कर्मचारी हड़ताल पर थे। ये हड़ताल 18 दिन रही जो एक ऐतिहासिक कर्मचारी आंदोलन रहा। 2 नवंबर को माननीय हरियाणा एन्ड पंजाब उच्च न्ययालय के आश्वाशन पर की 12 अक्टूबर को सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत के माध्यम से सही फैसला कोर्ट करेगा। इस आश्वाशन पर रोड़वेज कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल समाप्त कर दी। ये कर्मचारियों की जीत है या सरकार की जीत है। ये सोचने का...
November 4, 2018
प्रधानमंत्री ने जैसे ही एलान किया कि अब छोटे व मझौले उघोगों [ एमएसएमई ] को 59 मिनट में एक करोड़ तक का कर्ज मिल जायेगा। वैसे ही एक सवाल तुरंत जहन में आया कि देश में एक घंटे से कम में क्या क्या हो जाता है। सरकारी आंकडों को ही देखने लगा तो सामने आया कि हर आंधे घंटे में एक किसान खुदकुशी कर लेता । हर 15 मिनट में एक बलात्कार हो जाता है। हर सात मिनट में एक मौत सड़क हादसे में हो जाती है।  हर...
November 4, 2018
लखनऊ से कई नौजवान की लाठी से घायल अपने साथियों की तस्वीरें भेज रहे हैं। यह ख़बर कई जगह छपी है। किस रूप में छपी है यह तो लाठी खाने वाले नौजवान ही बता सकते हैं। लोकतंत्र में अपने प्रति और दूसरों के प्रति लापरवाह होने का यह सब नतीजा है। जो लोग पढ़ रहे हैं उनके भीतर लाठी खाने वालों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं होगी और जो लाठी खा रहे हैं उनके भीतर भी किसी दूसरे समूह के लाठी खाने पर सहानुभूति नहीं होगी...